Responsive Scrollable Menu

Pitru Paksha Mela 2026: Chief Secretary का सख्त फरमान, Gaya ji में कोई चूक नहीं होगी बर्दाश्त

राज्य में 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गयाजी और पुनपुन (पटना) में आयोजित होने वाले इस महामेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि पितृपक्ष मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक है। इसमें स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य शिविर और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
 

इसे भी पढ़ें: Samastipur में Swatantrata Senani Express के AC कोच से 75 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार


मेला पूर्व सभी तैयारियां हो रही सुनिश्चित

बैठक में बताया गया कि मेले के सफल आयोजन के लिए गयाजी जिला की ओर से 4,21,74,971 रुपये और पटना जिला द्वारा 41 लाख रुपये की राशि अधियाचित की गई है। इस दौरान गयाजी के जिलाधिकारी ने यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, ठहराव स्थल, घाटों की सफाई और बुनियादी ढांचे को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य सचिव ने गृह, पर्यटन, नगर विकास एवं आवास, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचईडी), स्वास्थ्य, परिवहन, पथ निर्माण, ऊर्जा, आपदा प्रबंधन सहित 14 प्रमुख विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।



पिंडदानियों के लिए सुविधाएं

इस दौरान मेले की स्थानीय तैयारियों, आधारभूत व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। देश-विदेश से लाखों पिंडदानियों और श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मुख्य सचिव ने सभी व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। तीर्थयात्रियों के सुगम आवागमन के लिए पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के डीआरएम के साथ विशेष समन्वय स्थापित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन और स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाओं पर सहमति बनी है।
 

इसे भी पढ़ें: Bihar: बाढ़ से 27 लाख प्रभावित, राहत शिविरों में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, पीड़ितों संग खाया खाना


बैठक में पुलिस महानिदेशक, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव, सभी संबंधित विभागों के प्रधान सचिव/सचिव, गयाजी एवं पटना के जिलाधिकारी तथा डीडीयू मंडल के डीआरएम सहित अन्य वरीय अधिकारी सशरीर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Continue reading on the app

Omar Abdullah बोले, राज्य का दर्जा बहाली पर Home Minister Amit Shah से लगातार संपर्क में

श्रीनगर, सात सितंबर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने सहित केंद्र शासित प्रदेश और केंद्र के बीच लंबित मुद्दों के समाधान के लिए वह लगातार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संपर्क में हैं। उमर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में जम्मू-कश्मीर द्वारा अपने पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी करने की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं गृहमंत्री के लगातार संपर्क में हूं।

जम्मू-कश्मीर और केंद्र सरकार के बीच कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा होती है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और केंद्र के बीच कुछ मामले लंबित हैं, जैसे राज्य का दर्जा बहाल करना, कामकाज के नियमों को मंजूरी देना, महाधिवक्ता की नियुक्ति में लगभग दो साल की देरी, और आरक्षण से जुड़ी वह रिपोर्ट जिसे केंद्र शासित प्रदेश के मंत्रिमंडल द्वारा पहले उठाए गए सवालों का जवाब देने के बाद भी केंद्र सरकार को नहीं भेजा गया है। उमर ने नयी दिल्ली में शाह से हुई हालिया मुलाकात के सवाल पर कहा, ‘‘इन सभी मुद्दों पर बातचीत हुई है।’’ नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मस्जिद को हटाए जाने के सवाल पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में मुसलमानों के साथ ‘सौतेला’ व्यवहार किया जा रहा है। उमर ने कहा, ‘‘उनके नेता बयान देते हैं कि मुसलमान समाज का अभिन्न अंग हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसी घटनाएं होती हैं।

वे अपने ही नेताओं की बात नहीं मानते।’’ मुख्यमंत्री ने सोमवार को शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कहा कि यह देश के फिल्मकारों को याद दिलाता है कि स्विट्ज़रलैंड और दूसरी विदेशी जगहों पर जाने से पहले कश्मीर शूटिंग के लिए सबसे पसंदीदा जगह थी। राज्य से एमएमबीएस की पढ़ाई कर रहे चिकित्सा प्रशिक्षुओं द्वारा मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किये जा रहे अनशन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला इतने लंबे समय तक नहीं खिंचना चाहिए था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू प्रदर्शन कर रहे चिकित्सा प्रशिक्षुओं के संपर्क में हैं और उन्होंने उन्हें कुछ आश्वासन दिया है।

उमर ने कहा, ‘‘ इसके आगे आपको सकीना से पूछना होगा। हम चाहेंगे कि यह मामला जल्द से जल्द सुलझ जाए। यह किसी के भी हित में नहीं है क्योंकि इससे काम और इन छात्रों के प्रशिक्षण, दोनों पर असर पड़ रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का गजब कमबैक! 4 गेंदों में पलटा मैच, शुभमन गिल को ऐसे सिखाया सबक

शेर ए पंजाब टी20 लीग के 17वें मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आमने-सामने थे. शुभमन फाजिल्का फाल्कंस और अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमा के लिए मैदान पर उतरे थे. मैच में अमृतसर सूरमा के लिए अभिषेक शर्मा जब गेंदबाजी कर रहे थे तो शुभमन गिल ने उनके खिलाफ लगातार 2 छक्के और 1 चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने गिल को आउट कर दिया. Tue, 8 Sep 2026 06:08:01 +0530

  Videos
See all

All White Look में Sonam Kapoor ने खींचा सबका ध्यान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T00:55:27+00:00

रनवे पर बेकाबू हुआ Amazon का विमान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T01:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers