मानहानि केस में सयानी गुप्ता को अंतरिम राहत:सीन चोरी के आरोप लगाने वालीं फिल्ममेकर का मानहानिकारक कंटेंट हटाना होगा; मेटा-रेडिट भी नामजद, जानिए पूरा विवाद
मुंबई सिटी सिविल कोर्ट ने गुरुवार को एक्ट्रेस और फिल्ममेकर सयानी गुप्ता के खिलाफ मानहानिकारक कंटेंट प्रकाशित या प्रसारित करने पर अंतरिम रोक लगा दी। यह मामला उनकी शॉर्ट फिल्म ‘आसमानी’ से जुड़ा है, जिस पर फिल्ममेकर विनीता नेगी ने चोरी के आरोप लगाए थे। लीगल वेबसाइट बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, एडिशनल सेशंस जज शुद्धिकुमार मुरलीधरराव बुके ने सयानी गुप्ता की ओर से दायर अंतरिम राहत की अर्जी मंजूर की। सयानी गुप्ता ने फिल्ममेकर विनीता नेगी के खिलाफ 9 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। नेगी ने आरोप लगाया था कि सयानी गुप्ता की फिल्म में उनकी अधूरी डॉक्यूमेंट्री ‘प्रभा’ के कुछ अहम हिस्सों की नकल की गई है। कोर्ट ने नेगी और अन्य प्रतिवादियों को सयानी गुप्ता के खिलाफ मानहानिकारक कंटेंट प्रकाशित करने, प्रसारित करने या उसे आगे भी प्रकाशित करते रहने से रोक दिया है। इस अंतरिम राहत में मेटा, रेडिट और डेकन क्रॉनिकल जैसे प्लेटफॉर्म पर मौजूद कथित मानहानिकारक सामग्री को हटाने का निर्देश भी शामिल है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसके आदेश का मतलब सच्चे तथ्यों पर आधारित जानकारी के प्रकाशन पर पूरी तरह रोक लगाना नहीं है। जानिए क्या है पूरा मामला? सयानी गुप्ता की डायरेक्टोरियल डेब्यू शॉर्ट फिल्म ‘आसमानी’ को लेकर विनीता नेगी ने कहानी चोरी, कॉपीराइट और धोखाधड़ी के आरोप लगाए। FTII की पूर्व छात्रा और फिल्ममेकर विनीता नेगी का दावा था कि वह डॉक्यूमेंट्री प्रभा बना रही हैं, लेकिन सयानी गुप्ता ने डायरेक्टोरियल डेब्यू शॉर्ट फिल्म आसमानी में उस डॉक्यूमेंट्री के सीन चोरी कर इस्तेमाल किए हैं। सयानी गुप्ता ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने आरोपों को झूठा, भ्रामक और बिना ठोस आधार वाला बताया। सयानी ने स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में भी इसकी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई होने से पहले ही विनीता ने सोशल मीडिया पर चोरी के आरोप लगाते हुए सयानी के खिलाफ बयान देना शुरू कर दिया। सयानी ने विनीता के खिलाफ 9 करोड़ की मानहानि की याचिका दायर की थी। सयानी ने गुप्ता के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया के जरिए विनीता ने इन आरोपों को और व्यापक स्तर पर प्रसारित किया गया, जिससे उनकी पेशेवर छवि और काम को नुकसान पहुंचा। फिल्म फेस्टिवल को मेल भेजा, फिल्म को हुआ नुकसान सयानी ने अपनी याचिका में दावा किया कि उनकी फिल्म ‘आसमानी’ को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ न्यूजीलैंड में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में इसे फेस्टिवल से हटा लिया गया। गुप्ता ने कोर्ट से 9 करोड़ रुपये के हर्जाने, कथित मानहानिकारक सामग्री को हटाने और विनीता नेगी की ओर से सार्वजनिक तौर पर बयान वापस लेने और माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कथित मानहानिकारक सामग्री वाली प्रतियों या डिवाइस को अपने कब्जे में लेने के लिए कोर्ट रिसीवर नियुक्त करने की मांग भी की थी। जल्द होगी केस की अगली सुनवाई सयानी को अंतरिम राहत देने के बाद अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। सयानी गुप्ता की ओर से एडवोकेट मोनिल पंजाबी, एडवोकेट प्रियंका सिन्हा और एडवोकेट भाव्या शाह व मुजतबा अंबेकर पेश हुए। वहीं विनीता नेगी की ओर से एडवोकेट सायली शिंदे और लक्ष्मी जेनकिंस ने पैरवी की।
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा में सीएम योगी ने की पूजा, कहा- अयोध्या की तरह मथुरा-वृंदावन में भी वैसा ही भव्य परिसर तैयार होगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर मथुरा पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की, उन्होंने यहाँ पहुंचे भक्तों को जन्माष्टमी की शुभकामनायें दी, योगी ने कहा आज से 5200 वर्ष पूर्व धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए भगवान विष्णु के अवतार योगीश्वर कृष्ण इसी धरती पर प्रकट हुए थे और ये ब्रज भूमि, यहाँ के लोग आज भी सैकड़ों साल पुरानी उन स्मृतियों को जीवित रखे हुए हैं।
योगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विरासत और भारत के विकास का जो अद्भुत समन्वय हम देख रहे हैं चाहें काशी, अयोध्या उसके प्रमाण हैं , आज से 10 वर्ष पहले तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि काशी विश्वनाथ धाम ऐसा हो सकता है लेकिन आज वहां भव्य परिसर है, आज अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है वहां ऐसा लगता है जैसे भगवान श्री राम वहां साक्षात पधार चुके हैं एक नई, भव्य अयोध्या दिखाई देती है।
अयोध्या काशी की तरह ही मथुरा-वृंदावन में भी बनेगा भव्य परिसर
योगी ने कहा अयोध्या में भव्य राममंदिर बन गया है दुनिया का विशालतम मंदिर बन गया है लेकिन जिन लोगों को ये अच्छा नहीं लगता वे अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं और जिन्हें अच्छा लगता है उन्हें वहां रामलला के विराजमान होने से प्रसन्नता होती है । मुख्यमंत्री ने कहा ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस ब्रज भूमि के अध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यहाँ मंदिरों को भव्य स्वरुप देने का काम कर रही है, अब हमारा प्रयास है कि मथुरा-वृंदावन में भी वैसे ही भव्य परिसर तैयार हों, जैसे अयोध्या और काशी में हुए हैं।
जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में वो अयोध्या को बदनाम करते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा भारी संख्या में यहाँ श्रद्धालु रहे हैं मथुरा, वृन्दावन, बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन में भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं अब उनके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं योगी ने कहा ये सरकार तो कृष्ण कन्हैया, प्रभु श्री राम, बाबा विश्वनाथ और माँ विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है लेकिन जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में हो वो क्या आपकी आस्था का सम्मान कर पाएंगे? बाबर और औरंगजेब के अनुयाई फिर से जहर घोलने का कम करने जा रहे हैं वे आदत से मजबूर हैं हमें उनसे सावधान रहना होगा ।
श्री अयोध्या धाम में दुनिया का विशालतम मंदिर बन गया है…
हमारा प्रयास है कि मथुरा-वृंदावन में भी वैसे ही भव्य परिसर तैयार हों, जैसे श्री अयोध्या धाम और काशी में हुए हैं… pic.twitter.com/CNlbk3r0m3
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 4, 2026
यह सरकार तो कृष्ण कन्हैया, प्रभु श्री राम, बाबा विश्वनाथ और माँ विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है… pic.twitter.com/rItLZY5kmd
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 4, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News






