Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:चीफ जस्टिस की शपथ, CM नहीं आए; DA पर हाईकोर्ट के सख्त तेवर; BJP नेता को कॉलर पकड़ घसीटा; मुर्दे के घुटने चुराए

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी हाईकोर्ट चीफ जस्टिस एके मिश्रा से जुड़ी रही। उन्होंने AAP सरकार के विरोध के बीच शपथ ली। कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल नहीं हुए। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. हाईकोर्ट चीफ जस्टिस एके मिश्रा ने शपथ ली, CM नहीं आए जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार, 7 सितंबर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 37वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली। चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनसे पहले जस्टिस शील नागू चीफ जस्टिस थे, जिनकी जून 2026 में सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति हुई थी। जस्टिस मिश्रा की नियुक्ति का पंजाब की AAP सरकार ने विरोध किया था। CM भगवंत मान ने कहा था कि नियुक्ति में राज्य सरकार की सहमति नहीं ली गई। उन्होंने शपथग्रहण रोकने की मांग भी की थी। इसी वजह से CM या पंजाब सरकार का कोई मंत्री समारोह में नहीं पहुंचा। हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मौजूद रहे। एक दिन पहले पंजाब कैबिनेट ने नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था (पढ़ें पूरी खबर) 2. BJP नेता-पार्षद में झड़प, बोले- कॉलर पकड़कर घसीटा चंडीगढ़ में BJP युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित और वार्ड नंबर 24 से AAP पार्षद जसवीर लाडी के बीच झड़प हो गई। मोहित ने आरोप लगाया कि लाडी ने उनका कॉलर पकड़कर घसीटा और BJP का झंडा छीनकर जमीन पर फेंक दिया। उन्होंने गाली-गलौज और अपनी मां से हाथापाई का भी आरोप लगाया। मोहित के मुताबिक, घटना के दौरान उनके दोस्तों ने वीडियो बनाया, जिसमें पार्षद के साथ आया एक युवक हाथ में चाकू दिखाता नजर आया। मोहित रविवार शाम ब्लड कैंप में शामिल होने जा रहे थे। वहीं, पार्षद जसवीर लाडी ने आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि पहले मोहित और उनके साथियों ने मारपीट और गाली-गलौज की, जिसके बाद उन्होंने जवाब में मारपीट की। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने बताया कि वीडियो पुलिस के पास पहुंच गया है। वीडियो की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी (पढ़ें पूरी खबर) 3. तीन दिन बाद बढ़ सकते बिजली कट पंजाब में बिजली संकट गहराने लगा है। प्राइवेट थर्मल प्लांटों में सिर्फ 3 दिन का कोयला स्टॉक बचा है। समय पर नई सप्लाई नहीं पहुंची तो उत्पादन ठप हो सकता है और लंबे बिजली कट लग सकते हैं। राज्य में बिजली की डिमांड करीब 15,900 MW है, जबकि अपना उत्पादन 4,862 MW और करीब 11,100 MW बिजली केंद्रीय पूल व बाहरी स्रोतों से खरीदी जा रही है। पांच प्रमुख थर्मल प्लांटों की क्षमता 5,680 MW के मुकाबले उत्पादन करीब 3,800 MW है। सरकारी प्लांटों में 8 से 10 दिन का कोयला स्टॉक बताया गया है। हालांकि, केंद्र ने कोयले की कमी के दावे को खारिज किया है। कोयला मंत्रालय के मुताबिक 4 सितंबर तक PSPCL के तीन थर्मल प्लांटों में जरूरत का 117% कोयला स्टॉक था और अगस्त का औसत PLF यानी कुल क्षमता से उत्पादन 42% रहा। केंद्र ने नाभा पावर का PLF 93% बताया। आज लहरा मोहब्बत की एक और रोपड़ की यूनिट नंबर-6 बंद है (पढ़ें पूरी खबर) 4. DA बकाया पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित DA बकाए पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। नए चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि अदालत कानून के शासन के अनुसार चलेगी और किसी रणनीति से संस्था को दबाव में नहीं लाया जा सकता। उन्होंने कहा कि कोर्ट संविधान की शपथ लेकर उसकी रक्षा करना जानता है। कर्मचारियों ने नई याचिका में आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद सरकार ने DA का बकाया जारी नहीं किया और कंप्लायंस रिपोर्ट भी दाखिल नहीं की। हालांकि, 3 दिन पहले सरकार ने 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती 85 हजार कर्मचारियों को 60% DA देने का ऐलान किया था। इससे पहले सिंगल बेंच ने DA भुगतान का आदेश दिया था। सरकार की LPA पर डबल बेंच ने 15 दिनों में करीब 15 हजार करोड़ रुपए भुगतान का आदेश दिया। सरकार ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में SLP दाखिल की है। साझा मुलाजिम मंच ने वहां कैविएट भी दाखिल की है (पढ़ें पूरी खबर) 5. पूर्व चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा को ED का नया समन सनटेक सिटी मामले में ED के सामने सोमवार को पेश नहीं हुए पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान ACS राजस्व अनुराग वर्मा को अब 9 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जालंधर स्थित ED के जोनल कार्यालय में उन्हें पेश होना है। इससे पहले भी ED ने उन्हें 31 अगस्त को समन भेजा था, लेकिन वे जरूरी दस्तावेज जुटाने के लिए अतिरिक्त समय मांगकर पेश नहीं हुए थे। मामला मोहाली की सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। ED कथित वित्तीय अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है। जिस दौरान अनियमितताएं हुईं, तब वर्मा हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट विभाग के प्रमुख थे। जांच का फोकस यह है कि निजी बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए CLU और अवैध लेआउट में नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं। आरोप है कि एक्ट की धारा 90 की कार्रवाई के बजाय धारा 85 के तहत कार्रवाई कर बिल्डर को राहत दी गई। IAS कंवलप्रीत बराड़ को भी इस मामले में समन मिल चुका है (पढ़ें पूरी खबर) 6. पूर्व सरपंच की हत्या, धारदार हथियारों से हमला संगरूर के लहरागागा के रामगढ़ संधुआं गांव में पूर्व सरपंच अमरीक सिंह की हत्या कर दी गई। उन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल अमरीक सिंह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। लहरागागा पुलिस स्टेशन के SHO जसकरण सिंह ने बताया कि पूर्व सरपंच गांव के एक चौक में खड़े थे। तभी उन पर हमला हुआ। इसके बाद लहरागागा के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखकर उन्हें पटियाला रेफर कर दिया था। इस मामले में गांव के 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में गांव का मौजूदा सरपंच भी शामिल है। पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी 3 की तलाश जारी है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. जेल में मंत्री अरोड़ा दूसरी बार सीएम मान की मुलाकात सीएम भगवंत मान ने मंत्री संजीव अरोड़ा से सोमवार को गुरुग्राम की भोंडसी जेल में मुलाकात की। भगवंत मान दूसरी बार मंत्री अरोड़ा से जेल में मिलने पहुंचे। इससे पहले वह अरविंद केजरीवाल के साथ 23 मई को संजीव अरोड़ा से मिलने जेल पहुंचे थे। संजीव अरोड़ा को ईडी ने 9 मई को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह जेल में हैं। निचली अदालत उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी है, जबकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर अभी सुनवाई चल रही है। अरोड़ा चार महीने से जेल में हैं, इसके बावजूद पंजाब सरकार ने उन्हें अभी तक मंत्री पद से नहीं हटाया है। (पढ़ें पूरी खबर) 8. पूर्व गैंगस्टर सेखों के AAP में शामिल होने पर घिरे CM गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत सिंह सेखों के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है। सेखों पर 47 आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं और वह 2016 के चर्चित नाभा जेलब्रेक केस का प्रमुख आरोपी रहा है। पंजाब कांग्रेस ने सेखों को AAP में शामिल किए जाने पर सवाल उठाते हुए सरकार पर गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने भी भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि गंभीर आपराधिक अतीत वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पार्टी में शामिल करना कानून-व्यवस्था को लेकर गलत संदेश देता है। (पढ़ें पूरी खबर) 9. क्रिकेटर अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड को कहा- मेरी जान, मेरी पार्टनर पंजाब के रहने वाले क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को सोमवार को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी जान, मेरी क्रेजी, स्मार्ट, मैच्योर और खूबसूरत पार्टनर। इसके साथ उन्होंने समरीन के साथ करीब 8 फोटो भी शेयर की हैं। समरीन कौर 27 साल की हो गई हैं। अर्शदीप का यह पोस्ट इसलिए खास है, क्योंकि उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर समरीन के लिए ‘मेरी जान’ और ‘पार्टनर’ जैसे शब्दों का खुलकर इस्तेमाल किया है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके 10. मुर्दे के ढाई लाख के कृत्रिम घुटने चोरी, ग्रामीणों ने पकड़ा बठिंडा के गांव भाई बख्तौर में एक व्यक्ति ने अंतिम संस्कार के बाद मृतक के शरीर में लगे दोनों कृत्रिम घुटने निकालकर चोरी कर लिए। अगले दिन जब परिवार अस्थियां चुनने श्मशानघाट पहुंचा तो दोनों कृत्रिम घुटने गायब मिले। गांव निवासी उजागर सिंह (65) की दो दिन पहले मौत हुई थी। उनके दोनों घुटनों का ऑपरेशन कर कृत्रिम घुटने लगाए गए थे। अंतिम संस्कार के अगले दिन परिवार को एक व्यक्ति ने बताया कि मृतक के फूलों में एक युवक छानबीन कर रहा था। बाद में गांव वालों ने उस व्यक्ति को घुटनों समेत पकड़ लिया। जब उससे चोरी का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि सौदागर सिंह ने अपने घुटने बदलवाए थे और वे काफी महंगे थे। आरोपी ने बताया कि वह चोरी किए गए घुटनों को किसी अस्पताल में बेचने वाला था। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

Success Story : अवैस अहमद... जिनकी कंपनी पर Google फिदा, बरस रहा पैसा, गांव से शुरू हुई कहानी अब स्‍पेस तक पहुंची

अवैस अहमद... एक छोटे गांव में इंटरनेट के बिना अंतरिक्ष की किताबें पढ़ने वाला लड़का पहले BITS Pilani पहुंचा, फिर Hyperloop के जरिए SpaceX तक पहुंचा और वहां से अपनी कंपनी को अंतरिक्ष में भेज दिया. और अब Google से लेकर Temasek तक दुनिया के बड़े निवेशक उसी कंपनी पर दांव लगा रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy Final: अकेले पड़े तिलक... फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की टीम का दबदबा, 708 रन के जवाब में साउथ जोन के 242 पर गिरे 6 विकेट

duleep trophy final day 3 highlights: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने तीसरे दिन गदर मचाया. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन दिन के स्टंप्स तक 708 रन के जवाब में पहली पारी में 242 रन पर 6 विकेट खो चुकी है. तिलक वर्मा ने अर्धशतक जमाकर एक छोर जरूर संभाल रखा है, लेकिन टीम काफी मुश्किल में है. वहीं, ईस्ट जोन ने मैच पर पकड़ मजबूत करते हुए जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. Tue, 8 Sep 2026 18:08:23 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood Alert: पटना समेत बिहार के 13 जिले डूबे! | Patna Flood | Ganga | Punpun | IMD Alert | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:45:16+00:00

संभल में ASI का बड़ा एक्शन... सुदर्शन की खबर के बाद मस्जिद का सर्वे | Sambhal News | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:42:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers