Anjali Anand Video: 'बॉडी शेमिंग अपनी बीवी की करना...' भड़कीं अंजलि आनंद, पैपराजी के मजाक पर दिया करारा जवाब
Anjali Anand Video: आलिया-रणवीर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस अंजलि आनंद हाल ही में एक पैपराजी पर भड़क गईं। अक्सर बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर बात करने वालीं एक्ट्रेस ने एक पैपराजी को उसकी टिप्पणी पर करारा जवाब दिया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पैपराजी से कहती हैं 'बॉडी शेमिंग घर जाकर करना अपनी बीवी की करना'।
शिव ठाकरे के साथ नजर आईं अंजलि
दरअसल, एक इवेंट से निकलने के बाद अंजलि आनंद और शिव ठाकरे साथ में कार की ओर जाते दिखाई दिए। दोनों के बीच इस दौरान हल्की-फुल्की मस्ती भी देखने को मिली। कार में बैठते समय अंजलि ने शिव से बीच वाली सीट पर बैठने को कहा। मजाकिया अंदाज में उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि वह शिव से लंबी हैं। इसी दौरान वहां मौजूद एक पैपराजी ने कमेंट कर दिया कि वह शिव को दबा न दें।
पैपराजी की यह बात अंजलि को पसंद नहीं आई। उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “बॉडी शेमिंग घर जाकर अपनी बीवी को करना।” इसके बाद अभिनेत्री ने ड्राइवर से गाड़ी चलाने के लिए कहा और वहां से निकल गईं।
अंजलि का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। अंजलि इससे पहले भी कई मौकों पर अपने वजन और शरीर को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों के खिलाफ खुलकर बोल चुकी हैं।
पहले भी ट्रोल को दिया था करारा जवाब
अंजलि आनंद सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग से जुड़े कमेंट्स को नजरअंदाज करने के बजाय कई बार उनका जवाब दे चुकी हैं।
इस साल की शुरुआत में एक यूजर ने उन्हें ‘कर्वी’ कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए सीधे ‘फैट’ शब्द का इस्तेमाल किया था। अंजलि ने भी उसी अंदाज में जवाब देते हुए कहा था कि जिस तरह वह जानती हैं कि उनका वजन ज्यादा है, उसी तरह सामने वाला भी जानता है कि वह गंजा है।
वजन को लेकर कई बार खुलकर बोल चुकी हैं अंजलि
अंजलि आनंद ने अपने करियर के दौरान वजन को लेकर होने वाली टिप्पणियों और अनुभवों के बारे में कई बार बात की है। अभिनेत्री के अनुसार, उनके वजन की वजह से उन्हें कुछ खास तरह के किरदार भी मिले।
उनके करियर की बात करें तो उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से बॉलीवुड में पहचान बनाई। फिल्म में उन्होंने गायत्री का किरदार निभाया था, जो रणवीर सिंह के किरदार की बहन थी। अंजलि इसके अलावा ‘बेल बॉटम’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
सुभाष नगर पुलिया तो देखी होगी, आज बरेली स्मार्ट सिटी की ये तस्वीर भी देखिए - सड़कें बनीं तालाब, सरकार के दावे डूबे
Bareilly News: बरेली स्मार्ट सिटी के दावे बारिश में बह गए. सुभाष नगर पुलिया से लेकर कई इलाकों में सड़कें तालाब बन गईं. जानिए कैसे स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों का खेल जनता को भुगतना पड़ रहा है.
The post सुभाष नगर पुलिया तो देखी होगी, आज बरेली स्मार्ट सिटी की ये तस्वीर भी देखिए - सड़कें बनीं तालाब, सरकार के दावे डूबे appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





