दो महीने पहले सात जन्मों का साथ, अब हत्या… कानपुर में पति ने पुलिस को खुद किया फोन
कानपुर देहात में दो महीने पहले हुई कोर्ट मैरिज का खौफनाक अंत हुआ। मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद के बाद पति पर पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन किया।
MP में बाढ़ का अलर्ट: अगले 4 दिन पड़ेंगे भारी, ग्वालियर-चंबल और सागर में जनजीवन बेहाल
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में तबाही मचा दी है, जिससे राज्य में बाढ़ जैसे चिंताजनक हालात पैदा हो गए हैं. इस मूसलाधार बारिश के कारण नदियां अपने पूरे उफान पर हैं, जिसके चलते प्रशासन को तेजी से बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए कई डैम (बांधों) के गेट खोलने पड़े हैं. आज सागर और रीवा संभाग के अंतर्गत आने वाले छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. क्षेत्रीय मौसम में काफी उथल-पुथल देखी जा रही है. वर्तमान में ग्वालियर, चंबल और सागर क्षेत्रों में एक बहुत ही 'स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम' (मजबूत मौसम प्रणाली) सक्रिय है. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, ऊपरी हिस्सों में दो अन्य मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हो गई हैं, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इन सभी मौसम प्रणालियों का मिला-जुला असर अगले चार दिनों तक बना रहेगा. इसका सीधा अर्थ यह है कि राज्य के लोगों को फिलहाल इस आसमानी आफत से कोई फौरी राहत नहीं मिलने वाली है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation






