Responsive Scrollable Menu

अगले साल इंसानों से ज्यादा समझदार हो जाएगा AI:मस्क बोले- डिजिटल काम चुटकियों में करेगा, इंटरनेट और हैकिंग के लिए बनेगा बड़ा खतरा

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क का कहना है कि AI बहुत तेजी से इंसानों जैसी समझ हासिल कर रहा है। अगले साल के अंत तक यह कंप्यूटर और इंटरनेट से जुड़े कामों में इंसानों से भी आगे निकल जाएगा। मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए यह बात कही। डिजिटल काम चुटकियों में करेगा, लेकिन इंसानों की जगह नहीं ले पाएगा मस्क ने साफ किया कि AI की यह सुपरह्यूमन क्षमता अभी सिर्फ डिजिटल दुनिया तक ही सीमित रहेगी। फैक्ट्री में उत्पादन या घर बनाने जैसे जमीनी कामों में AI फिलहाल इंसानों की जगह नहीं ले सकता। इसलिए लोगों को 'द मैट्रिक्स' फिल्म जैसी रोबोट्स की दुनिया की चिंता अभी करने की जरूरत नहीं है। 10 साल पहले गूगल के लैरी पेज ने हैकिंग की चेतावनी दी थी मस्क ने 10 साल पहले गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया। मस्क ने बताया कि लैरी पेज ने तब उनसे कहा था कि एक दिन AI कंप्यूटर हैकिंग के मामले में इंसानों से बहुत आगे निकल जाएगा। AI खुद ही कंप्यूटर की कमियों को ढूंढकर उन्हें हैक कर सकेगा। मस्क की यह टिप्पणी वर्सेल के CEO गुइलेर्मो रोश की उस पोस्ट के बाद आई, जिसमें उन्होंने इंटरनेट की सुरक्षा पर AI के बढ़ते खतरों के बारे में चेतावनी दी थी। रोश ने हाल ही में कहा था कि इंटरनेट के इस नए दौर में AI एजेंट्स खुद ही सिस्टम की कमियों को खोजकर उन्हें हैक कर सकते हैं। ओपन AI, एंथ्रोपिक और मेटा के AI मॉडल हो चुके हैं बेकाबू हाल के दिनों में AI सिस्टम के बेकाबू होने या खुद फैसले लेने के कई मामले सामने आए हैं। पिछले महीने ओपनAI ने खुलासा किया था कि उसके AI मॉडल्स ने एक इवैल्यूएशन टेस्ट के दौरान अमेरिकी कंपनी हगिंग फेस के सिस्टम को हैक कर लिया था। ओपनAI की सुरक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 1,200 AI एजेंट्स ने आपस में बातचीत करने के लिए एक इंटरनल सर्विस का इस्तेमाल किया और 70,000 से ज्यादा मैसेज व फाइलें शेयर कीं। इसके बाद इनमें से 700 AI एजेंट्स ने हगिंग फेस को टारगेट किया। सिर्फ ओपनAI ही नहीं, बल्कि एंथ्रोपिक और मेटा ने भी हाल ही में अपने AI मॉडल्स के बेकाबू होने की घटनाओं की जानकारी दी है।

Continue reading on the app

रियलमी का नया 4G स्मार्टफोन C100i भारत में लॉन्च:6500mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड बॉडी, 2 मीटर से गिरने पर भी नहीं टूटेगा, कीमत ₹14,999

चायनीज टेक कंपनी रियलमी ने आज भारत में अपना नया 4G बजट स्मार्टफोन रियलमी C100i लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे ₹15,000 से कम के बजट सेगमेंट में पेश किया है। फोन में सबसे खास इसकी 6500mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड मजबूत बॉडी है। कंपनी का दावा है कि फोन 2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूटेगा। इसके अलावा फोन में नेक्स्ट Ai फीचर्स और गूगल जेमिनी के लिए एक समर्पित बटन भी दिया गया है। रियलमी C100i को भारत में सिर्फ सिंगल वैरिएंट में उतारा है। इसमें 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शंस- मिडनाइट ब्लैक और ब्लैक स्काईलाइन सिल्वर में खरीदा जा सकेगा। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट, रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही फोन आपके नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। डिजाइन: गिरने पर टूटने की चिंता नहीं बजट सेगमेंट का फोन होने के बावजूद कंपनी ने इसकी मजबूती पर काफी ध्यान दिया है। रियलमी C100i को MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर तैयार किया गया है। टेस्ट के मुताबिक, यह 2 मीटर की ऊंचाई से कंक्रीट पर गिरने के बाद भी सुरक्षित रहता है। इसके साथ ही धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए इस डिवाइस को IP64 की रेटिंग दी गई है। रियलमी C100i : स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: फोन में 6.8-इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ आती है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और धूप में भी साफ देखने के लिए 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सिंगल वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन के कैमरा एप में पोर्ट्रेट, नाइट मोड और डुअल-व्यू वीडियो जैसे मोड्स इन-बिल्ट हैं। परफॉर्मेंस: यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित रियलमी UI पर काम करता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 12 नैनोमीटर प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर यूनिसोक T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz तक है। ग्राफिक्स के लिए इसमें आर्म माली-G57 GPU शामिल है। पावरबैकअप: स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 6500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस बैटरी की हेल्थ 5 साल तक बनी रहेगी। इसे बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन में 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 'रिवर्स चार्जिंग' का फीचर भी मिलता है, यानी जरूरत पड़ने पर आप डेटा केबल से दूसरे स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकते हैं। जेमिनी AI बटन और बेसिक कैमरा सेटअप रियलमी के इस फोन में नेक्स्ट Ai का सपोर्ट दिया गया है, जिसमें ग्राहकों को गूगल जेमिनी का एक डेडिकेटेड शॉर्टकट बटन मिलेगा। इसके जरिए AI फीचर्स को सीधे एक्सेस किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और OTG का सपोर्ट दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

7 प्लेयर्स की छुट्टी, कोचिंग स्टाफ में फेरबदल; लेकिन बाबर आजम को खबर नहीं, पीसीबी ने कप्तान को समझा कठपुतली?

babar azam statement: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में बड़े बदलाव किए, सात खिलाड़ियों को वापस भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ पर भी गाज गिरी, लेकिन कप्तान बाबर आजम का दावा है कि उन्हें इन फैसलों की जानकारी बाद में मिली. एजबेस्टन में होने वाले इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मैच से एक रात पहले बाबर ने यह बड़ा बयान देकर हर किसी को हैरान कर दिया है. Tue, 8 Sep 2026 20:55:07 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: उड़ता पंजाब, उजड़ते परिवार..नशे पर सवाल, मौत पर बवाल ! | Punjab News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T15:45:04+00:00

News Ki Pathshala | Gen Z को साधने की होड़ में क्यों जुटी पार्टियां? #ytshorts #shorts #genz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T15:40:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers