EMRS Tier-II Result 2026 OUT: टीचिंग-नॉन टीचिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
EMRS Tier-II Result 2026: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टीयर-2 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 22 से 25 मार्च 2026 के बीच हुई टीयर-2 परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को परिणाम देखने के लिए EMRS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाना होगा। लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
ऐसे चेक करें EMRS Tier-II Result 2026
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले EMRS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन में जाएं।
- अब EMRS Teaching/Non Teaching Tier-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
7267 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए EMRS में कुल 7267 पदों को भरा जाना है। इनमें टीचिंग के साथ-साथ विभिन्न नॉन-टीचिंग पद भी शामिल हैं।
पद कुल रिक्तियां
प्रिंसिपल 225
TGT 3962
PGT 1460
स्टाफ नर्स 550
हॉस्टल वार्डन 635
अकाउंटेंट 61
JSA 228
लैब अटेंडेंट 146
कुल 7267
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद जरूर जांचें ये जानकारी
रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से देख लेना चाहिए। खासतौर पर नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और अन्य जरूरी विवरण की जांच करें।
अगर रिजल्ट में किसी तरह की गलती नजर आती है या भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण अपडेट जानना है, तो उम्मीदवारों को EMRS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस और निर्देशों को जरूर देखना चाहिए।
नोट: भर्ती के अगले चरण, दस्तावेज सत्यापन, चयन प्रक्रिया या अन्य जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी संबंधित नोटिफिकेशन को ही अंतिम आधार मानें।
UPSC CDS-II Admit Card 2026: सीडीएस 2 का एडमिट कार्ड जारी, 13 सितंबर को परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज यानी CDS-II 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना प्रवेश-पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद प्रवेश-पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करने के साथ परीक्षा के दिन के लिए इसका प्रिंटआउट भी संभालकर रखना जरूरी है।
13 सितंबर को होगी CDS-II परीक्षा
UPSC की ओर से CDS-II 2026 परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में होगी और उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देशों को ध्यान से देखना चाहिए।
तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा
CDS-II परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और गणित के पेपर शामिल होंगे। दिए गए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा का समय इस प्रकार है:
विषय परीक्षा का समय
अंग्रेजी सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
सामान्य जागरूकता दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
गणित शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
CDS-II Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें
स्टेप 3: यहां UPSC CDS-II Admit Card 2026 से संबंधित लिंक को चुनें।
स्टेप 4: अब मांगी गई जरूरी जानकारी, जैसे लॉगिन डिटेल, दर्ज करें।
स्टेप 5: जानकारी सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर जांचें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम समेत सभी विवरण ध्यान से जांच लें। किसी तरह की गलती नजर आने पर समय रहते UPSC से संपर्क करना उचित रहेगा।
परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड के साथ जरूरी पहचान-पत्र और आयोग की ओर से बताए गए अन्य दस्तावेज जरूर लेकर जाएं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


