Responsive Scrollable Menu

ग्रामीण इलाकों में भी 25 दिन में सिलेंडर बुकिंग होगी:अभी 45 दिन में हो रही थी; अब शहर–गांव में एक जैसे नियम

अब गांवों में भी लोग 25 दिन में गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में घरेलू LPG सिलेंडर बुक करने का 45 दिन का नियम खत्म कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर रिफिल बुकिंग का अंतराल 25 दिन है। केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को बताया कि सरकार ने सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को इस नए नियम को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। ईरान जंग के दौरान पाबंदियां लगाई थीं सुरेश गोपी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जंग के दौरान LPG सप्लाई पर दबाव था। इसके चलते 9 मार्च 2026 को शहरी इलाकों में रिफिल बुकिंग का अंतर 25 दिन और 12 मार्च को ग्रामीण इलाकों में 45 दिन कर दिया गया था। सप्लाई की स्थिति सुधरने के बाद फैसला मंत्री ने कहा कि LPG सप्लाई की मौजूदा स्थिति में सुधार हुआ है और रिफिल का बैकलॉग काफी कम हुआ है। इसी वजह से केंद्र सरकार ने यह पाबंदी हटा दी है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… आज सोना ₹2409 और चांदी ₹3967 सस्ती: 10 ग्राम सोना ₹1.52 लाख पर आया, एक किलो चांदी ₹2.35 लाख की बिक रही सोने-चांदी के दाम में आज यानी 7 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,409 रुपए घटकर 1.52 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 3,967 रुपए घटकर 2.31 लाख रुपए पर आ गई। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने की कीमत 1.55 और चांदी के दाम 2.35 लाख रुपए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

9 सितंबर को नहीं आएगा आईफोन 18:प्रो मॉडल और फोल्डेबल फोन ही लॉन्च होने की उम्मीद; चिप महंगी होने से टला बेस मॉडल

एपल 9 सितंबर को होने वाले अपने एनुअल इवेंट में स्टैंडर्ड आईफोन 18 लॉन्च नहीं करेगी। इस इवेंट में सिर्फ तीन प्रीमियम डिवाइस आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश होने की उम्मीद है। इसकी वजह मेमोरी चिप की बढ़ती लागत है। मार्केट रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स के मुताबिक, 256GB मेमोरी चिप की कीमत पिछले एक साल में करीब 400% बढ़ चुकी है। 256GB वाले आईफोन 18 प्रो का ओवरऑल मैन्युफैक्चरिंग खर्च पिछले मॉडल आईफोन 17 प्रो के मुकाबले करीब 38% बढ़ गया है। मेमोरी चिप महंगी हुई, दाम बढ़ाते तो फोन नहीं बिकता कंपनीप्रो मॉडल में तो लागत का यह दबाव किसी तरह झेल सकती है, क्योंकि प्रो ग्राहक ज्यादा कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। लेकिन बेस मॉडल में लागत बढ़ने का सीधा असर या तो कंपनी के मुनाफे पर पड़ता या ग्राहकों पर। इसी वजह से एपल ने बेस मॉडल के लॉन्च को टाल दिया है। दो स्टैंडर्ड आईफोन के बीच 18 महीने का गैप एपल हर साल सितंबर में नया बेस आईफोन पेश करता है, लेकिन इस बार आईफोन 18 के लिए 2027 की शुरुआत तक इंतजार करना होगा। ऐसे में दो बेस मॉडल्स के बीच करीब डेढ़ साल का फर्क आ जाएगा। एपल के इतिहास में यह अब तक का सबसे लंबा इंतजार होगा। कौन-से प्रोडक्ट्स 9 सितंबर के इवेंट से बाहर रहेंगे? एपल इवेंट का फोकस सिर्फ फोल्डेबल फोन और प्रो मॉडल्स पर रखना चाहता है, ताकि ध्यान न भटके। इसलिए कई डिवाइसेज को बाद के महीनों के लिए रोका जा सकता है: नए सीईओ जॉन टर्नस के दौर का पहला कीनोट इस इवेंट की सबसे बड़ी खास बात लीडरशिप में बदलाव है। लंबे समय से एपल के सीईओ रहे टिम कुक 1 सितंबर को पद छोड़ चुके हैं। उनकी जगह हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस नए सीईओ का पद संभाल रहे हैं। सीईओ बनने के बाद टर्नस का यह पहला कीनोट होगा, जिसे देखने के लिए पूरी दुनिया की नजरें ऐपल पार्क पर टिकी होंगी। सीरी AI बीटा सभी के लिए रोलआउट करने की तैयारी इस इवेंट में एपल अपने नए 'सीरी AI बीटा' को आम यूजर्स के लिए रिलीज करने का ऐलान कर सकता है, जिसे कंपनी ने WWDC 2026 में पहली बार शोकेस किया था। इसका इशारा एपल के इनवाइट पोस्टर से भी मिलता है। इवेंट के आर्टवर्क में नियॉन ग्लो इफेक्ट दिया गया है, जो बिल्कुल नए सीरी AI के ग्लो जैसा दिखता है। जानकारों का मानना है कि इस अपडेट के साथ ही एपल स्मार्टफोन की AI रेस में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगा। इवेंट के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट्स का रोलआउट 9 सितंबर के कीनोट के बाद एपल अपने नए सॉफ्टवेयर के रोलआउट की तारीखें जारी करेगा। इसमें iOS 27, iPadOS 27, macOS गोल्डन गेट, tvOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 शामिल हैं। आम तौर पर ये अपडेट्स इवेंट के एक हफ्ते के भीतर लाइव होते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Birthday VIDEO: शुभमन गिल का मना बर्थडे, अभिषेक शर्मा ने केक काटने से पहले दिया ये कैसा गिफ्ट?

Shubman Gill 27th Birthday: शुभमन गिल ने अपने 27वें जन्मदिन का केक काटा. इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा, जिसमें माता-पिता और बहन शामिल रहे. Tue, 08 Sep 2026 07:30:26 +0530

  Videos
See all

Manipur Teacher Murder News: Delhi में मणिपुर के म्यूजिशियन की हत्या के विरोध में प्रदर्शन | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:37:28+00:00

Banda में Bike Shoroom में लगी भीषण आग | #shortvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:35:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers