Responsive Scrollable Menu

Bihar में Ganga का रिकॉर्ड जलस्तर, फिर भी बाढ़ नियंत्रण में: Vijay Kumar Chaudhary

सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग के सभागार में आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में माननीय उप मुख्य (जल संसाधन) मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह बाढ़ का मौसम है और चुनौती के दिन हैं। इस बार की बाढ़ की स्थिति अलग है। गंगा नदी के जलश्राव में बहुत अधिक वृद्धि हुई है, जिसके फलस्वरूप गांधीघाट पर गंगा नदी का इस वर्ष का उच्चतम जलस्तर 50.58 मीटर दर्ज किया गया, जबकि वर्ष 2016 में यह 50.52 मीटर था। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन की मुस्तैदी और लगातार निगरानी के कारण पटना सुरक्षित रहा है।
 

इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha Mela 2026: Chief Secretary का सख्त फरमान, Gaya ji में कोई चूक नहीं होगी बर्दाश्त


माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊँचा रहने के कारण कई स्थानों पर बैकवाटर (Back Water) का प्रभाव देखने को मिल रहा है। अन्य कई नदियाँ जिसके जलश्राव का निकास गंगा नदी में है, उन नदियों के जल का निकास सुगमता से नहीं हो पा रहा है, जिस कारण उन नदियों यथा गंडक एवं पुनपुन इत्यादि के निचले छोर में जलस्तर में वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड अंतर्गत गंगा नदी पर निर्मित काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध क्षतिग्रस्त हुआ था। विभागीय अधिकारियों एवं अभियंताओं द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आवश्यक कार्य कराए गए, जिससे आबादी वाले क्षेत्रों में पानी के फैलाव को रोकने में सफलता मिली। वर्तमान में उक्त स्थल सुरक्षित है। 

माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में अब कमी आने की उम्मीद है। जल संसाधन विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों की दिन-रात लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि तटबंध सुरक्षित रहते हैं तो आबादी भी सुरक्षित रहती है।
 

इसे भी पढ़ें: Bihar में 15 अक्टूबर से शुरू होगा Sand Mining, घाटों की नए सिरे से होगी नीलामी


उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह में गंगा एवं अन्य नदियों में अत्यधिक जलश्राव एवं ऊँचे जलस्तर के बावजूद विभाग द्वारा अब तक कुल 171 स्थलों पर फ्लड फाइटिंग का कार्य कर तटबंधों को बचाया गया है। इनमें से मात्र 14 स्थलों पर तटबंधों में रिसाव या क्षतिग्रस्त हुआ, जिनमें से 11 स्थलों पर कम से कम समय में इसकी मरम्मती की गई। शेष 3 स्थलों पर भी मरम्मती करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अब तक का सबसे अधिक पानी आने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में है। विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार तटबंधों की निगरानी की जा रही है। अगले एक से दो दिनों में स्थिति में और सुधार आने की उम्मीद है। इस अवसर पर तकनीकी परामर्शी श्री मनोज रमण, विशेष सचिव श्री के.डी.प्रौज्जवल, अभियंता प्रमुख श्री ब्रजेश मोहन सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Continue reading on the app

CSC Aadhar Supervisor Operator Online Form 2026

Aadhar Card CSC Supervisor / Operator Recruitment 2026 for Apply Online Post Update Date: 07-09-2026 Short Description : Common Service Center (CSC): Applications are invited for the Aadhaar Operator/Supervisor in Aadhaar Seva Kendra (ASK) under CSC e-Governance Services India Ltd. Notification has been released on the website https://csc.gov.in/ask & Application Form now started on 07 August 2026  to 03 ...

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: नाशरा ने 6 विकेट लेकर हांगकांग पर बरपाया कहर, भारत के बाद पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंचा, श्रीलंका से होगी टक्कर

pakistan women's cricket team: ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में हांगकांग को हराकर पाकिस्तान ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में उसका सामना ग्रुप-बी की टॉपर टीम श्रीलंका से होगा. Tue, 8 Sep 2026 00:10:25 +0530

  Videos
See all

Bull Attack Viral : जालोर में सांड का खौफ, लोगों में मची दहशत! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T23:10:34+00:00

Amravati वर्धा में दहशत फैलाने वाली 'पिंकी' पकड़ी गई! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T23:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers