मेटा स्वामित्व WhatsApp अपने यूजर्स के लिए तमाम नए फीचर्स और सुविधा लेकर आता है। इस बार WhatsApp ग्रुप चैट के लिए कमाल का फीचर्स लेकर आया है। दरअसल, वॉट्सएप के ग्रुप और इंडिविजुअल चैट में हर रोज कई सारे मैसेज आते हैं। यदि आपके ऑफिस के काम का ग्रुप वॉट्सएप बना हुआ है, तो कुछ ही घंटों में कई मैसेज आ जाते हैं। कई बार ढेर सारे मैसेज पढ़ने के चक्कर में कुछ जरुरी मैसेज छूट जाते हैं।
यूजर्स को होने वाली इस असुविधा को दूर करने के लिए वॉट्सएप ने यूजर्स के लिए चैट समसराइज का फीचर पेश किया है। असल में यह Meta AI से जुड़ा हुआ एक फीचर है, जो कि वॉट्सएप के ग्रुप और इंडिविजुअल चैट के मैसेज समराइज करता है।
WhatsApp मैसेज Ai-समरी फीचर कैसे इस्तेमाल करें?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ओपन करना है।
स्टेप 2- अब आप इंडिविजुअल या ग्रुप चैट ओपन करना है, जिसमें अनरीड मैसेज हैं।
स्टेप 3- फिर चैट ओपन होने पर अनरीड मैसेज का बटन दिखाई देगा। अब आप इस पर टैप करें।
स्टेप 4- अब आपके स्क्रीन पर नई स्क्रीन दिखाई देगी, जिसमें टर्म्स को आपके एक्सेप्ट करना होगा और कंटीन्यू बटन दबाना है।
स्टेप 5- कुछ समय बाद वॉट्सऐप पर आपको चैट की समरी दिखेगी, जिसे आप पढ़ सकते हैं।
वॉट्सएप के समराइज फीचर को यूज करने के फायदे
इस फीचर की मदद से मैसेज को समराइज करने के लिए Meta AI इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। चैट समराइज की मदद से आप लंबे मैसेज थ्रेड्स को आसानी से पढ़ सकते हैं। इससे आपको लंबा समय बच सकता है।
Continue reading on the app
कुछ ही दिन पहले Honor ने अपने Robot Phone को लॉन्च किया है। चीनी कंपनी ने इस यूनीक डिजाइन वाले फोन के मार्च में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान शोकेस किया था। दरअसल, इस फोन में कंपनी ने 200MP का कैमरा दिया है । इसके साथ ही फोन में बड़ी बैटरी सहित अन्य फीचर्स दिए गए हैं।
Honor Robot Phone की कीमत
इस फोन की कीमत CNY 9999 (लगभग 1,41,000 रुपये) है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM+512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,83,000 रुपये) है। वहीं, इस फोन को मून शैडो ग्रे और स्टार ट्रेल सिल्वर कलर में खरीद सकते हैं।
Honor Robot Phone के फीचर्स
ऑनर का यह रोबोट फोन 6.31 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर रहा है।
इस फोन की पीक ब्राइटनेस 6800 निट्स तक की है। इस फोन का डिस्प्ले का HDR फीचर को सपोर्ट करता है। यह Qualcommn Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। फिर साथ 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फिर Android पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है।
इस रोबोट फोन की सबसे खासयित है इसका कैमरा। इसके टॉप में रोबोटिक गिंबल कैमरा माउंट लगा है, जो थ्री-एक्सिस मैकेनिकल गिंबल सिस्टम से लैस है। यह कैमरा घूम-घूम के सेल्फी वीडियो भी कैप्चर करने में सक्षम है। वहीं, बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का मेन 200MP का CMOS सेंसर दिया गया है, जिसके साथ गिंबल स्टेब्लाइजेशन फीचर भी दिया है। कैमरे का इस्तेमाल मोशन में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त, 200MP का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है, जो 200X डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 50 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मिलेगा। जिसके बाद सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Continue reading on the app