1876 के खौफनाक इतिहास से उठेगा पर्दा, 9 सितंबर को आएगा विजय-रश्मिका की ‘राणाबाली’ का टीजर
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म राणाबाली का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म का टीजर 9 सितंबर 2026 को रिलीज होगा। 16 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म भारत के इतिहास से जुड़ी एक अनकही और डरावनी कहानी पर्दे पर दिखाएगी।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। फिल्म की कहानी 1876 से 1878 के दौर से जुड़ी बताई जा रही है। मेकर्स ने टीजर की घोषणा के लिए एक रहस्यमयी वीडियो जारी किया है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
राणाबाली टीजर में दिखेगा दफन इतिहास
राणाबाली के टीजर को लेकर मेकर्स ने जिस तरह से माहौल बनाया है, उससे साफ है कि फिल्म आम पीरियड ड्रामा से अलग होने वाली है। जारी किए गए वीडियो में एक दफन इतिहास, एक बागी सरदार और एक खतरनाक आमना-सामना जैसे संकेत दिए गए हैं। साथ ही 1876–1878 का जिक्र भी किया गया है।
View this post on Instagram
फिल्म की कहानी भारत की लोक कथाओं से प्रेरित बताई जा रही है। इसमें उस दौर की क्रूरता, संघर्ष और उत्पीड़न को बड़े स्तर पर दिखाने की कोशिश की गई है। यही वजह है कि राणाबाली का टीजर रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गया है। दर्शकों को अब 9 सितंबर को फिल्म की पहली बड़ी झलक का इंतजार है।
9 सितंबर को रिलीज होगा राणाबाली का मच-अवेटेड टीजर
मेकर्स ने दर्शकों की बढ़ती उत्सुकता के बीच राणाबाली के टीजर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। फिल्म का टीजर 9 सितंबर को सामने आएगा। इसके साथ ही फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।
टीजर की घोषणा वाले वीडियो में इस्तेमाल की गई रहस्यमयी लाइनों ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। मेकर्स ने इसे एक ऐसे इतिहास की कहानी बताया है, जो लंबे समय से दफन है। अब टीजर के जरिए यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म उस दौर की कहानी को किस तरह दर्शकों के सामने रखती है।
दशहरा 2026 पर रिलीज होगी विजय-रश्मिका की फिल्म
राणाबाली 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज को दशहरा के त्योहारी माहौल से जोड़ा गया है। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और फिल्म की कहानी भी इसी विचार से जुड़ी नजर आ रही है।
मेकर्स ने फिल्म को दशहरा से पहले रिलीज करने का फैसला किया है, ताकि त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच सकें। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लोकप्रिय जोड़ी भी फिल्म के लिए बड़ा आकर्षण है। दोनों इससे पहले भी दर्शकों को अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से प्रभावित कर चुके हैं।
राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी है राणाबाली
राणाबाली का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अजय-अतुल की जोड़ी संभाल रही है। बड़े प्रोडक्शन स्केल, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और गंभीर कहानी के कारण राणाबाली को अक्टूबर 2026 की बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 9 सितंबर को आने वाला टीजर फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर कितनी नई जानकारी देता है।
51 मामलों में 2 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार, सतना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
सतना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोलगांव थाना क्षेत्र की बाबूपुर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या सहित 51 अपराधों में 2 साल से फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस बदमाश का नाम बाल गोविंद चौधरी है जो अलग-अलग गंभीर अपराध कर चुका है और 2 साल से पुलिस को इसकी तलाश थी।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बारीखुर्द निवासी इस आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
फरार चल रहे आरोपी के संबंध में सोमवार को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी। इस दौरान पुलिस ने तुरंत ही टीम बनाकर घेराबंदी की। ये आरोपी एक मोडिफाइड बोलेरो में सवार होकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
नशे में था आरोपी
जब पुलिस ने बाल गोविंद को पकड़ा तब वो पूरी तरह से नशे की हालत में था। उसे पकड़ कर मेडिकल परीक्षण करवाया गया। जांच में यह सामने आया कि उसने शराब पी रखी है। ऐसे में उसके खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद इसे कोर्ट ले जाया गया, जहां से पुलिस उसे जेल ले गई।
जमानत पर था बाहर
इस बदमाश के संबंध में सामने आई जानकारी के मुताबिक वो अपने ऊपर चल रहे सभी मामलों में जमानत पर बाहर था। इस दौरान एक केस के संबंध में कोर्ट में रखी गई पेशी के दौरान वो नहीं पहुंचा। इस वजह से न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया था। वारंट जारी होने के बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी लेकिन वो पुलिस की पकड़ से बाहर था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News





