OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'चुंबक' से 'घमासान' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
OTT Releases This Week: अगर आप घर बैठे मनोरंजन का मजा लेना पसंद करते हैं तो ये हफ्ता आपके लिए काफी खास रहने वाला है. जी हां, इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा, हिस्टोरिकल सीरीज, कॉमेडी और हॉरर तक, दर्शकों के लिए कंटेंट की भरमार रहने वाली है. 7 सितंबर से 13 सितंबर के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, ZEE5 और जियो हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नए शो और फिल्में दस्तक देने जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप इस हफ्ते घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं तो इन रिलीज पर नजर जरूर डालें.
चुंबक
इस हफ्ते रिलीज होने वाली चर्चित सीरीज में ‘चुंबक’ का नाम भी शामिल है. ये सीरीज एक समुदाय की कहानी के जरिए पड़ोसियों के बीच के रिश्तों, परिवार और आपसी जुड़ाव को दिखाती है. सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी. जोशी और हेली शाह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. पारिवारिक रिश्तों और आसपास के लोगों की जिंदगी से जुड़ी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ सकती है. इसे आप 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
द परफेक्ट लाइफ
अगर आपको सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री वाली कहानियां पसंद हैं तो ‘द परफेक्ट लाइफ’ आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. ये एक थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी एक रहस्यमयी मौत के बाद शुरू होती है. कहानी में चार ऐसे कपल हैं, जिनकी जिंदगी बाहर से बिल्कुल परफेक्ट नजर आती है. लेकिन एक अचानक हुई मौत के बाद इन रिश्तों की असली तस्वीर सामने आने लगती है और हर किसी को एक-दूसरे पर शक होने लगता है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कई छिपे हुए राज सामने आते हैं. इसे आप 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
द रेवोल्यूशनरीज
इतिहास और देश की आजादी की लड़ाई में दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों के लिए ‘द रेवोल्यूशनरीज’ खास हो सकती है. ये सच्ची घटनाओं से प्रेरित ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी भारत के स्वतंत्रता संग्राम की बैकग्राउंड में बुनी गई है.
सीरीज का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. इनके अलावा जेसन शाह, पाओली दाम और टोटा रॉय चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगे. सीरीज के जरिए आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले क्रांतिकारियों और उस दौर के संघर्ष को पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है. इस सीरीज को आप 11 सितंबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
घमासान
एक्शन और क्राइम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘घमासान’ इस हफ्ते की खास रिलीज में शामिल है. अरशद वारसी स्टारर ये फिल्म एक कुख्यात डकैत और उसके पीछे पड़े एसटीएफ अधिकारी की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में अरशद वारसी महाराज नाम के डकैत का किरदार निभा रहे हैं, जबकि कहानी में आदित्य नाम का एसटीएफ अधिकारी उसके पीछे है. दोनों के बीच की टक्कर फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है. फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है. क्राइम, एक्शन और देसी अंदाज वाली कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ये फिल्म दिलचस्प हो सकती है. 11 सितंबर को आप इसे ZEE5 पर देख सकते हैं.
अली बाबा एंड 40 घोस्ट्स
हॉरर और रहस्य से जुड़ी कहानियां पसंद करने वालों के लिए ‘अली बाबा एंड 40 घोस्ट्स’ एक नया ऑप्शन है. ये वेब सीरीज भूतों और रहस्यमयी घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. खास बात ये है कि इसमें कुल 40 एपिसोड होंगे. हालांकि सभी एपिसोड एक साथ रिलीज नहीं किए जाएंगे. 11 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर इसके हर शुक्रवार चार नए एपिसोड स्ट्रीम किए जाएंगे.
प्रिंस ऑफ मॉलीवुड
अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी और ड्रामा देखना चाहते हैं तो ‘प्रिंस ऑफ मॉलीवुड’ भी आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है. ये मलयालम कॉमेडी ड्रामा है, जिसकी कहानी फिरोज नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है. फिरोज का सपना बड़ा स्टार बनने का है, लेकिन उसके करोड़पति पिता उसके इस सपने के खिलाफ हैं. ऐसे में कहानी में पिता और बेटे के बीच मतभेद, फिरोज का संघर्ष और फिल्म स्टार बनने की उसकी कोशिश देखने को मिलेगी. फिल्म में फिरोज के किरदार में डेन डेविस नजर आएंगे. उनके अलावा निर्मल पलाझी, हरिशमा और विद्या विजयकुमार समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. इसे आप 11 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Explainer: 'धुरंधर' के बाद 'प्रलय' ला रहे रणवीर सिंह, जानिए स्टारकास्ट से लेकर क्या है फिल्म की कहानी?
Bhanja Ran Away Mami: भांजे के साथ फरार हुई मामी! आशिकी के चक्कर में नहीं रहा बच्चों तक का मोह, अब पति ने SSP से लगाई मदद की गुहार
भांजे के साथ फरार हुई मामी! आशिकी के चक्कर में नहीं रहा बच्चों तक का मोह, Bhanja Ran Away With Lover Mami in Bulandshahr
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24





