क्या आपको भी कम प्रेशर से आ रहा है टॉयलेट? डॉक्टर की बताई इन चीजों को न करें नजरअंदाज
अगर पेशाब की धार यानी फ्लोर अचानक कम हो गया है तो इसे नजरअंदाज न करें. कई बार यह किसी बीमारी का भी संकेत हो सकते है, क्योंकि किम्स हॉस्पिटल के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर बताते हैं कि सही जानकारी का पता लगाने के लिए लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री को चेक करें.
The post क्या आपको भी कम प्रेशर से आ रहा है टॉयलेट? डॉक्टर की बताई इन चीजों को न करें नजरअंदाज appeared first on News24 Hindi.
दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या, शोर शराबे का किया था विरोध, CM कॉनराड ने कहा- जख्म हरे हुए
Manipur Musician Vikram Singh Death: दिल्ली में एक बार फिर अपराध का शोर है. दक्षिणी दिल्ली के किलोकरी गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. घर के बाहर हो रहे शोर का विरोध करना 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार और गिटारिस्ट सी विक्रम सिंह को भारी पड़ गया. आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने उनकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल विक्रम सिंह की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कर एक नाबालिग समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
दरअसल, सी विक्रम सिंह मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले. पिछले करीब 20 वर्षों से दिल्ली में रह रहे थे. वह अपने परिवार के साथ किलोकरी गांव में रहते थे और एक संस्थान में संगीतकार के तौर पर काम करते थे. पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह उनके घर के बाहर कुछ डिलीवरी ब्वॉय और ढाबा कर्मचारी कथित तौर पर शोर-शराबा कर रहे थे. लगातार हो रहे हंगामे से परेशान होकर विक्रम सिंह घर से बाहर आए और लोगों से शांत रहने को कहा. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद वहां मौजूद लोगों ने विक्रम सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी. उन्हें लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा गया. बाद में उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation






