Responsive Scrollable Menu

Delhi Court ने इन्फ्लुएंसर Swatantra Bhardwaj को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को हिंदुत्व समर्थक ‘इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा के पिता पर कथित हमले समेत अन्य आरोपों से जुड़ा है। भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था।

यह कार्रवाई हमले के मामले में भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किए जाने के कुछ घंटे बाद हुई। कार्रवाई उस साक्षात्कार को लेकर उठे आक्रोश के बाद की गई, जिसमें भारद्वाज ने दावा किया था कि प्रदर्शन के दौरान उसने छात्रा के पिता का ‘‘सिर फोड़ दिया था’’ और अपने राजनीतिक संबंधों के कारण गिरफ्तारी से बच गया था। शनिवार को हिरासत में लिए जाने के एक दिन बाद, भारद्वाज को न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह ललर के आवास पर पेश किया गया।

न्यायाधीश ने दिल्ली पुलिस की उस याचिका को मंजूर कर लिया जिसमें आरोपी से एक दिन की पुलिस हिरासत में पूछताछ का अनुरोध किया गया था। रविवार को भारद्वाज को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह ललर ने अब भारद्वाज की न्यायिक हिरासत 21 सितंबर तक बढ़ा दी है।

भारद्वाज ने साक्षात्कार में कहा था, ‘‘मैंने सिर फोड़ दिया था...क्या आपको पता है कि इस अपराध में कौन-सी धारा लगती है? धारा 307। उसे 60 टांके लगे थे।’’ जंतर-मंतर पर कॉजपा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रा के पिता संजय कुमार पर कथित हमले को लेकर दर्ज प्राथमिकी में भारद्वाज के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

दिल्ली पुलिस ने पूर्व में कहा था कि संजय कुमार की चोटें ‘‘साधारण’’ प्रकृति की थीं और ये कड़े से लगी थीं। बाद में भारद्वाज ने एक ‘पॉडकास्ट’ में दावा किया था कि उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया था। शुक्रवार को एक अलग घटनाक्रम में, पुलिस ने नाबालिग छात्रा की शिकायत पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत एक नयी प्राथमिकी दर्ज की।

शिकायत में ऑनलाइन धमकियों और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। खबरों के मुताबिक, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3), धारा 78 (पीछा करना) और धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य) के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 भी प्राथमिकी में जोड़ी है। छात्रा ने इससे पहले आरोप लगाया था कि अपने पिता पर हुए कथित हमले के खिलाफ आवाज उठाने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे दुष्कर्म की धमकियां दी गईं, अपशब्द कहे गए और छेड़छाड़ कर बनाई गईं तस्वीरें भेजी गईं।

ये घटनाक्रम उस समय सामने आए जब कॉजपा के प्रतिनिधियों ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ संसद मार्ग थाने में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की तथा भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मामले में हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं जोड़ने तथा नाबालिग कार्यकर्ता को कथित तौर पर दुष्कर्म की धमकियों और ऑनलाइन उत्पीड़न को लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की थी।

Continue reading on the app

Good News for LPG Users! सरकार ने घटाया रिफिल बुकिंग समय, अब 25 दिन में मिलेगा Cylinder

एक अहम फैसले में, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को ग्रामीण इलाकों में LPG रिफ़िल बुकिंग के समय को 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने तेल मार्केटिंग कंपनियों से कहा है कि वे शहरी और ग्रामीण, दोनों इलाकों में LPG रिफ़िल बुकिंग के इस नए 25 दिन के नियम को तुरंत और एक समान रूप से लागू करें। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे टकराव के कारण लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की सप्लाई पर दबाव था, इसलिए रिफिल बुकिंग के समय में बदलाव किया गया था।
 

इसे भी पढ़ें: UP में BJP का मिशन 2027 शुरू, Vinod Tawde ने संभाली कमान, Yogi से हुई मुलाकात


पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री गोपी ने कहा कि हालांकि, LPG सप्लाई की मौजूदा स्थिति में सुधार और रिफिल बैकलॉग में काफी कमी को देखते हुए, केंद्र सरकार ने इस पाबंदी में ढील दी है। अब, शहरी या ग्रामीण इलाकों के सभी घरेलू LPG ग्राहक 25 दिनों के अंतराल पर रिफिल बुक कर सकते हैं। मंत्री ने उस पत्र की कॉपी भी शेयर की जो पेट्रोलियम मंत्रालय ने OMCs को इस बदलाव को तुरंत लागू करने के लिए जारी किया था।

इस बीच, लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की बिक्री में गिरावट जारी रही और यह 16.1 प्रतिशत घटकर 2.42 मिलियन टन रह गई। जुलाई में LPG की मांग 17.4 प्रतिशत घटी थी। इंडस्ट्री के अधिकारियों ने कहा कि ऐसा मुख्य रूप से इसलिए हुआ क्योंकि वेस्ट एशिया संकट के बाद से कुछ खपत पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) की ओर शिफ्ट हो गई है। वेस्ट एशिया संकट शुरू होने के बाद से ही LPG की बिक्री में गिरावट आ रही है। इस संकट ने सप्लाई को बाधित किया और होटल व रेस्तरां जैसे सेक्टर में खपत पर पाबंदियां लगानी पड़ीं।
 

इसे भी पढ़ें: पुरानी 'साइकिल' में सपा ने लगाये नए 'राजनीतिक पुर्जे', अखिलेश की ‘शार्प’ और डिंपल की ‘सॉफ्ट’ राजनीति क्या गुल खिलाएगी?


अधिकारियों ने बताया कि जून में पाबंदियां हटा ली गईं, जिससे बिक्री 8.6 प्रतिशत बढ़कर 2.18 मिलियन टन हो गई, लेकिन यह पिछले साल के मुकाबले कम थी क्योंकि कुछ इंडस्ट्रियल और कमर्शियल ग्राहक अब अपनी जरूरतों के लिए पाइप वाली नेचुरल गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगस्त में LPG की खपत, अगस्त 2024 के 2.77 मिलियन टन के मुकाबले 12.6 प्रतिशत कम और अगस्त 2023 के 2.43 मिलियन टन के मुकाबले 0.3 प्रतिशत कम रही। आंकड़ों के मुताबिक, महीने-दर-महीने आधार पर LPG की बिक्री 2.2 प्रतिशत बढ़कर 2.37 मिलियन टन हो गई।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ेंगे, आप टीम इंडिया के मैच की तारीख बदल दीजिए; DDCA से बोली दिल्ली पुलिस

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि इस कदम से संसाधनों का सही इस्तेमाल हो सकेगा और विदेशी डेलीगेट्स, VVIPs और आम जनता की आवाजाही आसानी से और सुरक्षित तरीके से हो सकेगी। दिल्ली पुलिस ने DDCA से इस मांग पर जल्द और सकारात्मक विचार करने का अनुरोध भी किया। Thu, 10 Sep 2026 19:11:56 +0530

  Videos
See all

Rashtravad LIVE | BRICS Summit 2026, G-20 के आयोजन पर सवाल..PM Modi से जलन या कुछ और ? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T14:46:20+00:00

Chakraview: राजस्थान में स्कूल की दीवार दीवारों ने खुली पोल!#chakraview #sumitawasthi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T14:42:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers