Responsive Scrollable Menu

शमी को 100 नंबर की जर्सी देकर सम्मानित किया:गांगुली की साइन वाली बॉल भी दी गई; सूर्यवंशी और ईशान भी शामिल रहे

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनके 100वें फर्स्ट क्लास मैच से पहले शनिवार को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) ने सम्मानित किया। शमी को 100 नंबर की स्पेशल जर्सी दी गई। साथ ही उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की साइन की गई बॉल भी दी गई। सम्मान के दौरान ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन और उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद रहे। दलीप ट्रॉफी का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच 6 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह शमी का 100वां फर्स्ट क्लास मैच होगा। मुकाबाल सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। शमी को क्रिकेट बॉल, जर्सी और चांदी की ट्रॉफी दी गई शमी को एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली के हस्ताक्षर वाली क्रिकेट बॉल, कस्टमाइज्ड नंबर-100 जर्सी और चांदी की ट्रॉफी दी गई। CAB के कोषाध्यक्ष संजय दास ने तेज गेंदबाज को सम्मानित किया। इससे पहले संजय दास ने कहा- ‘शमी बंगाल क्रिकेट का गौरव और एक महान खिलाड़ी हैं। यह अहम उपलब्धि हासिल करने पर उनके लिए राज्य संघ की ओर से एक छोटा-सा सम्मान है।’ गांगुली का ईस्ट जोन को मैसेज- ट्रॉफी घर लाओ गांगुली ने दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले ईस्ट जोन को खास मैसेज भेजा। उन्होंने कहा- ‘आप फाइनल मैच सिर्फ हिस्सा लेने के लिए नहीं खेलते, जीतने के लिए खेलते हैं। आक्रामक होकर खेलें, एक-दूसरे का साथ दें और ईस्ट जोन का नाम रोशन करें। दिलीप ट्रॉफी घर लेकर आओ, बॉयज! बेस्ट ऑफ लक।' ईशान बोले- शमी भाई में भारतीय टीम में वापसी की जबरदस्त भूख ईशान ने शमी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- शमी भाई में आज भी भारतीय टीम में वापसी की जबरदस्त भूख और मोटिवेशन है। उम्र सिर्फ एक नंबर है और वे जिस तरह मेहनत कर रहे हैं, उससे उनका जज्बा साफ दिखता है।' ईशान ने कहा कि शमी भारतीय क्रिकेट के लेजेंड हैं और बंगाल के साथ-साथ देश के लिए भी लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। ईस्ट जोन के कप्तान ने कहा कि शमी की टीम में मौजूदगी से कप्तानी में काफी आत्मविश्वास मिलता है। वह खुद आगे बढ़कर ओवर मांगते हैं ताकि टीम को विकेट निकाल कर दे सकें। किशन ने स्वीकार किया कि इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने के बाद घरेलू क्रिकेट के लिए वही पुराना जज्बा बनाए रखना आसान नहीं होता, लेकिन शमी खुद के परफॉर्मेंस के साथ दूसरे गेंदबाजों के साथ भी अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हैं। शमी ने फर्स्ट क्लास में 382 विकेट लिए शमी ने अब तक 99 फर्स्ट-क्लास मैचों में 382 विकेट लिए हैं। ईस्ट जोन को फाइनल तक पहुंचाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। पारी में 90 रन देकर 8 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन के खिलाफ मैच में 5 विकेट लिए थे। मार्च 2025 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था शमी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स की टीम में भी उनका नाम नहीं है। फिलहाल वह भारतीय टेस्ट टीम की योजनाओं का भी हिस्सा नहीं हैं। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गिलेस्पी बोले-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऐसे फैसले बदल रहा, जैसे पैंट:पूर्व कोच ने कहा- सलमान कैप्टन थे, अब बाहर; खिलाड़ियों में डर दिख रहा पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने इंग्लैंड दौरे पर टीम के खिलाड़ियों के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट के फैसलों के कारण खिलाड़ी डर के माहौल में खेलते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

₹1,000 से कम में मोबाइल के ये Accessories, रोजमर्रा के इस्तेमाल में आएंगे बेहद काम

अमेज़न पर मोबाइल एक्सेसरीज, फास्ट चार्जर, फोन केस, स्क्रीन प्रोटेक्टर और ट्राइपॉड जैसे प्रोडक्ट्स पर अच्छी छूट मिल रही है. इस लिस्ट में ₹999 वाले प्रोडक्ट को ₹298 और ₹1,999 वाले ट्राइपॉड को सिर्फ ₹498 में खरीदा जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट में भी खाली हाथ रहेगा पाकिस्तान? बर्मिंघम में बुरे हाल होने की आशंका, ये है वजह

पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में पहले ही दोनों मुकाबलों में शिकस्त मिल चुकी है और अब उसके पास अपने सम्मान की लड़ाई जीतने का आखिरी मौका है. मगर क्या वो इसमें सफल हो पाएगी? Wed, 09 Sep 2026 10:06:11 +0530

  Videos
See all

Gurugram Accident: कार चालक ने घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कुचला, हुई मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T05:02:27+00:00

ITO Robbery: कारोबारी से दिनदहाड़े लूटे ₹3 करोड़, घटना का CCTV Video आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T04:54:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers