Responsive Scrollable Menu

IAS तुकाराम मुंढे की टीम में शामिल हुई ये एक्ट्रेस! आईपीएल की इस टीम की हैं मालकिन

Bollywood Actress Supports Tukaram Mundhe: महाराष्ट्र के IAS ऑफिसर तुकाराम मुंढे (Tukaram Mundhe) इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में वायरल चल रहे हैं. इसकी वजह यह है कि वह महाराष्ट्र में खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं. FDA (फूड एंड ड्रग प्रशासन) के कमिश्नर के रूप में तैनात तुकाराम ने ही बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, अजय देवन और टाइगर श्रॉप को विमल इलायची एड करने को लेकर नोटिस जारी किया था. उनकी इन कार्रवाई को आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स का भी साथ मिल रहा है. अभी हाल ही में ट्विंकल खन्ना, काजल अग्रवाल और श्वेता तिवारी ने भी उनका सपोर्ट किया था. अब इसी के साथ उनकी टीम में एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईपीएल टीम की को-ओनर भी शामिल हो गई हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपना सोपर्ट कैसे दिखाया. 

इस एक्ट्रेस ने दिखाया खास अंदाज में सपोर्ट 

दरअसल, हम यहां पर जिस एक्ट्रेस और की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि प्रीति जिंटा (Preity Zinta) हैं. प्रीति आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की सह-मालकिन (को-ओनर) भी हैं. उन्होंने 'टीम तुकाराम मुढ़े' के नाम की छपी टी-शर्ट को पहनकर उनका सपोर्ट किया. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. जिसमें वह टी-शर्ट पहनकर पोज देती हुई नजर आईं. उनका यह सपोर्ट इसलिए भी अहम मना जा रहा है कि क्योंकि वह बॉलीवुड की जानी एक्ट्रेस के साथ-साथ और उनकी आईपीएल टीम की सह-मालकिन भी हैं. सोशल मीडिया पर अब उनकी इस टी-शर्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

खास अंदाज में दिखाया सपोर्ट

दरअसल,सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा की इसलिए भी चर्चा हो रही हैं कि उन्होंने जिस अंदाज में तुकाराम मुंढे का सपोर्ट किया है, वह बहुत खास है. उन्होंने खुले तौर पर तुकाराम का सपोर्ट किया है, वह टी-शर्ट में पोज भी देती हुई नजर आईं. बता दें कि उन्होंने ऐसे में उनका समर्थन किया है, जब तुकाराम की ओर से बॉलीवुड के टॉप के एक्टर्स शाहरुख, अजय और टाइगर श्रॉप को नोटिस भेजा गया है. ऐसे में उनका यह सपोर्ट बहुत ही चर्चा में आ गया है. 

 ये भी पढ़ें: राहुल रॉय ने शादियों में डांस करने की बताई वजह, ट्रोल करने वालों के लिए कही ये बात

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस भी कर चुकी हैं तुकाराम का सपोर्ट

प्रीति के अलावा तुकाराम का इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस सपोर्ट कर चुकी हैं. काजल अग्रवाल ने तुकाराम मुंढे से खास मुलाकात की थी और उनके काम के प्रति ईमानदारी व लगन की जमकर तारीफ की थी. उनके अलावा टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर तुकाराम मुंढे को एक बेहद ईमानदार और जांबाज अफसर बताया था. वहीं, ट्विंकल खन्ना ने अपने अंदाज में तुकाराम के इस मिलावट विरोधी अभियान की तारीफ की थी. श्वेता तिवारी ने अपने खाने के ऑर्डर में कॉकरोच निकलने की शिकायत सीधे सोशल मीडिया पर तुकाराम मुंढे को टैग करके की थी, जिससे साफ है कि सेलेब्स को उनके काम पर पूरा भरोसा है.

प्रीति जिंटा के वर्कफ्रंट के बारे में जानिए

प्रीति जिंटा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर थीं. इन दिनों वह वर्कफ्रंट पर काफी बिजी चल रही हैं. उन्होंने 'भैयाजी सुपरहिट' फिल्म के बाद करीब 8 साल बाद 'बंटवारा 1947' से फिल्मों में वापसी की. इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ नजर आई थी. हालांकि, इसे लोगों का उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं मिला. अब वह अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले बन रही हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' (Vibe) में लीड रोल में नजर आने वाली है. जिसका निर्देशन कुणाल खेमू कर रहे हैं और यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. एक्टिंग से अलग वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की भी को-ओनर हैं, वह अक्सर स्टेडियम में मैच के दौरान अपनी टीम का सपोर्ट करती हुईं नजर आती हैं. 

Continue reading on the app

देश की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, 6 अक्टूबर को होगा मतदान, जानें कब आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने सोमवार (7 सितंबर 2026) को देश में खाली पड़ी 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक संसदीय सीट के लिए उपचुनाव 6 अक्टूबर को होंगे और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी।

बता दें कि इन सभी सीटों पर विधायकों और सांसदों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। नंदीग्राम विधानसभा सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के छोड़ने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट बरकरार रखने के लिए नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दिया था।

उपचुनाव का पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 16 सितंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर तय की गई है। इसके बाद 6 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा और 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। 11 अक्टूबर को उपचुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

इन विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

  • मदुरंतकम विधानसभा सीट, तमिलनाडु
  • धारापुरम विधानसभा सीट, तमिलनाडु
  • थट्टांचावडी विधानसभा सीट, पुडुचेरी
  • रेजीनगर विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल
  • नंदीग्राम विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल

असम की इस लोकसभा सीट पर भी होगा उपचुनाव

  • नागांव लोकसभा सीट, असम

सांसद और विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीटें

बता दें कि असम में सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद नागांव लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। वहीं, तमिलनाडु में विधायक मरगथम कुमारवेल (मदुरंथकम सीट) और पी. सत्यभामा (धरापुरम सीट) ने इस्तीफा दिया था। पश्चिम बंगाल में विधायक हुमायूं कबीर (रेजीनगर सीट) का इस्तीफा हुआ। भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दिया इसलिए यहां उपचुनाव का ऐलान हुआ। पुडुचेरी में विधायक एन. रंगासामी ने थट्टानचावडी सीट से इस्तीफा दिया। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Birthday VIDEO: शुभमन गिल का मना बर्थडे, अभिषेक शर्मा ने केक काटने से पहले दिया ये कैसा गिफ्ट?

Shubman Gill 27th Birthday: शुभमन गिल ने अपने 27वें जन्मदिन का केक काटा. इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा, जिसमें माता-पिता और बहन शामिल रहे. Tue, 08 Sep 2026 07:30:26 +0530

  Videos
See all

Bareilly News: उफनती नदी में गिरी बाइक, तीन लोग बहे | Aril River | UP Flood Alert | Rescue Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T02:43:07+00:00

Saharanpur Masjid Bulldozer Action LIVE: अवैध मस्जिद के नीचे महादेव का मंदिर? | UP | CM Yogi | ASI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T02:37:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers