Responsive Scrollable Menu

Bihar में 15 अक्टूबर से शुरू होगा Sand Mining, घाटों की नए सिरे से होगी नीलामी

पटना, सात सितंबर बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में 15 अक्टूबर के बाद बालू खनन फिर शुरू किया जाएगा। जिन बालू घाट की पांच वर्ष की अवधि पूरी हो चुकी है, उनकी नए सिरे से नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पटना के विकास भवन सचिवालय स्थित विभागीय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इसके लिए जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन (डीएसआर) तैयार किया जा रहा है।

पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और जमुई समेत प्रमुख बालू उत्पादक जिलों में इसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में अबतक विभाग ने 984 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में प्राप्त 725 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 36 प्रतिशत अधिक है। मंत्री ने कहा कि सामान्यतः खनन राजस्व में सालाना 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि होती है, लेकिन महज पांच महीने में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी विभाग की बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने इसका श्रेय विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता तथा राजस्व संग्रह की बेहतर व्यवस्था को दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी भी विभाग की प्राथमिकता है। अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक अवैध खनन के मामलों में 316 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 3,043 वाहन जब्त किए गए हैं। इसके मुकाबले 2025-26 में 233 गिरफ्तारियां हुई थीं तथा 2,425 वाहन जब्त किए गए थे। पत्थर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने 30 खनन ब्लॉक की निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

इनमें नवादा के आठ, शेखपुरा के 11, औरंगाबाद के तीन, गया के सात और बांका का एक ब्लॉक शामिल है। मंत्री ने बताया कि नवादा के दो पत्थर ब्लॉक की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि अन्य जिलों में प्रक्रिया जारी है।

Continue reading on the app

अदाणी पावर की GVK Energy को खरीदने की तैयारी, 330 MW हाइड्रो प्रोजेक्ट मिलेगा

Adani Power: अदाणी ग्रुप की Adani Power ने GVK Energy को खरीदने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट मिल गया है। डील से 330 MW का हाइड्रो प्रोजेक्ट जुड़ेगा। जानिए अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया और शेयर का प्रदर्शन।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: नाशरा ने 6 विकेट लेकर हांगकांग पर बरपाया कहर, भारत के बाद पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंचा, श्रीलंका से होगी टक्कर

pakistan women's cricket team: ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में हांगकांग को हराकर पाकिस्तान ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में उसका सामना ग्रुप-बी की टॉपर टीम श्रीलंका से होगा. Tue, 8 Sep 2026 00:10:25 +0530

  Videos
See all

War Update: 190 दिन बाद अब ईरान पर कौन करेगा हमला? | Donald Trump | Putin | Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T23:30:33+00:00

Man saves child from oncoming traffic in Mexico. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T23:39:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers