Responsive Scrollable Menu

फिर रिपीट होगा मोहसिन नकवी और ट्रॉफी ड्रामा?:ACC प्रेसिडेंट महिला एशिया कप फाइनल में चीफ-गेस्ट; भारत जीता तो क्या उनके हाथों ट्रॉफी लेगा?

महिला एशिया कप में फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रॉफी विवाद होने की आशंका है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी दुबई में होने टूर्नामेंट के फाइनल में चीफ गेस्ट हो सकते हैं। ऐसे में अगर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ट्रॉफी जीतता है, तो क्या टीम नकवी से ट्रॉफी लेगी? यह बड़ा सवाल है। पिछले साल सितंबर 2025 में भारत की पुरुष टीम ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती थी। उस समय भारत ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। तब भारत ने बिना ट्रॉफी के सेलिब्रेशन किया था। नकवी ट्रॉफी क्यों दे सकते हैं नकवी के पास इस प्रेजेंटेशन से जुड़े दो अहम पद हैं। वे PCB के चेयरमैन और ACC के अध्यक्ष हैं। महिला एशिया कप ACC की मेजबानी में हो रहा है। इसलिए ACC प्रेसिडेंट होने के नाते नकवी के पास विजेता टीम को ट्रॉफी देने का अधिकार है। ऐसे में अगर हरमनप्रीत कौर की टीम फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतती है, तो दुबई में भारत-पाकिस्तान से जुड़ा एक और ट्रॉफी विवाद देखने को मिल सकता है। पिछले साल क्या हुआ था पहलगाम हमले के बाद भारत की नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल का पुरुष एशिया कप पहलगाम आतंकी हमले के बाद खेला गया था। टूर्नामेंट के दौरान नकवी ने पाकिस्तान के गृह मंत्री के तौर पर सोशल मीडिया पर भारत विरोधी बयान भी शेयर किए थे। इसके बाद भारत ने नो-हैंडशेक की पॉलिसी अपनायी। पहली बार सितंबर 2025 पुरुष एशिया कप में भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद से अब तक भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया है। भारत विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचा आठ टीमों वाले महिला एशिया कप में भारत अब तक अजेय है। हरमनप्रीत कौर की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ जीत से की। इसके बाद ग्रुप स्टेज में हांगकांग और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से हराया था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच की पूरी खबर पढ़ें… --------------------------- 2025 पुरुष एशिया कप में ट्रॉफी विवाद की खबर पढ़ें… PCB चीफ बोले– मैं कार्टून की तरह खड़ा था:BCCI के सवाल पर कहा– भारत मुझसे एशिया कप ट्रॉफी नहीं लेगा, ये नहीं बताया गया एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के दुबई हेडक्वार्टर में मंगलवार को एनुअल जनरल मीटिंग हुई। मीटिंग में आज भारत ने एशिया कप फाइनल के दौरान ट्रॉफी न देने का कड़ा विरोध किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

LPG सिलेंडर के नियम में बदलाव, ग्रामीण इलाकों में अब 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग

LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर सरकार ने बदलाव किया है. पेट्रोलियम मंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से तेल कंपनियों को भेजे गए पत्र की कॉपी भी साझा की है.

The post LPG सिलेंडर के नियम में बदलाव, ग्रामीण इलाकों में अब 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Naman Dhir का T20 में तूफान! KL Rahul का रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज

शेर-ए-पंजाब लीग 2026 के इस सीज़न में अब तक कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं। हालांकि, नमन धीर की पारी जैसा असर किसी और का नहीं रहा। टूर्नामेंट के 18वें मैच में अमृतसर सूरमास का मुकाबला मोहाली किंग्स से हुआ। मुकाबले की शुरुआत अमृतसर सूरमास की बल्लेबाज़ी से हुई। टीम ने अपनी पारी की शुरुआत सहज धवन के एक रन से की, लेकिन नमन धीर का प्रदर्शन सबसे खास रहा; यह स्टार बल्लेबाज़ क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार रिकॉर्ड्स में से एक के बहुत करीब पहुँच गया था। पारी की शुरुआत करते हुए धीर ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और 64 गेंदों में 173 रन बनाए।
 

इसे भी पढ़ें: Ricky Ponting बने Australia Champions के मालिक, David Warner करेंगे WCL Season 3 में कप्तानी


उन्होंने इस पारी में ज़बरदस्त 16 चौके और 12 छक्के लगाए और एक पारी में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत T20 स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। यह रिकॉर्ड पहले केएल राहुल के नाम था, जिन्होंने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नाबाद 152 रन बनाए थे; नमन धीर की 173 रनों की पारी ने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब वह ओवरऑल लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, और उनसे आगे सिर्फ़ वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने IPL 2016 में पुणे के खिलाफ़ 175 रन बनाए थे।

मैच की बात करें तो, नमन धीर की पारी के बाद जशनप्रीत सिंह ने 41 रन बनाए और टीम ने पहली पारी में कुल 279 रन बनाए। मोहाली किंग्स के लिए आयुष गोयल ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए। हरप्रीत बराड़, हर्षदीप सिंह और तेजप्रीत सिंह ने भी एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहाली किंग्स की बल्लेबाज़ी अच्छी नहीं रही। ओपनर जसकरणवीर पॉल और सागर विर्क ने क्रमशः 76 और 1 रन बनाए। अनमोलप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह ने भी क्रमशः 52 और 19 रन जोड़े।
 

इसे भी पढ़ें: Afghanistan क्रिकेट का बड़ा ऐलान! UAE में होगा Bangladesh, Zimbabwe संग ODI Tri-series


इसके अलावा, हर्षदीप सिंह 23 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन आखिर में यह काफी नहीं था, क्योंकि मोहाली किंग्स का स्कोर 212 रन तक ही सीमित रह गया। दूसरी पारी में शुभम राणा ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए। नमन धीर और जयप्रताप सिंह जोहल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि आकाश पांडे और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट लिया और अमृतसर सूरमास ने 67 रनों से मैच जीत लिया।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 08 Sep 2026 17:58:00 +0530

  Videos
See all

गौमाता को काटना बहुत पसंद था पप्पू को, फारुख नाम से कुख्यात गोहत्यारे ने पुलिस पर भी बरसा दी गोलियां #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T13:45:39+00:00

Goonj With Arpita Arya | फ़ैज़ ख़ान ने विपक्ष को क्यों कहा विघ्न संतोषी? #shorts #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T13:39:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers