Responsive Scrollable Menu

शीतल देवी वर्ल्ड पैरा सीरीज फाइनल में पहुंचीं:भारत के लिए एक मेडल पक्का किया, सरीता ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगी

अहमदाबाद में चल रही वर्ल्ड पैरा तीरंदाजी सीरीज (स्टेज-3) के तीसरे दिन डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी ने विमेंस कंपाउंड इंडिविजुअल के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही उन्होंने कंपाउंड इवेंट में भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लिया। सेमीफाइनल में उन्होंने भारत के ही सरिता को 145-143 से हराया। अब गोल्ड मेडल के मुकाबले में उनका सामना कजाकिस्तान की ऐजादा सेइदान से होगा। वहीं सरिता के पास ब्रॉन्ज जीतने का मौका है। वे चीन की वांग हुइटिंग के खिलाफ खेलेंगी। शीतल ने सरिता को 145-143 से हराया विमेंस कंपाउंड के सेमीफाइनल में शीतल और सरिता आमने-सामने थीं। दोनों भारतीय तीरंदाजों के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा। शीतल ने 145-143 के स्कोर से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। शीतल जम्मू की हैं और बिना हाथों के तीरंदाजी करती हैं। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन होने के साथ वे इस मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 भी हैं। मेंस कंपाउंड में टॉमन कुमार सेमीफाइनल हारे मेंस कंपाउंड में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 टॉमन कुमार को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें इंडोनेशिया के टॉप सीड केन स्वागुमिलांग ने 146-144 से हराया। अब टॉमन ब्रॉन्ज मेडल के लिए इराक के अब्बास काधिम से मुकाबला करेंगे। इससे पहले स्वागुमिलांग ने क्वार्टर फाइनल में एक और भारतीय गुरविंदर सिंह को 143-141 से हराकर बाहर किया था। W1 में पुरुषों का अभियान खत्म, स्वाति के पास मेडल का मौका W1 पुरुष वर्ग में भारत के आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी और नुरुद्दीन क्वार्टर फाइनल में हार गए। आदिल को चेकिया के मल्टीपल पैरालिंपिक मेडलिस्ट डेविड द्राहोनिंस्की ने शूट-ऑफ में 6-5 (8-10) से हराया। वहीं नुरुद्दीन को चीन के टॉप सीड यांग शुपेंग ने 6-2 से हराया। हालांकि, विमेंस W1 में भारत की उम्मीद बनी हुई है। स्वाति चौधरी को सेमीफाइनल में चीन की लियू जिंग ने 7-1 से हराया। अब स्वाति ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगी। क्या होता है W1 वर्ग? W1 वर्ग में आमतौर पर ऐसे एथलीट शामिल होते हैं जिनके शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से, धड़ और कम से कम तीन अंगों में शारीरिक अक्षमता होती है। कुछ W1 एथलीट्स को धनुष में तीर लगाने में मदद के लिए असिस्टेंट की जरूरत भी होती है। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… शोएब अख्तर बोले- पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर पर' है और मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB और टीम की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। पूरी खबर

Continue reading on the app

Mahhi Vij की Bigg Boss 20 में एंट्री से भड़कीं Sana Makbul, बोलीं- अब दुनिया देखेगी असली रंग

सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' की शुरुआत हो चुकी है। शो में इस बार कई जाने-पहचाने सितारों ने एंट्री ली है। टीवी एक्ट्रेस माही विज भी बिग बॉस के घर का हिस्सा बनी हैं। लेकिन शो के पहले ही दिन माही का एक अलग अंदाज देखने को मिला, जिसने घरवालों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया है।

माही विज ने घरवालों पर चलाया हुक्म

'बिग बॉस 20' का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में माही विज बाकी कंटेस्टेंट्स को आदेश देती नजर आ रही हैं। पहले वह अमन गांधी से कुछ अजीब अंदाज में बात करती हैं। इसके बाद माही, अरिशफा खान से चाय बनाने के लिए कहती दिखाई देती हैं।

माही का यह अंदाज देखकर ईशा रिखी भी नाराज होती नजर आईं। प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग माही विज के व्यवहार को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि माही इस सीजन में 'बिग बॉस की वैंप' की भूमिका में नजर आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Grand Premiere | रियलिटी शो का धमाकेदार आगाज़! 'तथास्तु' थीम और 17 धुरंधर कंटेस्टेंट्स के साथ लौटे सलमान खान, माही विज की आखिरी एंट्री

सना मकबूल ने माही विज पर साधा निशाना?

माही विज के प्रोमो के सामने आने के बाद टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल का एक पोस्ट भी चर्चा में आ गया है। सना ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे माही विज से जोड़कर देख रहे हैं।

सना ने लिखा कि वह आमतौर पर बिग बॉस और उसके कंटेस्टेंट्स पर कमेंट नहीं करतीं, लेकिन इस सीजन में एक ऐसा कंटेस्टेंट है जिसके असली रंग से वह वाकिफ हैं। उन्होंने इशारों में कहा कि अब दुनिया को भी उस शख्स का असली रंग देखने को मिलेगा। इसके बाद सना ने लिखा कि लोगों को पता है कि वह किसके बारे में बात कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh ने तोड़ा Singham और '83' का रिकार्ड, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, ₹100 Crore Club में एंट्री

कभी पक्की दोस्त थीं सना और माही

सना मकबूल और माही विज की दोस्ती किसी से छिपी नहीं थी। दोनों एक समय काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। उन्हें कई बार साथ में पार्टी करते और छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था। हालांकि, इसी साल दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया। इससे पहले सना ने एक पोस्ट में अपनी एक्स-फ्रेंड का जिक्र करते हुए उसे 'डस्टबिन' कहा था। उस वक्त भी सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि सना का इशारा माही विज की तरफ था।

अब 'बिग बॉस 20' में माही की एंट्री और सना के इस पोस्ट के बाद दोनों की पुरानी दोस्ती एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि माही का बिग बॉस के घर में सफर कैसा रहता है और क्या सना के लगाए इशारे सच साबित होते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

4 ओवर में 6 विकेट, 18 गेंदें खाली… भारत के खिलाफ फ्लॉप पाकिस्तानी बॉलर का हॉन्ग कॉन्ग पर टूटा कहर

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच में जीत की जरूरत थी और नशरा संधू की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तानी टीम ने 72 रन से जीत दर्ज की और अंतिम-4 में जगह बनाई. Mon, 07 Sep 2026 23:42:51 +0530

  Videos
See all

Satya Niketan Building Collapse | CJP का सरकार को अल्टीमेटम...सामने रखीं ये 7 मांगें | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T21:35:39+00:00

Kanpur Murder Case: कानपुर में बहू ने ससुर को मरवाया! 6 लाख की सुपारी, पुराने नौकर से कराई हत्या #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T21:30:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers