Responsive Scrollable Menu

NEET : 2 गरीब बहनों ने पहाड़ और जंगल में पढ़कर पास की नीट परीक्षा, अब MBBS कर बनेंगी डॉक्टर

जिस परिवार में पेट पालना चुनौती है, उसकी दो बेटियां अब डॉक्टर बनने जा रही हैं। दोनों ने नीट क्रैक कर डाला है। घर में मोबाइल नेटवर्क ठीक से नहीं आता था इसलिए दोनों बहनों को पहाड़ पर जाकर जंगलों में पढ़ाई करनी पड़ी।

Continue reading on the app

Phone Banking Tips: पुराना फोन बेचने से पहले जरूर करें ये काम, बैंकिंग डेटा रहेगा सुरक्षित

आज के समय में फोन बदलना सिर्फ कॉन्टैक्ट, फोटो और व्हाट्सऐप चैट ट्रांसफर करने तक सीमित नहीं। मोबाइल में बैंकिंग ऐप्स और यूपीआई का इस्तेमाल बढ़ने के साथ नया फोन लेने पर बैंकिंग सेटिंग्स को सही तरीके से अपडेट करना भी जरूरी हो गया। ऐसा नहीं करने पर यूपीआई काम करना बंद कर सकता। बैंकिंग ऐप दोबारा वेरिफिकेशन मांग सकता है या जरूरी ट्रांजैक्शन अलर्ट मिलना बंद हो सकते हैं।

UPI के लिए बैंक से जुड़ी SIM जरूरी
अगर आप रोजाना UPI का इस्तेमाल करते हैं तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाली SIM नए फोन में लगी हो। BHIM, Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप आम तौर पर बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर और SIM की वेरिफिकेशन करते हैं। इसलिए नए फोन में वही SIM डालें जो आपके बैंक खाते से लिंक है और जिससे एसएमएस भेजे और हासिल किए जा सकें।

UPI ऐप एक्टिवेट होने के बाद यह भी जांच लें कि आपके सभी लिंक्ड बैंक खाते दिखाई दे रहे हैं और सही तरीके से काम कर रहे हैं। एक छोटी रकम का ट्रांजैक्शन करके देखना भी बेहतर रहेगा। इससे बाद में किसी जरूरी भुगतान के समय परेशानी से बचा जा सकता है।

बैंकिंग ऐप में फिर से करना पड़ सकता है लॉगिन
नया मोबाइल बैंकिंग ऐप के लिए अक्सर एक नए डिवाइस की तरह होता है। ऐसे में आपको दोबारा लॉगिन करने, अपनी पहचान वेरिफाई करने और कुछ सुरक्षा सेटिंग्स को फिर से एक्टिवेट करने की जरूरत पड़ सकती है। अगर आप फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से बैंकिंग ऐप इस्तेमाल करते हैं तो उसे भी नए फोन में दोबारा सेट करें।

इसके साथ ही बैंकिंग ऐप में नोटिफिकेशन सेटिंग्स जरूर चेक करें। ट्रांजैक्शन अलर्ट, लॉगिन नोटिफिकेशन और खाते से जुड़े जरूरी अपडेट चालू रहने चाहिए। ये अलर्ट आपके खाते में किसी अनधिकृत गतिविधि का पता लगाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

पुराना फोन देने से पहले करें फैक्ट्री रीसेट
नया फोन लेने के साथ डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने का भी मौका मिलता है। स्क्रीन लॉक अपडेट करें, फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन उपलब्ध हो तो उसे चालू करें और बैंकिंग ऐप केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।

अगर पुराना फोन बेच रहे हैं या किसी दूसरे व्यक्ति को दे रहे हैं तो सिर्फ बैंकिंग ऐप डिलीट करना पर्याप्त नहीं है। जरूरी जगहों से लॉगआउट करें, सेव किए गए पासवर्ड हटाएं, जरूरी डेटा का बैकअप लें और इसके बाद फोन को फैक्ट्री रीसेट करें।

हालांकि, पुराने फोन को तुरंत पूरी तरह से हटाने के बजाय कुछ दिनों तक अपने पास रखना समझदारी हो सकती है। अगर किसी ऐप का सेटअप अधूरा रह गया हो, पुराने SMS की जरूरत पड़े या किसी खाते की पहुंच दोबारा हासिल करनी हो, तो पुराना फोन काम आ सकता है।

फोन बदलने की प्रक्रिया में बैंकिंग ऐप्स और UPI को नजरअंदाज करना छोटी गलती साबित हो सकती है। कुछ मिनट निकालकर SIM, UPI, बैंकिंग ऐप, नोटिफिकेशन और सुरक्षा सेटिंग्स जांच लेने से नए फोन पर बैंकिंग का इस्तेमाल ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाया जा सकता है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: नाशरा ने 6 विकेट लेकर हांगकांग पर बरपाया कहर, भारत के बाद पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंचा, श्रीलंका से होगी टक्कर

pakistan women's cricket team: ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में हांगकांग को हराकर पाकिस्तान ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में उसका सामना ग्रुप-बी की टॉपर टीम श्रीलंका से होगा. Tue, 8 Sep 2026 00:10:25 +0530

  Videos
See all

War Update: 190 दिन बाद अब ईरान पर कौन करेगा हमला? | Donald Trump | Putin | Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T23:30:33+00:00

Man saves child from oncoming traffic in Mexico. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T23:39:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers