Responsive Scrollable Menu

Period Cramps से राहत दिलाएंगे रसोई में मौजूद ये Superfoods, जानें डाइट टिप्स

हर महीने महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द झेलना पड़ता है। दर्द और ऐंठन से बुरा हाल होता है, इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं पेनकिलर का सहारा लेती हैं। कुछ लड़कियों नहीं पता है कि ऐसे कई फूड्स होते हैं जिनकी मदद से इसे कम किया जा सकता है। आइए आपको पीरियड्स के समय कौन से सुपरफूड्स का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

केला
केले में पोटेशियम रिच मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से मांसपेशियों में तनाव कम होने से साथ ब्लोटिंग से छुटकारा मिलता है। केला में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी-6 हॉर्मोन्स को बैलेंस करने और मूड स्विंग्स को कम करने में मददगार है।

तरबूज 
अक्सर पीरियड्स में ब्लोटिंग के कारण शरीर में पानी की कमी भी होती है। ऐसे में तरबूज जैसे पानी की अधिक मात्रा वाले और इलेक्ट्रोलाइट रिच फल शरीर की इस कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले शुगर शरीर को तुरंत एनर्जी पहुंचाते हैं।

नट्स और सीड्स
पीरियड्स में नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी नट्स और सीड्स का सेवन करने से काफी फायदा प्राप्त होता है। बादाम, अखरोट और कद्दू के बीज मैग्नीशियम, विटामिन-ई जैसे गुणों से भरपूर होते हैं। वैसे इनके सेवन से पीरियड्स के दिनों में आने वाली सूजन को भी कम किया जा सकता है।

  खट्टे फल
खासतौर पर संतरे, नींबू और मौसंबी जैसे खट्टे फल शरीर में आयरन के अवशोषणम में मुख्य भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही यह फल पोटेशियम से भी रिच होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट भी करते हैं और पेट की ऐंठन को कम करते हैं।

 हरे पत्तेदार सब्जियां 
पीरियड्स के दौरान हरे पत्तेदार सब्जियां खाना काफी हेल्दी हो सकता है। एक्सपर्ट सलाह भी देते हैं ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाएं। हरी सब्जियों में आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती हैं। यह वैसे खून की कमी को पूर्ति करता है। वहीं मांसपेशियों को ऐंठन भी कम करता है।

अदरक
आयुर्वेद के अनुसार, अदरक एक नेचुरल पेनकिलर है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी कॉम्पोनेंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, ऐंठन, मतली और मांसपेशियों में अकड़न से राहत पाई जा सकती है। अदरक का काढ़ा या फिर अदरकी बनी चाय पी सकते हैं। 

हल्दी
 असल में हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो कि सूजन और दर्द को कम करता है। हल्दी को दूध में डालकर सेवन किया जा सकता है, एक गिलास दूध में एक चुटकी हल्दी डालें और रात के समय पीएं।

Continue reading on the app

मेरठ के एक स्कूल में कक्षा सात के छात्र की हृदय गति रुकने से मौत

मेरठ के एक स्कूल में कक्षा सात के छात्र की हृदय गति रुकने से मौत

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: नाशरा ने 6 विकेट लेकर हांगकांग पर बरपाया कहर, भारत के बाद पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंचा, श्रीलंका से होगी टक्कर

pakistan women's cricket team: ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में हांगकांग को हराकर पाकिस्तान ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में उसका सामना ग्रुप-बी की टॉपर टीम श्रीलंका से होगा. Tue, 8 Sep 2026 00:10:25 +0530

  Videos
See all

Pitt Bull Attack: युवक पर झपटा पिटबुल, मचा हड़कंप! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T23:50:08+00:00

बाढ़ में बवाल, अधिकारी पर हमला! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T00:00:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers