अन्नपूर्णा देवी 9 सितंबर को वाराणसी से 'राष्ट्रीय पोषण माह 2026' का करेंगी शुभारंभ
नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी 9 सितंबर को वाराणसी में महिलाओं, बच्चों और किशोरों के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार के मकसद से महीने भर चलने वाले नौवें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 की शुरुआत करेंगी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, लॉन्च इवेंट वाराणसी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और राज्य के मंत्री व अधिकारी शामिल होंगे।
बयान में कहा गया है कि 2018 में शुरू होने के बाद से हर साल सितंबर में मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पोषण माह एक जन आंदोलन बन गया है। यह महिलाओं, बच्चों और किशोरों के बीच पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी आदतों को बेहतर बनाने के लिए समुदायों को एकजुट करता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुपोषित भारत के विजन से प्रेरित होकर, जो 2047 तक विकसित भारत की नींव रखेगा, राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। यह योजना एक दशक से माताओं के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी आदतों को बेहतर बनाने में मदद कर रही है।
बयान के अनुसार, 100 प्रतिशत कवरेज अभियान के तहत सभी पात्र गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को योजना से जोड़ा जाएगा, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) में तेजी लाई जाएगी और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) द्वारा इसे स्थानीय स्तर पर लागू करने के लिए एक पीएमएमवीवाई टूलकिट लॉन्च की जाएगी।
लॉन्च कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पोषण मेला के निरीक्षण और दीप प्रज्वलन के साथ होगी।
इस दौरान गर्म पका हुआ भोजन, घर ले जाने के लिए राशन (टेक-होम राशन), घर-घर जाकर दी जाने वाली सेवाओं और बचपन की देखभाल व शिक्षा पर लाभार्थियों के अनुभव वाले वीडियो दिखाए जाएंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच सीधी बातचीत होगी।
पीएमएमवीवाई के 10 साल पूरे होने और पोषण माह 2026 के लॉन्च पर बनी फिल्में गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अभियान को औपचारिक रूप से शुरू करने के लिए माहौल तैयार करेंगी।
राष्ट्रीय पोषण माह 2026 सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायतों और घरों में सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। यह इस बात को दोहराएगा कि एक अच्छी तरह से पोषित बच्चा हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है और विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है।
--आईएएनएस
एससीएच/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग; नंदीग्राम पर सबकी नजर
देश के चार राज्यों में खाली हुई विधानसभा और लोकसभा की सीटों पर उपचुनाव का बिगुल बज गया है. चुनाव आयोग ने कुल छह सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. इनमें एक लोकसभा और पांच विधानसभा सीटें शामिल हैं. घोषित कार्यक्रम के मुताबिक इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे.
उपचुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है. खासतौर पर पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर होने वाले चुनाव पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजर रहेगी.
नंदीग्राम में फिर दिलचस्प होगा मुकाबला
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट लंबे समय से राज्य की राजनीति में खास महत्व रखती है. 2021 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था.
इसके बाद नंदीग्राम सुवेंदु अधिकारी के राजनीतिक प्रभाव वाले क्षेत्र के तौर पर और मजबूत होकर उभरा. हालिया विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम, दोनों सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत दर्ज की.
भवानीपुर में भी उन्होंने ममता बनर्जी को शिकस्त दी. चुनाव परिणामों के बाद तृणमूल कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा.
Election Commission announced by-poll to Nagaon Lok Sabha seat in #Assam.
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 7, 2026
It has also announced assembly by-polls for two seats each in Tamil Nadu and West Bengal and one seat in Puducherry. @ECISVEEP said, Madurantakam and Dharapuram seats in Tamil Nadu, Rejinagar and… pic.twitter.com/3bR3G5m3ov
सुवेंदु के सीट छोड़ने से बढ़ी उत्सुकता
दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने अपनी परंपरागत सीट नंदीग्राम छोड़ दी. अब इसी सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ममता बनर्जी एक बार फिर नंदीग्राम के मैदान में उतरेंगी?
राजनीतिक जानकारों की नजर इस बात पर है कि टीएमसी इस सीट पर किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती है. ममता बनर्जी के दोबारा चुनाव लड़ने की स्थिति में नंदीग्राम का उपचुनाव एक बार फिर हाई-प्रोफाइल मुकाबले में बदल सकता है.
नंदीग्राम के पिछले चुनाव में क्या हुआ था?
नंदीग्राम विधानसभा सीट के पिछले चुनाव में सुवेंदु अधिकारी को 1,27,301 वोट मिले थे. वहीं टीएमसी उम्मीदवार प्रतीभा कर को 1,17,636 वोट हासिल हुए.
2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी को 1,10,764 वोट, जबकि ममता बनर्जी को 1,08,808 वोट मिले थे. इन आंकड़ों से साफ है कि नंदीग्राम का राजनीतिक मुकाबला लगातार बेहद दिलचस्प रहा है.
रेजीनगर सीट पर भी होगा उपचुनाव
पश्चिम बंगाल की दूसरी सीट रेजीनगर भी उपचुनाव के दायरे में है. यहां से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने नौडा विधानसभा सीट से भी जीत हासिल की थी.
बाद में हुमायूं कबीर ने रेजीनगर सीट से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई. विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था.
नागांव लोकसभा सीट भी शामिल
उपचुनाव वाली छह सीटों में असम की नागांव लोकसभा सीट भी शामिल है. यहां से सांसद रहे प्रद्युत बोरदोलोई ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया. अब नागांव में होने वाला उपचुनाव भी राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है.
तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी चुनाव
तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर भी 6 अक्टूबर को मतदान होगा. इसके अलावा पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा.
इस तरह चार राज्यों की छह सीटों पर होने वाले उपचुनाव के नतीजे 9 अक्टूबर को सामने आएंगे. हालांकि सीटों की संख्या सीमित है, लेकिन खासकर नंदीग्राम का परिणाम राज्य की राजनीति में बड़े संकेत देने वाला साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें - UP Election 2027: अयोध्या की 5 सीटों पर किसका दबदबा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation