Responsive Scrollable Menu

Market cues : मोमेंटम इंडिकेटर हुए और कमजोर, शॉर्ट टर्म में निफ्टी के 23606 की ओर गिरने का डर

Nifty Trade setup : बाजार जानकारों का मानना ​​है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी के 23,606 (जुलाई के निचले स्तर) से नीचे जाने की काफी संभावना है और इसके बाद 23,500 का स्तर भी आ सकता है। ये दोनों ही तत्काल अहम सपोर्ट लेवल हैं। वहीं,ऊपर की तरफ 23,900–24,000 का जोन रेजिस्टेंस का काम कर सकता है

Continue reading on the app

सऊदी अरब ने यमन पर की बड़ी एयर स्ट्राइक, जेल में बच्चे समेत 7 लोगों की मौत, हूतियों ने लगाया गंभीर आरोप

Saudi Arabia  Airstrikes on Yemen: मीडिल ईस्ट में जंगी हालात के बीच हूतियों ने सऊदी अरब पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. हूतियों ने सऊदी अरब पर यमन की एक जेल पर हवाई हमला कर 7 लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया है. हूती मीडिया ने अल-हज्म जेल पर हुए हवाई हमले के बाद की तबाही और बचाव कार्यों का वीडियो जारी किया है.

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन के हूती विद्रोहियों का कहना है कि सऊदी अरब ने उत्तरी शहर अल-हज्म की एक जेल पर हवाई हमला किया. इस हमले में एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई. सोमवार को हौथी-नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-अस्बाही ने बताया कि अल-जॉफ प्रांत में स्थित केंद्रीय जेल पर हुए हमले में एक महिला समेत कम से कम सात लोग घायल भी हुए हैं. यह इलाका सऊदी अरब की सीमा से लगे यमन के हिस्से में आता है. हूती-संचालित अल मसिराह टीवी चैनल ने फुटेज प्रसारित किया, जिसमें कथित हमले के बाद के सीन दिखाए गए थे, जिनमें एक ढही हुई इमारत और मलबे में खोजबीन करते लोग शामिल थे.

चुप है सऊदी...

हूतियों के आरोपों पर अभी तक सऊदी अरब ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अल मसिराह टीवी ने एक वीडियो भी जारी किया है. इसमें दावा किया गया है कि यमन के हद्रामौत प्रांत में एक सीमा चौकी पर हौथी सेना ने सऊदी अरब के सैन्य सामान से भरे सप्लाई ट्रकों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया.

भाड़े के लड़ाकों से हमला का आरोप

हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने सऊदी अरब पर अल-जॉफ में "नरसंहार करने", निगरानी ड्रोन उड़ाने और भाड़े के लड़ाकों को हथियार देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यमन के खिलाफ सऊदी अरब की जारी कार्रवाई को बिना सजा के नहीं छोड़ा जाएगा. सऊदी दुश्मन को यमनी लोगों के खिलाफ किए गए अपने अपराधों की कीमत चुकानी होगी. 

4 ड्रोन गिराने का दावा

प्रवक्ता सरी ने यह भी दावा किया कि हौथियों ने पिछले 24 घंटे में सऊदी अरब के चार निगरानी ड्रोन मार गिराए हैं. इनमें एक सीएच-4 ड्रोन भी शामिल है. उनके मुताबिक, यह ड्रोन अल-जॉफ में "दुश्मनी वाले मिशन" पर था. उन्होंने कहा, "पिछले 12 घंटे में इस तरह का यह दूसरा विमान है जिसे मार गिराया गया है. वहीं, पिछले 24 घंटे में यह चौथा विमान है. 

Continue reading on the app

  Sports

यादों में रह जाएगा वनडे क्रिकेट, दिग्गज रिकी पोंटिंग ने बताया टी20 है बर्बादी का कारण

ऑसट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोटिंग ने चिंता जताई है कि टी20 लीग के लगातार विस्तार से वनडे फॉर्मेट का अस्तित्व खतरे में है. हालांकि, पोटिंग ने ये भी माना कि जब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें टेस्ट फॉर्मेट में खेलती रहेगी वनडे क्रिकेट भी बना रहेगा, लेकिन इसके बावजूद इस पर खतरा मंडरा रहा है. Wed, 9 Sep 2026 10:23:14 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Demolition Drive: 7 मासूमों की मौत के बाद दिल्ली में जागी MCD, ढहाएगी अवैध इमारतें #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T06:01:41+00:00

Banbhoolpura Supreme Court Hearing LIVE: बनभूलपुरा पर फैसला आज | Haldwani | CM Dhami | Encroachment #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T06:03:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers