VIDEO: 'बैंक में 20-30 लाख रुपये हों तो...' बेंगलुरु की एक महिला की सलाह वायरल, यूजर्स बोले- पैसा ही सबकुछ नहीं
Viral Video: बेंगलुरु की फाउंडर का बचत और मेंटल पीस से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि नियमित कमाई और पर्याप्त बचत से आर्थिक चिंता कम होती है। उनके मुताबिक, आर्थिक स्थिरता का असर तनाव और बेचैनी पर भी पड़ सकता है
Pakistan Cricket: पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जांच शुरू... PCB का एक्शन; इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन का पोस्टमार्टम जारी
Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड दौरे पर मौजूद खिलाड़ियों के अनुशासन और आचरण को लेकर आंतरिक जांच शुरू कर दी है। बोर्ड के मीडिया डायरेक्टर आमिर मीर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि जांच किस खिलाड़ी या खिलाड़ियों के खिलाफ है।
PCB के मुताबिक, यह जांच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद शुरू की गई है। बोर्ड ने कहा कि मामले की अंदरूनी तौर पर समीक्षा की जा रही है और पूरी प्रक्रिया PCB के नियमों के मुताबिक होगी। इसमें संबंधित सभी लोगों का पक्ष ध्यान में रखा जाएगा।
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब पाकिस्तान की टेस्ट टीम में बड़ा फेरबदल चल रहा है। टीम इस समय बर्मिंघम में है और 9 सितंबर से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट खेलना है। लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रन से हार मिली थी। इस हार के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
The Pakistan Cricket Board has initiated an internal disciplinary inquiry following media reports concerning discipline and conduct, which are currently being reviewed internally. The PCB handles such matters in accordance with its standard procedures. The process is being…
— Amir Mir (@AmirMirpcb) September 7, 2026
इसके बाद PCB ने स्क्वॉड के 7 खिलाड़ियों को बदल दिया। इतना ही नहीं, कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया गया। PCB ने हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को सिर्फ 6 मैचों के बाद ही उनके पदों से हटा दिया। फिलहाल सफेद गेंद के कोच माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को अंतरिम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भी पहले ही संकेत दे दिए थे कि टीम की खराब स्थिति के पीछे सिर्फ प्रदर्शन की वजह नहीं हो सकती। उन्होंने कहा था कि टीम के प्रदर्शन की वजहों को समझने के लिए चर्चा हुई है और इसमें प्रदर्शन के अलावा दूसरे पहलुओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।
इस पूरे मामले में टीम मैनेजमेंट के बीच तालमेल की कमी की बात भी सामने आई है। दौरे पर मौजूद चयन समिति में सरफराज और कप्तान बाबर आजम शामिल थे, जबकि PCB के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और चयनकर्ता आकिब जावेद के साथ उनके संवाद में समस्या पैदा हुई। आकिब ने सार्वजनिक रूप से सरफराज के चयन फैसलों की आलोचना भी की थी।
आकिब ने सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक को लेकर भी सवाल उठाए थे। दूसरे टेस्ट के पहले दिन इमाम को पिंडली में चोट लगी थी और वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। आकिब का मानना था कि उन्हें बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि जांच सिर्फ वापस बुलाए गए खिलाड़ियों तक सीमित है या बर्मिंघम में तीसरे टेस्ट की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों पर भी लागू होगी। जांच कब पूरी होगी, किसके खिलाफ कार्रवाई होगी और संभावित सजा क्या होगी, इस पर PCB ने कोई जानकारी नहीं दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi








