Responsive Scrollable Menu

कर्नाटक में टीचर्स नाम के आगे लिख सकेंगे ‘Tr’:सीएम शिवकुमार बोले- शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के लिए फैसला लिया, राज्य में 4.5 लाख टीचर्स

कर्नाटक में शिक्षक अब अपने नाम के आगे ‘Tr’ लिख सकेंगे। राज्य सरकार ने टीचर्स डे के मौके पर इस बारे में आदेश जारी किया। ‘Tr’ का इस्तेमाल डॉक्टरों के लिए ‘Dr’ और प्रोफेसरों के लिए ‘Prof’ की तरह किया जा सकेगा। विजयनगर जिले के कुदलिगी में CM डीके शिवकुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के लिए लिया गया है। ‘Tr’ सिर्फ सम्मान के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मकसद शिक्षण को अलग पेशेवर पहचान देना है। शिक्षक देश के स्तंभ शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में करीब 4.5 लाख शिक्षक हैं। उन्होंने कहा, समाज में हम दो तरह के लोगों में भगवान को देखते हैं। एक हमारे माता-पिता हैं, जो हमें जन्म देते हैं। दूसरे वे लोग हैं, जो जीवन में हमारा मार्गदर्शन करते हैं। शिवकुमार ने कहा कि शिक्षकों को सम्मान देना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों को सैनिकों, किसानों और कामगारों की तरह देश के स्तंभ बताया। CM ने लिखा- ‘Tr’ सिर्फ दो अक्षर, लेकिन पूरी जिंदगी का सम्मान शिवकुमार ने X पर लिखा कि हर डॉक्टर, जो इलाज करता है; इंजीनियर, जो निर्माण करता है; किसान, जो हमें भोजन देता है; अधिकारी, जो सेवा करता है; उद्यमी, जो कुछ नया बनाता है; और नेता, जो मार्गदर्शन करता है, इन सभी के पीछे एक शिक्षक होता है। उन्होंने लिखा कि शिक्षक ही वह व्यक्ति होता है, जिसने सबसे पहले किसी की क्षमता पहचानी और उसे बताया कि वह क्या कर सकता है। उन्होंने कहा कि टीचर्स डे पर कर्नाटक सरकार ने शिक्षकों के इस अनमोल योगदान को सम्मान देने के लिए उनके नाम के आगे सम्मान का अलग चिह्न लगाने का फैसला किया है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें: देश के 48 टीचर्स को नेशनल अवॉर्ड:महाराष्ट्र के वैभव ने वीडियो बनाकर मैथ्स आसान की; राजस्थान के दिव्येंदु ने पेड़ों पर QR कोड लगाकर पढ़ाया शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय स्कूल और पीएम श्री स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों ने पढ़ाई को आसान और दिलचस्प बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

दिल्ली एयरपोर्ट में पानी भरने की AI पोस्ट पर कार्रवाई:दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया हैंडल्स की सूची दी गई; FIR भी दर्ज हुई

नई दिल्ली में दिल्ली एयरपोर्ट पर बाढ़ को लेकर AI से बनाई गई तस्वीरें और वीडियो फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने गलत जानकारी फैलाने वाले इन सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ 6 सितंबर को FIR दर्ज कराई थी। शिकायत के साथ इन हैंडल की सूची दिल्ली पुलिस को भी दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, 4 सितंबर को राजधानी में तेज बारिश के बाद कुछ लोगों ने AI से बनाए गए वीडियो और दूसरी जगहों के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इन वीडियो को गलत तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट का बताया गया। भारी बारिश के बाद फोटोज वायरल दिल्ली एयरपोर्ट पर 4 सितंबर की दोपहर भारी बारिश के कारण टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 की ओर जाने वाली सड़कों और फोरकोर्ट में पानी भर गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने AI से बनाए गए और दूसरी जगहों के पुराने वीडियो शेयर किए। अधिकारियों ने कहा कि इन वीडियो के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट पर बाढ़ की गलत तस्वीर पेश की गई। इस मामले में सरकार ने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आगे भी होगी कानूनी कार्रवाई अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट के बारे में भ्रामक या गलत जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बारिश के चलते उड़ानों पर भी असर पड़ा था। अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से आने वाली उड़ानें देरी से दिल्ली पहुंचीं। एयरपोर्ट परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा होने से पैसेंजर्स को परेशानी हुई ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में खराब मौसम से 4 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट:5 उड़ानों को जयपुर भेजा गया दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम और भारी बारिश का असर हवाई यातायात पर पड़ा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। ये खबर भी पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Birthday VIDEO: शुभमन गिल का मना बर्थडे, अभिषेक शर्मा ने केक काटने से पहले दिया ये कैसा गिफ्ट?

Shubman Gill 27th Birthday: शुभमन गिल ने अपने 27वें जन्मदिन का केक काटा. इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा, जिसमें माता-पिता और बहन शामिल रहे. Tue, 08 Sep 2026 07:30:26 +0530

  Videos
See all

Breaking News: UP के Barabanki में सरयू ने मचाई तबाही डूबे खेत, कई गांवों में घुसा पानी | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:37:10+00:00

Manipur Teacher Murder News: Delhi में मणिपुर के म्यूजिशियन की हत्या के विरोध में प्रदर्शन | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:37:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers