Responsive Scrollable Menu

2026 में दुनियाभर में फोल्डेबल स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट 10 करोड़ यूनिट्स के पार पहुंचने की उम्मीद: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। दुनियाभर में फोल्डेबल स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट 2026 के अंत तक 10 करोड़ यूनिट्स के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, यह इस कैटेगरी के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि दुनिया में पहले व्यावसायिक रूप से उपलब्ध फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च हुए आठ साल हो चुके हैं।

2027 में दुनियाभर में फोल्डेबल स्मार्टफोन की शिपमेंट सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इस वृद्धि की प्रमुख वजह इस सेगमेंट में एप्पल का प्रवेश और सैमसंग एंव अन्य कंपनियों के ज्यादा चौड़ी स्क्रीन वाले बुक-टाइप फोल्डेबल डिवाइस की मजबूत मांग है।

रिपोर्ट में कहा गया कि फिलहाल फोल्डेबल स्मार्टफोन की हिस्सेदारी दुनियाभर के कुल स्मार्टफोन बाजार में केवल करीब 2 प्रतिशत है। ऐसे में इस सेगमेंट के आगे विस्तार की काफी गुंजाइश है।

एप्पल के 2026 में 60 लाख तक फोल्डेबल आईफोन की शिपमेंट करने की उम्मीद है। इससे वैश्विक फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में एप्पल की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत हो सकती है। इसके साथ ही एप्पल सैमसंग के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है। सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी करीब 38 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन निर्माता की शुरुआती बिक्री मांग के बजाय सप्लाई की कमी से ज्यादा प्रभावित हो सकती है, क्योंकि शुरुआती चरण में उत्पादन क्षमता सीमित रहने की उम्मीद है।

काउंटरपॉइंट रिसर्च ने कहा कि उत्पादन बढ़ने के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में फोल्डेबल आईफोन की उपलब्धता धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है।

रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा, एप्पल के प्रवेश से प्रीमियम सेगमेंट में निश्चित रूप से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। हालांकि, फोल्डेबल स्मार्टफोन अभी भी कुल स्मार्टफोन बाजार का बहुत छोटा हिस्सा हैं, इसलिए इस कैटेगरी के मौजूदा स्तर से काफी आगे बढ़ने की गुंजाइश है।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2027 में एप्पल की फोल्डेबल स्मार्टफोन शिपमेंट दोगुने से भी अधिक हो सकती है और उसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

रिसर्च फर्म ने कहा कि फोल्डेबल स्मार्टफोन की अगली 10 करोड़ यूनिट की संचयी शिपमेंट का आंकड़ा तीन साल के भीतर हासिल किया जा सकता है। हालांकि, उसने यह भी कहा कि फोल्डेबल स्मार्टफोन अभी भी सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में काफी महंगे हैं और इनकी कीमत करीब तीन गुना तक अधिक है। इस कारण बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं द्वारा इन्हें अपनाने में अभी कुछ साल और लग सकते हैं।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

दिल्ली में हादसा, कटनी के लाल की मौत… DU से BCom कर रहा था 19 साल का अक्षत

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे में कटनी के 19 वर्षीय छात्र अक्षत यादव की मौत हो गई। दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीकॉम की पढ़ाई कर रहे अक्षत मलबे में दब गया था.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का गजब कमबैक! 4 गेंदों में पलटा मैच, शुभमन गिल को ऐसे सिखाया सबक

शेर ए पंजाब टी20 लीग के 17वें मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आमने-सामने थे. शुभमन फाजिल्का फाल्कंस और अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमा के लिए मैदान पर उतरे थे. मैच में अमृतसर सूरमा के लिए अभिषेक शर्मा जब गेंदबाजी कर रहे थे तो शुभमन गिल ने उनके खिलाफ लगातार 2 छक्के और 1 चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने गिल को आउट कर दिया. Tue, 8 Sep 2026 06:08:01 +0530

  Videos
See all

All White Look में Sonam Kapoor ने खींचा सबका ध्यान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T00:55:27+00:00

रनवे पर बेकाबू हुआ Amazon का विमान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T01:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers