Responsive Scrollable Menu

NSE IPO GMP : बाजार में आने से पहले ही धूम मचा रहे एनएसई के शेयर, एक स्टॉक पर दिख रहा 285 रुपये फायदा

NSE IPO GMP : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपना आईपीओ लाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. उसे सेबी की मंजूरी भी मिल गई है. कंपनी की मंशा 21 सितंबर तक खुद को बाजार में लिस्ट कराने की है. इससे पहले ही उसका जीएमपी 285 रुपये पहुंच गया है. इसका मतलब है कि निवेशकों को एक स्टॉक पर 285 रुपये का मुनाफा मिलेगा.

Continue reading on the app

Hyundai Motor India का बड़ा प्लान, 2030 तक कार्यकारी स्तर पर 20% Women Workforce का लक्ष्य

 हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की योजना विविधता बढ़ाने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप प्रतिभाओं की मजबूत श्रृंखला तैयार करने के प्रयासों के तहत 2030 तक अपने कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के 4,000 से अधिक कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों में फिलहाल आठ प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।

बयान के अनुसार, इसके साथ ही 2026 में नियुक्तयुवा प्रतिभाओं (प्रबंधन प्रशिक्षुओं एवं इंजीनियर प्रशिक्षुओं) में करीब 45 प्रतिशत महिलाएं हैं। एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘2030 तक कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत करने की हमारी प्रतिबद्धता अवसरों का विस्तार करने, प्रतिभाओं की मजबूत श्रृंखला तैयार करने और ऐसा माहौल बनाने पर हमारे ध्यान को दर्शाती है जहां हर व्यक्ति अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर सके।’’

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे प्रतिभाओं का परिदृश्य बदल रहा है, ‘‘हम विभिन्न उद्योगों में प्रतिभाशाली महिला पेशेवरों की बढ़ती भागीदारी से उत्साहित हैं और अपने कारोबार के सभी क्षेत्रों में उनके विकास को सक्षम बनाने के लिए तत्पर हैं।’’

एचएमआईएल के अनुसार, उसने दीर्घकालिक कार्यबल रणनीति के तहत प्रतिभाओं को आकर्षित करने, विकसित करने और बनाए रखने के साथ-साथ करियर में प्रगति तथा नेतृत्व विकास को बढ़ावा देने के लिए व्यापक विविधता, समानता एवं समावेशन (डीईआई) ढांचा लागू किया है।

कंपनी ने कहा कि भारत के मोटर वाहन और परिवहन क्षेत्र उन्नत विनिर्माण, डिजिटलीकरण तथा ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं के साथ लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में कार्यबल में विविधता नवाचार, समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कंपनी का मानना है कि विभिन्न पृष्ठभूमि से प्रतिभाओं को आकर्षित करने से प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ती है और कारोबार की सतत वृद्धि को समर्थन मिलता है।

Continue reading on the app

  Sports

4 ओवर में 6 विकेट, 18 गेंदें खाली… भारत के खिलाफ फ्लॉप पाकिस्तानी बॉलर का हॉन्ग कॉन्ग पर टूटा कहर

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच में जीत की जरूरत थी और नशरा संधू की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तानी टीम ने 72 रन से जीत दर्ज की और अंतिम-4 में जगह बनाई. Mon, 07 Sep 2026 23:42:51 +0530

  Videos
See all

Was Saudi Arabia involved in 9/11? | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T20:30:29+00:00

Vardaat : कनाडा पहुंची अंकित शूटआउट की जांच फरार दो शूटरों की तलाश जारी | Ankit Balyan Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T20:10:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers