Responsive Scrollable Menu

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान:चोटिल रबाडा टीम से बाहर; डेविड मिलर और डी कॉक की वापसी

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। रेगुलर कप्तान टेम्बा बवुमा की वापसी हुई है। डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक को भी टीम में जगह मिली है। सीरीज 24 सितंबर से डरबन में शुरू होगी। मिलर और डी कॉक फिलहाल सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड नहीं हैं, लेकिन दोनों ने इस साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए खेला था। हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे कगिसो रबाडा को टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्ज खेलेंगे, जिन्होंने 2023 वर्ल्ड कप के बाद से कोई वनडे नहीं खेला है। कोएट्जी की वापसी, रबाडा सीरीज से बाहर गेराल्ड कोएट्जी को हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे कगिसो रबाडा की जगह शामिल किया गया है। रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं और टेस्ट मैचों के लिए फिट होने की कोशिश कर रहे हैं। हाल के वर्षों में कोएट्जी भी चोटों से परेशान रहे हैं। उनकी वापसी से साउथ अफ्रीका को मजबूती मिलेगी। साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने एक बयान में कहा, “गेराल्ड की टीम में वापसी देखकर अच्छा लग रहा है। सभी रिपोर्ट के मुताबिक, वह अच्छी गति से गेंदबाजी कर रहे हैं।” साउथ अफ्रीका की टीम रबाडा की रिकवरी पर नजर रख रही है। कॉनराड ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “KG वनडे से बाहर है और हम उसके रिहैबिलिटेशन पर लगातार नजर रख रहे हैं। जब हम टेस्ट टीम चुनने बैठेंगे, तब पूरी जानकारी के आधार पर फैसला लेंगे। फिजियो की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी रिकवरी अच्छी चल रही है।” कॉनराड ने यह भी कहा कि एनरिक नॉर्त्या को इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। उन्होंने कहा, “एनरिक नॉर्त्या पर वनडे के लिए विचार नहीं किया गया। मुझे नहीं लगता कि उसने अभी पर्याप्त किया है, लेकिन अगर वह बांग्लादेश सीरीज में खेले तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।” डेवाल्ड ब्रेविस फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलेंगे आक्रामक बल्लेबाज डिवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह टेस्ट सीजन की तैयारी के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलेंगे। एडेन मार्करम दूसरे और तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे। कॉनराड ने कहा, “जो खिलाड़ी यहां या ‘A’ टीम में नहीं हैं, वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट के पहले राउंड में खेलेंगे। वनडे टीम में शामिल नहीं किए गए सभी खिलाड़ी दूसरे राउंड में खेलेंगे। इसमें डिवाल्ड भी शामिल है।” उन्होंने कहा, “मिडिल ऑर्डर की जगह के लिए उसकी भिड़ंत मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर से है। उसे बांग्लादेश सीरीज में वनडे खेलने का मौका जरूर मिलेगा।” कॉनराड ने कहा, “इंग्लैंड के खिलाफ खेलने से पहले हमारे पास 6 वनडे हैं। इंग्लैंड सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर होगी। एडेन, रिकल्टन, क्विंटन और टोनी जैसे कई खिलाड़ी शीर्ष क्रम में जगह के दावेदार हैं। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सभी को पर्याप्त मौका मिले।” 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर फोकस कॉनराड ने कहा कि यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए साउथ अफ्रीका की योजना का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा, “वर्ल्ड कप में अब एक साल से थोड़ा ज्यादा समय बचा है। यह सीरीज टीम तैयार करने की दिशा में अहम कदम है। साथ ही, इससे उन खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा जो इस सीजन में बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए दावेदार हैं।” उन्होंने कहा, “हमें उन संयोजनों और भूमिकाओं का साफ अंदाजा है, जिन्हें हम चाहते हैं। बल्लेबाजी में हमने ऐसा मिडिल ऑर्डर तैयार करने पर ध्यान दिया है, जो आक्रामक खेल सके, दबाव झेल सके और पारी को अंत तक ले जा सके। हमारे लिए यह संतुलन अहम होगा।” ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की वनडे टीम टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स।

Continue reading on the app

सत्य निकेतन हादसे को लेकर 'आप' का प्रदर्शन, पीजी की सूची सार्वजनिक करने की मांग

सत्य निकेतन हादसे को लेकर 'आप' का प्रदर्शन, पीजी की सूची सार्वजनिक करने की मांग

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: नाशरा ने 6 विकेट लेकर हांगकांग पर बरपाया कहर, भारत के बाद पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंचा, श्रीलंका से होगी टक्कर

pakistan women's cricket team: ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में हांगकांग को हराकर पाकिस्तान ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में उसका सामना ग्रुप-बी की टॉपर टीम श्रीलंका से होगा. Tue, 8 Sep 2026 00:10:25 +0530

  Videos
See all

Pitt Bull Attack: युवक पर झपटा पिटबुल, मचा हड़कंप! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T23:50:08+00:00

बाढ़ में बवाल, अधिकारी पर हमला! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T00:00:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers