Responsive Scrollable Menu

चीन में बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता भारतीयों की पहचान तेज, DNA नमूनों की मांग

चीन में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता हुए भारतीय नागरिकों की पहचान प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है. बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने लापता नागरिकों के परिजनों से पहचान प्रक्रिया में सहायता के लिए डीएनए नमूने जमा करने का अनुरोध किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस संबंध में दूतावास का बयान साझा किया. चीनी अधिकारियों द्वारा डीएनए नमूने प्राप्त करने और उनके प्रसंस्करण की पुष्टि के बाद भारतीय दूतावास ने यह कदम उठाया है, ताकि प्राप्त डेटा का मिलान करके परिजनों को सही जानकारी दी जा सके.

दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

लापता व्यक्तियों के परिजनों को डीएनए संबंधी जानकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कोडिस प्रारूप में बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास को जमा करनी होगी. दूतावास के निर्देशों के अनुसार, प्राथमिकता के आधार पर लापता व्यक्ति के माता-पिता, पति या पत्नी और बच्चों के रक्त के नमूने मांगे गए हैं. यदि किसी मामले में जीवित माता-पिता या बच्चे नहीं हैं, तो सभी भाई-बहनों से नमूने एकत्र किए जा सकते हैं. विशेष परिस्थितियों में मातृ और पितृ पक्ष के रिश्तेदारों के नमूने भी लिए जा सकते हैं, बशर्ते रिश्ते का स्पष्ट विवरण दिया गया हो. पुरुषों के लिए सामान्य डीएनए डेटा के साथ वाई-एसटीआर (Y-STR) डेटा शामिल करना अनिवार्य है. सभी नमूनों पर लापता व्यक्ति और परिजन का नाम, पासपोर्ट नंबर तथा सैंपल आईडी स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए. इस संबंध में मार्गदर्शन के लिए दूतावास ने फोन नंबर +86 18514284905 और ईमेल cons1.beijing@mea.gov.in जारी किया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली सत्य निकेतन हादसे पर CJP ने खोला मोर्चा, सरकार के सामने रखी एक करोड़ मुआवजे सहित 7 सूत्रीय मांग

नेपाल में कुदरत का कहर और 1,356 मौतों के बाद राष्ट्रीय शोक

दूसरी तरफ, पड़ोसी देश नेपाल में 26 अगस्त को आई प्रलयंकारी बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है. नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,356 हो चुकी है. आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में सोमवार को पूरे नेपाल में राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है. सरकार के फैसले के तहत देशभर के सभी सरकारी कार्यालयों, विदेशी दूतावासों और कूटनीतिक मिशनों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है.

राहत-बचाव कार्य जारी

भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई उफान के कारण रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग जैसे जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. बाढ़ से बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे सड़कें, पुल, जलविद्युत संयंत्र और घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं. आवागमन, बिजली और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाएं बाधित होने से हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां, स्थानीय प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय साझेदार बड़े पैमाने पर राहत व बचाव कार्य चला रहे हैं. राष्ट्रीय शोक की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री बलेंद्र (बालेन) शाह ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर संकट की इस घड़ी में दिन-रात जुटे सुरक्षाकर्मियों के साहस और प्रयासों की सराहना की.

ये भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसा: गम के बीच दो परिवारों ने दिखाई इंसानियत, मृतकों का कॉर्निया किया डोनेट

Continue reading on the app

1000 छात्रों के IAS-IPS बनने का सपना पूरा करेंगे भारतीय स्टार विकेटकीपर संजू सैमसन, स्कॉलरशिप का किया बड़ा ऐलान

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और टी20 वर्ल्ड कप विजेता संजू सैमसन ने खेल के मैदान से बाहर निकलकर देश के युवाओं के लिए एक बेहद सराहनीय और बड़ी पहल की है. उन्होंने पूरे भारत के 1000 होनहार और प्रतिभावान छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप देने का बड़ा ऐलान किया है. 

संजू सैमसन ने UPSC तैयारी कर रहे 1000 बच्चों को स्कॉलरशिप देने का किया ऐलान

संजू सैमसन ने इस बात की आधिकारिक घोषणा 'लीड इंडिया समिट 2026' के दौरान की है. स्कॉलरशिप योजना 'संजू सैमसन फाउंडेशन' और देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा कोचिंग संस्थान 'लीड आईएएस एकेडमी' (Lead IAS Academy) के संयुक्त प्रयास से शुरू की जा रही है. इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश के किसी भी होनहार छात्र का सिविल सर्वेंट (IAS/IPS) बनने का सपना आर्थिक तंगी या पैसों की कमी की वजह से अधूरा न रहे. संजू ने अपनी खुद की कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के सफर से प्रेरणा लेते हुए अगली पीढ़ी के प्रशासनिक अधिकारियों की मदद करने का फैसला लिया है. 

कोचिंग के अलावा छात्रों को मिला अन्य लाभ

चुने गए 1,000 छात्रों को सिर्फ परीक्षा की तैयारी ही नहीं कराई जाएगी, बल्कि इस प्रोग्राम के तहत उन्हें पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप (Personalised Mentorship), स्किल-बेस्ड लर्निंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, क्रिटिकल थिंकिंग और लीडरशिप क्वालिटीज भी सिखाई जाएंगी.

पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप - हर छात्र को सही रास्ता दिखाने के लिए एक पर्सनल गाइड (मेंटर) मिलेगा, जो पढ़ाई से लेकर मानसिक तनाव को दूर करने में उनकी मदद करेगा.

पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और इंटरव्यू की तैयारी - छात्रों की बातचीत करने का तरीका , उठने-बैठने का ढंग और इंटरव्यू का डर दूर कर उनके भीतर एक लीडर जैसी खूबियां विकसित की जाएंगी.

स्मार्ट लर्निंग और क्रिटिकल थिंकिंग - रट्टा मारने के बजाय छात्रों को गंभीर मुद्दों पर गहराई से सोचना और समस्याओं को सुलझाना सिखाया जाएगा.

24/7 डिजिटल सपोर्ट और स्टडी मटेरियल - कोचिंग के साथ-साथ छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतरीन नोट्स, टेस्ट सीरीज़ और ऑनलाइन सपोर्ट भी दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:  Explainer: 26 रनों का वो भूत जिससे आज भी डरता है टेस्ट क्रिकेट! क्या कभी नहीं टूटेगा 71 साल पुराना 'कलंक'?

तटीय क्षेत्रों के बच्चों को मिलेगा विशेष मौका

संजू सैमसन भले ही आज एक इंटरनेशनल स्टार क्रिकेटर बन चुके हैं, लेकिन वे अपनी जमीन और जड़ों को कभी नहीं भूलते. उन्होंने साफ किया है कि इस स्कॉलरशिप में उनके गृह नगर विझिंजम (केरल) और उसके आस-पास के तटीय (समुद्र किनारे बसे) इलाकों के गरीब, जरूरतमंद और होनहार बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी. उनका मानना है कि इन पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं के पास हुनर तो है, लेकिन सही मौका न मिलने से वे पीछे रह जाते हैं.

मैदान के स्टार, अब समाज के असली 'सुपरहीरो'

क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी और धुआंधार बल्लेबाजी से लाखों दिलों को जीतने वाले संजू सैमसन ने अब शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम उठाकर सबका दिल जीत लिया है. देश और समाज को आगे बढ़ाने की उनकी इस सोच की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. फैंस का कहना है कि संजू सिर्फ बल्ले से ही मैच नहीं जिताते, बल्कि मैदान के बाहर भी वे देश के युवाओं के भविष्य को संवारने वाले असली 'ऑफ-फील्ड हीरो' हैं.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन जब्त..., क्या अनुशासनहीनता जांच के बहाने इंग्लैंड दौरे पर पर्दे के पीछे की कहानी छुपा रहा है PCB?

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का गजब कमबैक! 4 गेंदों में पलटा मैच, शुभमन गिल को ऐसे सिखाया सबक

शेर ए पंजाब टी20 लीग के 17वें मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आमने-सामने थे. शुभमन फाजिल्का फाल्कंस और अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमा के लिए मैदान पर उतरे थे. मैच में अमृतसर सूरमा के लिए अभिषेक शर्मा जब गेंदबाजी कर रहे थे तो शुभमन गिल ने उनके खिलाफ लगातार 2 छक्के और 1 चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने गिल को आउट कर दिया. Tue, 8 Sep 2026 06:08:01 +0530

  Videos
See all

All White Look में Sonam Kapoor ने खींचा सबका ध्यान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T00:55:27+00:00

रनवे पर बेकाबू हुआ Amazon का विमान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T01:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers