Responsive Scrollable Menu

Duleep Trophy: वाइल्ड Child से लीडर बने ईशान किशन, कप्तानी ने बदला पूरा अंदाज; खुद बयां किया अनुभव

Ishan Kishan Duleep Trophy: ईशान किशन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने बदले हुए अंदाज की भी कहानी सुनाई है। दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के लिए 270 रन की बड़ी पारी खेलने वाले ईशान ने बताया कि झारखंड की कप्तानी ने उन्हें क्रिकेटर के साथ-साथ एक बेहतर इंसान बनने में भी मदद की।

ईशान ने 2024 में झारखंड की कप्तानी संभाली थी। इससे पहले 2023 के आखिर में उनका BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी चला गया था। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की और झारखंड की कमान संभाली। जब भी वह उपलब्ध रहे, टीम की कप्तानी करते रहे।

सोच में आया बदलाव, शांत और समझदार बने
ईशान का मानना है कि कप्तानी मिलने के बाद उनकी सोच में बड़ा बदलाव आया। जिम्मेदारी ने उन्हें ज्यादा शांत और समझदार बनाया। उन्होंने कहा- अब वह अपने वाइल्ड चाइल्ड वाले दिनों से काफी दूर आ गए हैं। उन्होंने कहा- अब उन्हें टीम के लिए मुख्य भूमिका निभानी होगी। आगे कहा- जब खिलाड़ी युवा होता है तो वह सीनियर खिलाड़ियों पर भरोसा करता है और सोचता है कि उसका काम उनका साथ देना है। लेकिन अब वह टीम में स्थापित हो चुके हैं, इसलिए रन बनाने और टीम का स्कोर ऊपर ले जाने की जिम्मेदारी उन्हें खुद उठानी होगी।

कप्तानी ने ईशान को सिर्फ अपनी बल्लेबाजी तक सीमित रहने के बजाय पूरे मैदान को समझना सिखाया। उन्होंने कहा कि कप्तान को पूरे दिन परिस्थितियों पर नजर रखनी होती है। उसे यह देखना होता है कि क्या हो रहा है और क्या नहीं, साथ ही अपने सभी खिलाड़ियों का ध्यान भी रखना पड़ता है।

खिलाड़ी की बेहतरी से टीम को फायदा 
ईशान ने यह भी माना कि कप्तान बनने के बाद उन्हें खिलाड़ियों की छोटी-छोटी जरूरतों पर ध्यान देना सीखना पड़ा। नेट्स में बल्लेबाजी करके चले जाना काफी नहीं है। कप्तान की जिम्मेदारी है कि वह अपने साथियों को बेहतर बनाने में मदद करे। क्योंकि जब खिलाड़ी बेहतर होते हैं, तभी टीम अपने लक्ष्य तक पहुंचती है। दलीप ट्रॉफी फाइनल में उनकी 270 रन की पारी भी इसी बदली सोच की मिसाल रही। ईशान ने कहा कि वह कई मौकों पर आक्रामक शॉट खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने टीम के लक्ष्य को प्राथमिकता दी।

ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और लक्ष्य बड़ा स्कोर खड़ा करना था। ऐसे में ईशान ने धैर्य रखा, शॉट सेलेक्शन पर ध्यान दिया और लंबी पारी खेली। उन्होंने कहा कि वह इस पारी से बेहद खुश हैं, क्योंकि उन्होंने व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा टीम के लक्ष्य को महत्व दिया। ईशान की यह पारी बताती है कि उनकी बल्लेबाजी में सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि सोच में भी बदलाव आया है। 2024 की कप्तानी से शुरू हुआ यह सफर अब उन्हें एक ज्यादा जिम्मेदार और परिपक्व खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ा रहा है।

Continue reading on the app

UP News: कल होगा यूपी टेक्स-2026 का आगाज, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ, जुटेंगे देश के प्रतिष्ठित वस्त्र व्यवसायी और निर्माता

कल होगा यूपी टेक्स-2026 का आगाज, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ, जुटेंगे देश के प्रतिष्ठित वस्त्र व्यवसायी और निर्माता, UP Tax-2026 will be launched tomorrow

Continue reading on the app

  Sports

4 ओवर में 6 विकेट, 18 गेंदें खाली… भारत के खिलाफ फ्लॉप पाकिस्तानी बॉलर का हॉन्ग कॉन्ग पर टूटा कहर

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच में जीत की जरूरत थी और नशरा संधू की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तानी टीम ने 72 रन से जीत दर्ज की और अंतिम-4 में जगह बनाई. Mon, 07 Sep 2026 23:42:51 +0530

  Videos
See all

PM Modi Meeting : प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन घंटे तक चली मंत्रियों की बैठक #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T18:34:31+00:00

CM Yogi Andhra Pradesh Visit: Nellore में CM योगी का तगड़ा भाषण | Swarna Bharat Trust | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T18:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers