Responsive Scrollable Menu

म्यांमार ड्रोन अटैक केस: टूरिस्ट वीजा से घुसपैठ तक... हर कदम पर तोड़ा एक नया नियम, अब NIA कर रही पूरा हिसाब

म्यांमार में नागरिक विमान पर ड्रोन हमले की जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. एनआईए ने तिहाड़ जेल में बंद अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैन डाइक और यूक्रेनी नागरिक विक्टर कामिंस्की से पूछताछ की इजाजत मिल गई है. जांच में टूरिस्ट वीजा के गलत इस्तेमाल, बिना जरूरी परमिट संवेदनशील इलाके में पहुंचने, भारत-म्यांमार सीमा पार करने, ड्रोन उपकरणों की सप्लाई और सशस्त्र समूहों को ट्रेनिंग देने जैसे मामलों की पड़ताल की जा रही है. जानिए इस पूरे मामले में किन-किन कानूनों और नियमों के उल्लंघन की जांच चल रही है.

Continue reading on the app

कुवैत में तमिलनाडु की महिला ने प्रताड़ना का आरोप लगाया:कहा- 50 दिन से ठीक से खाना नहीं खाया, 2 महीने की सैलरी नहीं मिली

कुवैत में घरेलू काम करने गई तमिलनाडु की एक महिला ने वीडियो जारी कर खुद के साथ प्रताड़ना किए जाने की शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसे करीब 50 दिन से ठीक से खाना नहीं मिला और दो महीने की सैलरी भी नहीं दी गई। उसने भारत सरकार और प्रशासन से उसे सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में महिला एक कमरे से हाथ जोड़कर मदद मांगती नजर आ रही है। वह तमिल भाषा में भारत वापस लाए जाने की अपील कर रही है। महिला ने कहा कि वह अब ऐसी स्थिति को और बर्दाश्त नहीं कर सकती। महिला की पहचान वनिता के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली है। परिवार के मुताबिक, वनिता करीब तीन महीने पहले घरेलू काम के लिए कुवैत गई थी। मां का आरोप- एजेंट ने परिवार को गुमराह किया वीडियो सामने आने के बाद तमिलनाडु प्रशासन ने वनिता के परिवार से संपर्क किया। वनिता की मां वेन्निला और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी सुरक्षित वापसी के लिए शिकायत दर्ज कराई है। वेन्निला का आरोप है कि वनिता को कुवैत भेजने वाले एजेंट ने परिवार को गुमराह किया। उन्होंने बताया कि वनिता परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए विदेश गई थी, लेकिन कुवैत पहुंचने के बाद उसके साथ कथित तौर पर खराब व्यवहार किया जाने लगा। परिवार ने जिला प्रशासन से वनिता को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए जल्द कदम उठाने की अपील की है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई कल्लाकुरिची की पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वनिता के परिवार की शिकायत मिल गई है। प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहा है और महिला की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, वनिता और उसके परिवार की ओर से लगाए गए प्रताड़ना, सैलरी नहीं मिलने और पर्याप्त खाना नहीं दिए जाने के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। कुवैत में करीब 10.60 लाख भारतीय कुवैत में बड़ी संख्या में भारतीय रहते और काम करते हैं। विदेश मंत्रालय के मार्च 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, वहां करीब 10.60 लाख भारतीय नागरिक रह रहे हैं। इनमें कुवैत में काम करने वाले भारतीयों के अलावा अन्य भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। 2024 में कुवैत में भारतीय नागरिकों की संख्या करीब 10.08 लाख थी। यानी दो साल में वहां रहने वाले भारतीयों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे मामलों में विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए परिवार, स्थानीय प्रशासन और भारतीय मिशन के बीच तालमेल अहम हो जाता है। वनिता के मामले में भी परिवार ने प्रशासन से जल्द मदद की अपील की है। ------------------- यह भी पढ़ें… नेपाल की बाढ़ में पंजाब का युवक रिश्तेदारों समेत लापता:पावर हाउस प्रोजेक्ट में काम कर रहा था नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने और भूस्खलन के बाद अचानक आई बाढ़ में तरनतारन जिले का युवक लापता हो गया। पूरी खबर पढ़ें….

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Birthday: ऋतिक से पराठे वाला कनेक्शन, लाल रुमाल और 100 का औसत… जानिए गिल की ये खास बातें

शुभमन गिल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में ही अपनी छाप छोड़ दी थी और फिर टीम इंडिया में आकर उन्होंने धीरे-धीरे खुद को स्थापित कर दिया. अब वो भारत के सबसे बड़े स्टार बनते जा रहे हैं. Tue, 08 Sep 2026 00:14:16 +0530

  Videos
See all

Kanpur Murder Case: कानपुर में बहू ने ससुर को मरवाया! 6 लाख की सुपारी, पुराने नौकर से कराई हत्या #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T21:30:24+00:00

Basti Honeytrap Case: हनीट्रैप की शातिर हसीना: पहले प्यार, फिर तकरार और फिर ब्लैकमेलिंग | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T22:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers