Responsive Scrollable Menu

Bhadohi Police ने फर्जी BSA बनकर 50 लाख ठगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

भदोही (उप्र), सात सितंबर भदोही जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसएस) बनकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 40 से अधिक शिकायत दर्ज है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज जिले के निवासी राम सिंह यादव उर्फ अमित यादव उर्फ राजा यादव (25) ने मनोज कुमार सिंह नाम से एक नकली आधार कार्ड बनाकर उसके जरिये लोगो को शिक्षा विभाग में नियुक्ति दिलाने और शिक्षा विभाग के अभ्यर्थी का नम्बर बढ़ाने का झांसा देकर अब तक 50 लाख की ठगी की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शुभम अग्रवाल ने बताया कि राम सिंह ने पूछताछ में बताया कि वो लोगों को नियुक्ति दिलाने के नाम पर अपना बीएसए का फर्जी पहचान पत्र दिखा कर किसी भी जनसेवा केंद्र के बार कोड पर पैसे मांगता था। आरोप है कि उसने तत्काल जरूरत का हवाला देते हुए जनसेवा केंद्र संचालकों से उनके क्यूआर कोड के जरिए पैसे मंगवाए और बाद में उनसे नकद रकम ले ली। एक मामले में संचालक के क्यूआर कोड के जरिए 40,000 रुपये प्राप्त किए गए।

लेनदेन के फर्जी पाए जाने के बाद संचालक का बैंक खाता ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, यादव के खिलाफ प्रयागराज, आजमगढ़, अमरोहा और भदोही में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Continue reading on the app

Agra के बाह में खराब सड़क पर फंसी Ambulance, अस्पताल पहुंचने से पहले नवजात ने तोड़ा दम

आगरा, सात सितंबर आगरा के बाह क्षेत्र के एक गांव में खराब सड़क पर एंबुलेंस के करीब दो घंटे तक फंसे रहने के कारण एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि परिवार ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है और इस संबंध में जांच की जा रही है। घटना कथित तौर पर दो सितंबर को गढ़वार गांव में हुई जब प्रदीप सिंह की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और परिवार ने सरकारी एंबुलेंस बुलाई।

परिवार की शिकायत के अनुसार, अस्पताल जाते समय एंबुलेंस खराब सड़क पर फंस गई, जिससे ग्रामीणों को उसे बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर से बांधना पड़ा। आखिरकार महिला अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक नवजात बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। इस घटना से व्यथित प्रदीप कुमार ने अधिकारियों को पत्र लिखकर सड़क के रखरखाव के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उप जिला मजिस्ट्रेट विनोद कुमार ने बताया कि पांच सितंबर को तहसील दिवस के दौरान शिकायत मिली थी और इसे लोक निर्माण विभाग को भेज दिया गया है, जिससे रिपोर्ट मांगी गई है। कुमार ने कहा, ‘‘रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: जियो हॉटस्टार नहीं, यहां होगा भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण, नोट कर लीजिए तारीख और समय

भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए ब्रॉडकास्टर का ऐलान हो गया है. दोनों टीमों के बीच 13 सितंबर से सीरीज की शुरुआत हो रही है. मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. मुकाबला टीवी और सोनी एप लाइव स्ट्रीमिंग होगा. Tue, 8 Sep 2026 13:46:12 +0530

  Videos
See all

PM Modi Mega Show: Gen-Z से PM मोदी का सीधा संवाद, Vadodara में जुटे 6 हजार Young Professionals #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T08:45:17+00:00

Aaj Ki 100 Khabar LIVE: आज की ताजा 100 खबरें | Headlines Today | Top News | Breaking | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T08:42:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers