Responsive Scrollable Menu

नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा: प्रो. संजय द्विवेदी

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी का कहना है कि डिजिटल मीडिया मनुष्य के लिए एक उपयोगी साधन है, लेकिन उसे जीवन का विकल्प नहीं बनने देना चाहिए। युवाओं को तकनीक का उपयोग ज्ञान-सृजन, संवाद, शिक्षा, रोजगार और अवसरों के विस्तार के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों पर बढ़ती निर्भरता के बीच मौलिक चिंतन, मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी को सुरक्षित रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

वे यहां साहित्य, कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए गठित संस्था ‘साहित्यायन’ की प्रथम व्याख्यानमाला को आनलाइन संबोधित कर रहे थे। ‘डिजिटल मीडिया और युवा जीवन-दृष्टि’ विषय पर आयोजित इस व्याख्यानमाला में प्रो. द्विवेदी ने कहा कि यह समय वर्नाकुलर, वॉइस और वीडियो है। डिजिटल क्रांति ने भारतीय भाषाओं के सामने अभूतपूर्व संभावनाएँ उत्पन्न की हैं। डिजिटल माध्यमों के कारण भाषा और लिपि की अनेक बाधाएँ समाप्त हुई हैं। भारतीय भाषाओं का साहित्य, सिनेमा, रंगमंच, कला और सांस्कृतिक ज्ञान आज वैश्विक पटल पर उपलब्ध है।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि प्रत्येक वायरल सूचना सत्य नहीं होती। किसी संदेश, समाचार अथवा वीडियो को साझा करने से पहले उसके स्रोत, संदर्भ, सत्यता और विश्वसनीयता की जाँच करना आवश्यक है। युवाओं को केवल डिजिटल उपभोक्ता नहीं बल्कि जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनना होगा। उन्होंने मीडिया साक्षरता की आवश्यकता रेखांकित करते हुए कहा, “बुरा मत टाइप करो, बुरा मत लाइक करो और बुरा मत शेयर करो।” बिना सत्यापन के सामग्री प्रसारित करने की प्रवृत्ति व्यक्ति और समाज-दोनों के लिए हानिकारक हो सकती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ गहरी जिम्मेदारी भी जुड़ी है। असहमति व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन किसी का अपमान करना, घृणा फैलाना, उत्पीड़न करना और भ्रामक सूचना प्रसारित करना उचित डिजिटल व्यवहार नहीं है। डिजिटल दुनिया में निजता एक महत्त्वपूर्ण नागरिक मूल्य है। 

मीडिया साक्षरता जरूरी-

कृत्रिम बुद्धिमत्ता की संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा करते हुए प्रो. द्विवेदी ने कहा कि AI ने शिक्षा, अनुवाद, भाषा-परिष्कार, कंटेंट निर्माण, वॉइस रिकॉग्निशन, विज्ञापन और संचार के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान किए हैं। इसके साथ ही मनुष्य की मौलिकता, आलोचनात्मक चिंतन और रचनात्मक श्रम के सामने गंभीर चुनौतियाँ भी खड़ी हुई हैं। मशीन पर अत्यधिक निर्भरता मनुष्य की चिंतन-क्षमता को कमजोर कर सकती है। युवाओं को तकनीक का स्वामी बनना चाहिए, उसका गुलाम नहीं। डीपफेक और कृत्रिम रूप से निर्मित सामग्री के खतरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि AI के युग में सूचना की जाँच पहले से अधिक आवश्यक हो गई है। किसी व्यक्ति की आवाज, तस्वीर अथवा वीडियो को कृत्रिम रूप से बदलकर समाज को भ्रमित किया जा सकता है। इसलिए विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा तक मीडिया एवं सूचना साक्षरता को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। 

इल्म से शायरी नहीं होती-

मानवीय संवेदना को रचनात्मकता का आधार बताते हुए प्रो. द्विवेदी ने अकबर इलाहाबादी का शेर उद्धृत किया-“दर्द को दिल में जगह दो अकबर, इल्म से शायरी नहीं होती।” उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ तकनीक, भाषा और उपकरण उपलब्ध होने के बावजूद रचना तब तक प्रभावशाली नहीं बन सकती, जब तक उसमें मनुष्य के दुख, संघर्ष और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति न हो। उनका कहना था कि बहुभाषिकता भारत की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक शक्ति और गौरव है। 

कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत वक्तव्य देते हुए पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य), दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और  ‘साहित्यायन’ के संरक्षक व मार्गदर्शक प्रो. हरीश अरोड़ा ने कहा कि ‘साहित्यायन’ का उद्देश्य केवल साहित्य अथवा भाषा तक सीमित रहना नहीं है। यह संस्था भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति को समन्वित रूप से आगे बढ़ाते हुए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों तथा समाज के बीच संवाद स्थापित करेगी।उन्होंने कहा कि संस्था ऑनलाइन कार्यक्रमों के साथ भविष्य में प्रत्यक्ष कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगी। 

कार्यक्रम का संचालन दिल्ली विश्वविद्यालय के शोधार्थी अविरल अभिलाष मिश्र ने किया। आयोजन में डॉ. प्रभाकर कुमार, दिनेश कौशिक, साक्षी, हंसराज, सहदेव सिंह, नितेश कुमार पांडेय, हरीश चौधरी, राजेंद्र पाल, रेशमी कुमारी, प्रवीण त्रिपाठी, विश्वानी मिश्रा, शुभम शास्त्री और लव कुमार पांडेय की संयोजन समिति की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue reading on the app

पश्चिम बंगाल के CM Suvendu Adhikari का ऐलान: Maha Ashtami पर पूरे राज्य में पूर्ण शराबबंदी

पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि इस साल दुर्गा पूजा के दौरान महा अष्टमी पर पूरे राज्य में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन भक्त देवी दुर्गा को फूलों से श्रद्धांजलि देते हैं, उस दिन शराब की सभी दुकानें और बार बंद रहेंगे। अधिकारी ने कहा कि महा अष्टमी के दिन, जब हम राज्य में देवी को फूलों से श्रद्धांजलि देते हैं, तो शराब की सभी दुकानें और बार बंद रहेंगे। अष्टमी के दिन शराब नहीं बेची जा सकती।
 

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया, नंदीग्राम पर रहेगी सबकी नजर


यह घोषणा तब की गई जब बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा के आने वाले जश्न के लिए कई उपाय और गाइडलाइंस जारी कीं। इनमें पूजा कमेटियों के लिए 1 लाख रुपये की ग्रांट, मुफ़्त बिजली और ज़रूरी फ़ायर सेफ़्टी लाइसेंस की फ़ीस माफ़ करना शामिल है। अधिकारी ने पूजा कमेटियों से यह भी कहा कि वे पक्का करें कि उनकी मूर्तियाँ, पंडाल और थीम धार्मिक या सांस्कृतिक परंपराओं को गलत तरीके से न दिखाएँ और न ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाएँ। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि वे त्योहार की पवित्रता बनाए रखें और साथ ही यह भी पक्का करें कि विसर्जन जुलूस व्यवस्थित ढंग से हों।

महा अष्टमी के दिन पूरे पश्चिम बंगाल में शराब की दुकानों और बार में शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। अधिकारी ने कहा कि यह रोक एक ऐसे खास धार्मिक महत्व वाले दिन लगाई जा रही है, जब भक्त पारंपरिक रूप से देवी दुर्गा को फूल चढ़ाते हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि उस दिन शराब की बिक्री की इजाज़त नहीं होगी, जिससे महा अष्टमी के लिए राज्य में शराब का कारोबार असल में रोक दिया जाएगा।
 

इसे भी पढ़ें: BJP SC Morcha का Uttarakhand में बड़ा प्रदर्शन: Kharge और Congress से पूछे दलित उत्थान पर तीखे सवाल


शराब पर पाबंदी के साथ-साथ, अधिकारी ने पूजा कमेटियों से दुर्गा पूजा की थीम, मूर्तियों और सजावट के डिज़ाइन के बारे में भी अपील की। उन्होंने आयोजकों से अनुरोध किया कि वे देवी दुर्गा के पारंपरिक स्वरूप को न बिगाड़ें और ऐसी थीम या सजावट न बनाएं जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे या बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को नुकसान हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूर्तियों, पंडालों, थीम या सजावट के मामले में—कृपया ऐसा कुछ भी न करें जिससे धार्मिक या सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक भावनाओं को नुकसान पहुंचे।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का गजब कमबैक! 4 गेंदों में पलटा मैच, शुभमन गिल को ऐसे सिखाया सबक

शेर ए पंजाब टी20 लीग के 17वें मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आमने-सामने थे. शुभमन फाजिल्का फाल्कंस और अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमा के लिए मैदान पर उतरे थे. मैच में अमृतसर सूरमा के लिए अभिषेक शर्मा जब गेंदबाजी कर रहे थे तो शुभमन गिल ने उनके खिलाफ लगातार 2 छक्के और 1 चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने गिल को आउट कर दिया. Tue, 8 Sep 2026 06:08:01 +0530

  Videos
See all

All White Look में Sonam Kapoor ने खींचा सबका ध्यान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T00:55:27+00:00

रनवे पर बेकाबू हुआ Amazon का विमान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T01:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers