Responsive Scrollable Menu

Ground Report: सत्य निकेतन हादसे में 7 की मौत, अभी और मौतें होनी बाकी है?

Ground Report: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भ्रष्टाचार और लालच के गठजोड़ ने मासूम जिंदगियों को दांव पर लगा दिया है. दक्षिण दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके में भरभराकर गिरी एक बहुमंजिला इमारत ने यह साफ कर दिया है कि यहां नियम और कानून केवल कागजों की शोभा बढ़ाने के लिए बने हैं. देश के कोने-कोने से अपने बच्चों को बड़ा आदमी बनाने का सपना देखकर माता-पिता दिल्ली भेजते हैं, लेकिन यहां उन्हें सपनों की जगह मौत के साए में रहने को मजबूर किया जाता है. 

लोहे की पतली छड़ों, कमजोर पिलर और लकड़ी के पट्टों के सहारे छह-छह मंजिला इमारतें खड़ी कर दी जाती हैं और उनमें चल रहे होते हैं अवैध पीजी. सत्यनिकेतन का यह हादसा अकेला नहीं है, बल्कि यह उस सड़ चुके प्रशासनिक ढांचे का जीता जागता सबूत है जिसकी नाक के नीचे वर्षों से अवैध निर्माण का खेल बदस्तूर जारी है.

बीस साल बाद भी नहीं बदले हालात

साल 2006 में बनी तेजेंद्र खन्ना कमेटी ने साफ तौर पर चेताया था कि दिल्ली में सत्तर से अस्सी प्रतिशत निर्माण कार्य नियमों को ताक पर रखकर किए जाते हैं. आज दो दशक बीत जाने के बाद भी राजधानी में रत्ती भर बदलाव नहीं आया है, बल्कि हालात पहले से ज्यादा बदतर हो चुके हैं. नीति निर्माता साल 2047 तक दिल्ली को एक विकसित राज्य के तौर पर पेश करने के दावे कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि बीस साल पुरानी सुरक्षा सिफारिशें सरकारी अलमारियों में धूल फांक रही हैं.

यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन में PG चलाने वाला हरिराम बंसल गिरफ्तार, भिवाड़ी से दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

Continue reading on the app

Explainer: 'धुरंधर' के बाद 'प्रलय' ला रहे रणवीर सिंह, जानिए स्टारकास्ट से लेकर क्या है फिल्म की कहानी?

Ranveer Singh Film Pralay: रणवीर सिंह इस वक्त अपने करियर के बेहद शानदार दौर से गुजर रहे हैं. जी हां, 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की जबरदस्त सफलता के बाद अब एक्टर अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. रणवीर सिंह की नई फिल्म का नाम 'प्रलय' है और ये फिल्म उन्हें एक बिल्कुल अलग दुनिया में लेकर जाने वाली है. फिल्म की कहानी पोस्ट-एपोकैलिप्टिक यानी दुनिया के तबाह होने के बाद की परिस्थितियों पर आधारित बताई जा रही है. खास बात ये है कि इसमें जॉम्बी सर्वाइवल का एंगल भी देखने को मिलेगा.

फिल्म की शूटिंग अगस्त 2026 में मुंबई में शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही रणवीर सिंह के लुक की पहली झलक भी सामने आ चुकी है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रणवीर लंबे बालों वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं और सेट से सामने आए विजुअल्स में उनके साथ एक बच्चा भी नजर आया है. हालांकि, फिल्म की कहानी और उस बच्चे के किरदार को लेकर मेकर्स ने अभी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. तो आखिर 'प्रलय' कैसी फिल्म होने वाली है? इसमें कौन-कौन नजर आएगा और इसकी कहानी क्या है? आइए जानते हैं इस एक्सप्लेनर में.

किस तरह की फिल्म है 'प्रलय'?

'प्रलय' को एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक सर्वाइवल थ्रिलर बताया जा रहा है. यानी फिल्म की कहानी ऐसी दुनिया में सेट है, जहां किसी बड़ी तबाही के बाद समाज और सामान्य जिंदगी का ढांचा बुरी तरह टूट चुका है. इसके बीच लोगों को अपनी जान बचाने और अस्तित्व कायम रखने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. फिल्म में जॉम्बी प्रकोप का भी अहम हिस्सा होने की जानकारी सामने आई है. इसका मतलब है कि कहानी सिर्फ एक्शन पर आधारित नहीं होगी, बल्कि सर्वाइवल, डर, इंसानी रिश्तों और मुश्किल हालात में लिए जाने वाले फैसलों पर भी फोकस कर सकती है. फिल्म की कहानी मुंबई की बैकग्राउंड में रखी गई है. यही बात इसे और दिलचस्प बनाती है, क्योंकि दर्शकों को किसी विदेशी शहर के बजाय अपने ही शहर को एक तबाह और खतरनाक दुनिया के रूप में देखने का मौका मिलेगा.

क्या है 'प्रलय' की कहानी?

फिल्म की पूरी कहानी अभी मेकर्स ने रिवील नहीं की है. लेकिन अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक ये एक ऐसी दुनिया की कहानी है, जहां एक बड़ी आपदा के बाद सबकुछ बदल चुका है. जॉम्बी प्रकोप के बीच इंसानों के सामने सबसे बड़ा सवाल जिंदगी बचाने का है. मेकर्स ने इसे एक ओरिजिनल कहानी बताया है. निर्माता हंसल मेहता ने स्पष्ट किया है कि फिल्म जोस सारामागो के मशहूर नावेल 'Blindness' पर आधारित नहीं है. फिल्म की कहानी जय मेहता और लेखक विशाल कपूर ने लिखी है.

यानी दर्शकों को किसी पुरानी किताब या विदेशी फिल्म का डायरेक्ट कन्वर्शन देखने को नहीं मिलेगा. कहानी को भारतीय माहौल और खासकर मुंबई की बैकग्राउंड में तैयार किया गया है. फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण यही हो सकता है कि इसमें बड़े पैमाने के एक्शन और विजुअल्स के साथ मानवीय भावनाओं को भी जोड़ा गया है. निर्माताओं के मुताबिक इसका मूल केंद्र सर्वाइवल, साहस और उस चीज के लिए लड़ना है जो इंसान के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है, जब उसके आसपास की दुनिया तेजी से खत्म हो रही हो.

रणवीर सिंह का कैसा होगा किरदार?

'प्रलय' में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. हालांकि उनके किरदार का नाम और बैकग्राउंड अभी सामने नहीं आया है. सेट से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में रणवीर लंबे बालों में नजर आए हैं. उनके लुक को देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी रॉ और सर्वाइवल मोड में दिखाई दे सकता है. रणवीर के लिए ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि 'धुरंधर' में उन्होंने एक इंटेंस एक्शन अवतार में दर्शकों को प्रभावित किया. अब 'प्रलय' में वो एक बिल्कुल अलग तरह की दुनिया में दिखाई देने वाले हैं.

कौन हैं फिल्म की हीरोइन?

'प्रलय' में रणवीर सिंह के साथ कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी. कल्याणी साउथ भारतीय सिनेमा की जानी-पहचानी एक्ट्रेस हैं और हाल में 'Lokah: Chapter 1' से उन्हें काफी पॉपुलेरिटी मिली. 'प्रलय' के जरिए वो हिंदी सिनेमा के बड़े पर्दे पर रणवीर के साथ नजर आएंगी. पहले खबरें थीं कि रणवीर के साथ आलिया भट्ट को कास्ट किया जा सकता है. रणवीर और आलिया इससे पहले 'गली बॉय' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ काम कर चुके हैं. लेकिन बाद में 'प्रलय' के लिए कल्याणी प्रियदर्शन का नाम सामने आया. रणवीर और कल्याणी की ये पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी, इसलिए दोनों को साथ देखने के लिए दर्शकों में खास उत्सुकता है.

कौन बना रहा है 'प्रलय'?

फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं. जय मेहता फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं. वो 'Scam 1992: The Harshad Mehta Story' में अपने पिता के साथ को-डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं और 'Lootere' का निर्देशन भी कर चुके हैं. 'प्रलय' उनके फीचर फिल्म डायरेक्टोरियल डेब्यू के तौर पर सामने आ रही है. फिल्म का निर्माण हंसल मेहता की True Story Films, Birla Studios और रणवीर सिंह की प्रोडक्शन कंपनी Maa Kasam Films के बैनर के तहत हो रहा है. खास बात ये है कि 'प्रलय' के साथ रणवीर सिंह बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़े हुए हैं. रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये बताया गया है, जो इसे बड़े पैमाने की फिल्मों में शामिल करता है. फिल्म में इंटरनेशनल क्रू के साथ काम किए जाने की भी जानकारी सामने आई है.

FAQs

1. ‘प्रलय’ किस तरह की फिल्म है?
‘प्रलय’ एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें जॉम्बी प्रकोप का एंगल भी देखने को मिलेगा.

2. ‘प्रलय’ में रणवीर सिंह के साथ कौन नजर आएंगी?
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी. दोनों की यह पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी.

3. ‘प्रलय’ की कहानी किस शहर पर आधारित है?
फिल्म की कहानी मुंबई की बैकग्राउंड में सेट है, जहां एक बड़ी तबाही के बाद इंसानों के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती होगी.

4. ‘प्रलय’ का निर्देशन कौन कर रहे हैं?
फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं, जबकि हंसल मेहता, बिरला स्टूडियोज और रणवीर सिंह की प्रोडक्शन कंपनी इसके निर्माण से जुड़ी हैं.

ये भी पढ़ें: 'मैं मरने वाली हूं...', मनीषा कोइराला ने सुनाया दर्दनाक किस्सा, हैरान कर देगी एक्ट्रेस के मुश्किल दौर की कहानी

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill: बर्थडे से एक रात पहले शुभमन गिल ने काटा गदर, छक्के-चौके से ही ठोक दिया अर्धशतक

Shubman Gill Sher E Punjab T20 League: शेर ए पंजाब टी20 लीग के 17वें मुकाबले में शुभमन गिल ने 35 गेंदों में 67 रन की विस्फोटक पारी खेलकर गर्दा उड़ाया. फाजिल्का फाल्कन्स के कप्तान ने अमृतसर सूरमाज के खिलाफ यह दमदार पारी खेलकर टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. अमृतसर सूरमाज की कमान भारतीय टी20 टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कर रहे हैं. Mon, 7 Sep 2026 19:55:11 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse Updates LIVE: दिल्ली हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T15:09:19+00:00

AAJTAK 2 | DHIRENDRA SHASTRI का बड़ा बयान, नौदुर्गा में NON-VEG खाने वालों का बहिष्कार की कही बात! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T15:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers