Responsive Scrollable Menu

Hanuman Ansh Movie: वरुण धवन ने मां के साथ देखी 'हनुमान अंश', बोले- 'यह फिल्म नहीं, कुछ दिव्य है'

Varun Dhawan praises Hanuman Ansh: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'हनुमान अंश' की तारीफ को लेकर चर्चा में हैं। बिना किसी बड़े स्टार के बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच वरुण धवन ने हाल ही में अपनी मां के साथ थिएटर में यह फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद वह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की।

खास बात यह है कि फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और अब तक ये 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

वरुण धवन ने देखी फिल्म, दिया खास रिएक्शन
वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने फिल्म की तारीफकरते हुए कहा- “प्लीज थिएटर जाकर 'हनुमान अंश' जरूर देखें। मैं अभी अपनी मां के साथ इसे देखकर आया हूं और यह एक शानदार अनुभव था। अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ जाएं। मैं हर किसी को यह फ़िल्म देखने की सलाह देता हूं। किसी ने मुझे यह वीडियो बनाने के लिए नहीं कहा और न ही किसी ने मुझे बुलाया था; मैं बस अपनी मर्ज़ी से ऐसा करना चाहता था। बचपन से ही मेरा भगवान हनुमान से जुड़ाव रहा है, लेकिन यह फिल्म कुछ अलग ही है। यह बहुत ही बेहतरीन ढंग से बनाई गई फिल्म है। मैं इसे सिर्फ़ एक फिल्म नहीं कहूंगा; यह कुछ दिव्य है। आप जाएं और इसका अनुभव करें।”

 

कंगना रनौत भी कर चुकी हैं फिल्म की तारीफ
'हनुमान अंश' को लेकर बॉलीवुड से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी फिल्म की तारीफ की थी। उन्होंने इसे आध्यात्मिक अनुभव से जोड़ते हुए 'सत्संग' जैसा बताया था और दर्शकों को सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की सलाह दी थी।

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर और आदित्य धर भी फिल्म को लेकर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। माना जा रहा है कि लगातार मिल रही तारीफ और दर्शकों की सिफारिशों ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

सिर्फ 10 लाख रुपये से हुई थी शुरुआत
'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस यात्रा बेहद दिलचस्प रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआत धीमी रही, लेकिन दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिला।

फिल्म ने रिलीज के 24वें दिन अपना सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन दर्ज किया, जब इसकी कमाई करीब 12.75 करोड़ रुपये रही। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म ने धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

क्या है 'हनुमान अंश' की कहानी?
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और निर्माण में बनी यह फिल्म उनकी किताब 'Divine Detour: That Changed My Life' से प्रेरित है। कहानी नीम करौली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ी है।

फिल्म में शोभिनॉव सत्‍या और चंदन आनंद प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी लक्ष्मी नारायण नाम के एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आजादी से पहले के भारत में अपनी मां को खोने के बाद ईश्वर की तलाश में घर छोड़ देता है।

उत्तर भारत में उसकी यात्रा आगे बढ़ती है और यही सफर उसे आध्यात्मिक परिवर्तन की ओर ले जाता है। फिल्म इसी यात्रा और उसके जीवन में आए बदलावों को पर्दे पर पेश करती है।

Continue reading on the app

क्रिकेट अब जापान में बनाएगा नई पहचान, BCCI के सचिव बोले- India-Japan T20I से बदलेगी खेल की तस्वीर

भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला T20I मुकाबला क्रिकेट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस मैच को खेल को नए देशों तक पहुंचाने का एक बड़ा कदम बताया है. यह मैच जापान में क्रिकेट को नई पहचान दिला सकता है.

The post क्रिकेट अब जापान में बनाएगा नई पहचान, BCCI के सचिव बोले- India-Japan T20I से बदलेगी खेल की तस्वीर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का गजब कमबैक! 4 गेंदों में पलटा मैच, शुभमन गिल को ऐसे सिखाया सबक

शेर ए पंजाब टी20 लीग के 17वें मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आमने-सामने थे. शुभमन फाजिल्का फाल्कंस और अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमा के लिए मैदान पर उतरे थे. मैच में अमृतसर सूरमा के लिए अभिषेक शर्मा जब गेंदबाजी कर रहे थे तो शुभमन गिल ने उनके खिलाफ लगातार 2 छक्के और 1 चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने गिल को आउट कर दिया. Tue, 8 Sep 2026 06:08:01 +0530

  Videos
See all

All White Look में Sonam Kapoor ने खींचा सबका ध्यान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T00:55:27+00:00

रनवे पर बेकाबू हुआ Amazon का विमान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T01:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers