Responsive Scrollable Menu

इस प्राइवेट बैंक ने सस्ता किया लोन, घटाया MCLR, 10 बीपीएस तक की कटौती, 7 सितंबर से नई दरें लागू

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव किया है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 5 से 10 बीपीएस तक की कटौती की गई है। 7 सितंबर से नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं। जिसके बाद एमसीएलआर 7.90% से लेकर 8.60% के बीच है।। इससे पहले दरें 8% से लेकर 8.65% थी।

एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक ग्राहकों को लोन ऑफर करते हैं। इसकी शुरुआत रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने वर्ष 2016 में की थी। बेस रेट और बेंचमार्क पीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में बेस रेट 8.70% और बीपीएलआर 17.20% पर बरकरार है।

इन टेन्योर पर 10 बीपीएस एमसीएलआर घटा 

एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ओवरनाइट टेन्योर के लिए एमसीएलआर को 8% से घटाकर 7.90% कर दिया गया है। 1 महीने के लिए भी एमसीएलआर 8% से घटकर 7.90% तक पहुंच चुका है। 3 महीने के लिए एमसीएलआर 8.15% से घटकर 8.05% तक पहुंच चुका है। इसके अलावा 2 साल के लिए एमसीएलआर में 10 बीपीएस तक की कटौती की गई है, दरें 8.55% से घटकर 8.45% तक पहुंच चुकी है।

इन टेन्योर पर 5 बीपीएस ब्याज घटा

बैंक ने तीन टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 0.05% की कटौती की है। इस लिस्ट में 6 महीने, 1 साल और 3 साल का टेन्योर शामिल है। पहले जहां बैंक 6 महीने के टेन्योर के लिए एमसीएलआर 8.30% थी, अब घटकर 8.25% हो चुका हैं। वहीं 1 साल के लिए एमसीएलआर 8.35 प्रतिशत होगा, जो पहले 8.40% था। 3 साल के लिए एमसीएलआर 8.65% से घटकर 8.60% तक पहुंच चुका है।

एफडी के ब्याज दरों में बदलाव नहीं 

सितंबर में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 19 अगस्त को इंटरेस्ट रेट में संशोधन किया गया था। वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के निवेश पर 2.75% से लेकर 6.50% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट से लेकर  3.25% से लेकर 7.10% है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है, NRI को यह सुविधा नहीं मिलती है।

यहाँ चेक लोन और एफडी की नई ब्याज दरें 

Continue reading on the app

प्रलय के सेट से रणवीर सिंह का नया लुक वायरल:लंबे बाल और पीठ पर बच्चा देख फैंस बोले- जसकीरत फिर लौट आया, बढ़ा फिल्म का बज

रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। मुंबई में चल रही शूटिंग से रणवीर का पहला लुक सामने आया है। लंबे बालों में नजर आ रहे रणवीर की पीठ पर एक बच्चा भी दिखाई दे रहा है। लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे ‘धुरंधर’ के उनके किरदार जसकीरत से जोड़ना शुरू कर दिया। फिल्म में रणवीर के साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी। लंबे बाल और पीठ पर बच्चा, रणवीर का नया अंदाज ‘प्रलय’ के सेट से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में रणवीर सिंह लंबे बालों वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनकी पीठ पर एक बच्चा नजर आ रहा है। हालांकि, फिल्म में उनके किरदार और बच्चे के बीच संबंध को लेकर मेकर्स की ओर से अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सामने आई झलक ने फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फैंस को याद आया ‘धुरंधर’ का जसकीरत रणवीर का लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी तुलना ‘धुरंधर’ के किरदार जसकीरत से करनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि ‘जसकीरत लौट आया’। लंबे बालों वाला रणवीर का लुक देखकर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कल्याणी प्रियदर्शन भी शूटिंग करती दिखीं सामने आए वीडियो में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आ रही हैं। दोनों फिल्म के एक सीन की शूटिंग करते दिखाई दिए। कल्याणी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं और उनकी मौजूदगी ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाई है। मुंबई में अगस्त से चल रही फिल्म की शूटिंग ‘प्रलय’ की शूटिंग मुंबई में अगस्त से शुरू हो चुकी है। फिल्म को सर्वाइवल और पोस्ट-एपोकैलिप्टिक थ्रिलर बताया गया है, जबकि हालिया रिपोर्टों में इसे जॉम्बी एक्शन थ्रिलर भी कहा गया है। फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। ‘धुरंधर’ के बाद रणवीर की नई चुनौती रणवीर सिंह हाल ही में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सफलता के बाद अब ‘प्रलय’ में अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। सेट से सामने आया लुक संकेत दे रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी अलग और गंभीर हो सकता है। हालांकि, किरदार से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने आना बाकी है। दूसरी बार पिता बनने की खबरों के बीच शूटिंग रणवीर सिंह की निजी जिंदगी भी इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर और दीपिका पादुकोण दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इसी बीच रणवीर ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। _________________________________ यह खबर भी पढ़ें.. रणवीर सिंह की नई फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर का बड़ा प्रोजेक्ट अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग रविवार को मुंबई में शुरू कर दी है। मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह एक एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड (दुनिया के अंत) के संकट पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म है।पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy Final: अकेले पड़े तिलक... फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की टीम का दबदबा, 708 रन के जवाब में साउथ जोन के 242 पर गिरे 6 विकेट

duleep trophy final day 3 highlights: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने तीसरे दिन गदर मचाया. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन दिन के स्टंप्स तक 708 रन के जवाब में पहली पारी में 242 रन पर 6 विकेट खो चुकी है. तिलक वर्मा ने अर्धशतक जमाकर एक छोर जरूर संभाल रखा है, लेकिन टीम काफी मुश्किल में है. वहीं, ईस्ट जोन ने मैच पर पकड़ मजबूत करते हुए जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. Tue, 8 Sep 2026 18:08:23 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood Alert: पटना समेत बिहार के 13 जिले डूबे! | Patna Flood | Ganga | Punpun | IMD Alert | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:45:16+00:00

संभल में ASI का बड़ा एक्शन... सुदर्शन की खबर के बाद मस्जिद का सर्वे | Sambhal News | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:42:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers