Responsive Scrollable Menu

ट्रम्प बोले कनाडाई प्लेन अमेरिका में नहीं बिकेंगे:कहा- हमारे बाजार चाहिए तो यहीं बनाओ, US को पिगी बैंक मत समझो

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कनाडाई विमान कंपनी बॉम्बार्डियर को अमेरिका में विमान बेचने से रोकने की धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा कि अगर बॉम्बार्डियर को अमेरिकी बाजार में कारोबार करना है तो उसे विमान अमेरिका में ही बनाने होंगे। उन्होंने कनाडा पर अमेरिका के बाजार का गलत फायदा उठाने का आरोप लगाया। ट्रम्प ने सोमवार को ट्रूथ सोशल पर लिखा, अमेरिका में बॉम्बार्डियर विमान की बिक्री अब नहीं होगी। उन्हें अमेरिका को पिगी बैंक समझना बंद करना होगा। हालांकि, ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि बॉम्बार्डियर के विमानों की बिक्री रोकने के लिए अमेरिका कौन-सा कदम उठाएगा। अमेरिका बॉम्बार्डियर के लिए सबसे बड़ा बाजार है अमेरिका बॉम्बार्डियर कंपनी के लिए बेहद अहम बाजार है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में बॉम्बार्डियर की कुल आय 9.55 अरब डॉलर रही। इस कमाई का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है लेकिन रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि कमाई का 50 प्रतिशत अमेरिका में किए गए कारोबार से आया। कंपनी ने कहा- हमारे कारण लोगों को नौकरी मिलीं ट्रम्प की धमकी के बाद बॉम्बार्डियर कंपनी ने कहा कि उसका अमेरिका में बड़ा कारोबार है और इससे वहां हजारों लोगों को नौकरी मिलती है। कंपनी ने बताया कि उसकी सप्लाई चेन में अमेरिका के 47 राज्यों की करीब 2,800 कंपनियां शामिल हैं। बॉम्बार्डियर ने यह भी कहा कि उसके विमानों में अमेरिका में बने इंजन, एवियोनिक्स और कई दूसरे अहम उपकरण इस्तेमाल होते हैं। कंपनी इस साल इंडियाना के फोर्ट वेन में अपनी नई फैसिलिटी भी शुरू करने वाली है। जनवरी में भी ट्रम्प ने दी थी धमकी कनाडाई कंपनी बॉम्बार्डियर को लेकर ट्रम्प पहले भी सख्त रुख अपना चुके हैं। जनवरी में उन्होंने कंपनी के विमानों का अमेरिका में सर्टिफिकेशन रद्द करने और कनाडाई विमानों पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। उस समय ट्रम्प कनाडा से इसलिए नाराज थे क्योंकि उनका आरोप था कि कनाडा ने अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम के नए विमानों को सर्टिफिकेशन देने से इनकार किया था। उस समय ट्रम्प की धमकी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बॉम्बार्डियर के विमान अभी भी अमेरिका में सर्टिफाइड हैं। अमेरिका-कनाडा के बीच बढ़ रहा ट्रेड वॉर बॉम्बार्डियर पर ट्रम्प की नई धमकी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और कनाडा के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। पिछले महीने ट्रम्प ने करीब 20 अरब डॉलर के कनाडाई सामान पर 50% टैरिफ लगाया था। इसमें हॉकी स्टिक से लेकर सीमेंट तक के सामान शामिल थे। इसके जवाब में कनाडा ने भी अमेरिका से आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के सामान पर जवाबी टैरिफ लगाने का फैसला किया है। मंगलवार से अमेरिकी स्टील, एल्युमिनियम और डेयरी उत्पादों पर 15%, 25% और 50% तक शुल्क लगाया जाना है। बॉम्बार्डियर पर रोक लगाना आसान नहीं ट्रम्प की धमकी के बावजूद बॉम्बार्डियर के विमानों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाना आसान नहीं होगा। अमेरिका में विमानों को सर्टिफाई करने की जिम्मेदारी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी FAA की है। यानी राष्ट्रपति सीधे किसी विमान का सर्टिफिकेशन रद्द नहीं कर सकते। इसके लिए संबंधित अमेरिकी एजेंसी की प्रक्रिया से गुजरना होगा। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'भौंकने वाला छोटा कुत्ता' बताया: बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कनाडा की तुलना छोटे कुत्ते से की। उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पर बेहतरीन व्यापार समझौते को ठुकराने का आरोप भी लगाया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 75,800 पर:निफ्टी भी 100 अंक गिरा; यह 23,700 पर कारोबार कर रहा

शेयर बाजार में आज मंगलवार, 8 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 75,800 पर आ गया है। निफ्टी भी 100 अंक गिरा, यह 23700 पर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार 7 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 17,287 करोड़ के शेयर खरीदे शेयर बाजार में कल गिरावट रही थी शेयर बाजार में सोमवार, 7 सितंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 382 अंक गिरकर 76,132 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 118 अंक गिरा, ये 23,779 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

जापान क्रिकेट टीम के कप्तान को धोनी से डर क्यों लगता है? अब टीम इंडिया से लेगा लोहा

भारत के खिलाफ एक टी20 मैच के लिए जापान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, ये मैच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा. ये जापान का पहला इंटरनेशनल मैच भी होगा. Tue, 08 Sep 2026 14:56:45 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala PM मोदी का एक धमाका और पैनिक मोड़ में आ गया Pakistan! Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T10:15:01+00:00

Leopard Attacks Forest official in Karnataka | घायल तेंदुए का घातक हमला | #leopard #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T10:11:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers