LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन बाद ही कर सकेंगे दूसरा रिफिल
LPG Cylinder: केंद्र सरकार ने देशभर के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिलेंडर रीफिल की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब ग्रामीण और शहरी, दोनों ही क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच 25 दिनों की समान समयावधि तय कर दी गई है. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का यह कदम देश के सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक समान सुविधा देने की दिशा में उठाया गया है.
ग्रामीण और शहरी भेद हुआ खत्म
नए नियम के लागू होने के बाद अब किसी भी घरेलू एलपीजी ग्राहक को एक सिलेंडर बुक कराने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना अनिवार्य होगा. इससे पहले यह 25 दिनों की पाबंदी केवल शहरी क्षेत्रों तक ही सीमित थी, जबकि ग्रामीण इलाकों में दो बुकिंग के बीच 45 दिनों का एक लंबा अंतर तय किया गया था. सरकार के इस नए आदेश के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच का यह अंतर पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने तीनों प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों - इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रमुखों को पत्र भेजकर इन नए निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश जारी कर दिया है.
ये भी पढ़ें: देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं विद्यार्थी हाइब्रिड मोड में कर रहे प्रतिभागिता
सप्लाई में सुधार के बाद लिया गया फैसला
मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में उपजे तनाव और संघर्ष के कारण एलपीजी की वैश्विक आपूर्ति काफी प्रभावित हुई थी. उस संकट के दौर में बाजार में मांग और आपूर्ति का संतुलन बनाए रखने तथा कालाबाजारी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अस्थायी तौर पर 45 दिनों की समय-सीमा तय की गई थी. हालांकि, अब देश में रसोई गैस की आपूर्ति स्थिति में काफी सुधार हो चुका है और पुराना बैकलॉग भी लगभग समाप्त हो गया है, जिसके चलते आम जनता को राहत देते हुए इस पाबंदी को वापस ले लिया गया है.
करोड़ों ग्रामीण परिवारों को मिलेगी सीधी राहत
इस फैसले का सबसे बड़ा और सीधा फायदा देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले करोड़ों परिवारों को मिलने जा रहा है. पहले 45 दिनों के लंबे इंतजार के कारण कई बार ग्रामीण परिवारों को रसोई गैस खत्म होने पर चूल्हा जलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अब इस नए और एकीकृत नियम के तहत देशभर के सभी नागरिक एक समान व्यवस्था के आधार पर 25 दिनों के अंतराल पर आसानी से अपना अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे.
ये भी पढ़ें: गुजरात : खेड़ा जिले में देश के दूसरे एटी मार्ट का उद्घाटन, दिव्यांगों के लिए सुपरमार्केट की तरह करेगा काम
CG Guest Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में शिक्षित बेरोजगारों को बड़ा मौक़ा.. सरकारी स्कूलों में देंगे सेवाएं, इस Fund से मिलेगा मानदेय..
अतिथि शिक्षकों के मानदेय का भुगतान जिला खनिज न्यास यानी डीएमएफ फंड से किया जाएगा। सबसे पहले जिले के खनिज प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने पर ध्यान दिया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24





