Responsive Scrollable Menu

Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर मनाया जाता है.ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के मुताबिक, इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन से गणेशोत्सव का प्रारंभ होगा और फिर 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के साथ समाप्त होगा. गणेश चतुर्थी भगवान गणेश जी की पूजा का एक पवित्र दिन होता है. इस दिन भगवान गणेश का जन्म उत्सव मनाया जाता है. पूरे देश में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. लोग 13 तारीख से ही घर में मूर्तियां स्थापित करने लगेंगे. ऐसे में हमें पूजा के लिए पूजन सामग्रियों की जरूरत होगी. कई बार जल्दबाजी में हम कुछ-कुछ सामान भूल जाते हैं. इसलिए, हम आपको लिए गणेश चतुर्थी की पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजों की सूची आपके साथ शेयर कर रहे हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट.

गणेश चतुर्थी 2026 तिथि और मूर्ति स्थापना मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2026 Pujan Muhurat)

द्रिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी होती है. इसलिए, व्रत रखने के लिए सूर्योदय के बाद का समय तय किया जाता है लेकिन गणेश स्थापना दोपहर का समय शुभ माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान गणेश का जन्म दोपहर में हुआ था.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: कब शुरू होगा गणेशोत्सव? जानें मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन की तिथि, शुभ मुहूर्त व योग

अपने राज्य के अनुसार कब करें गणेश स्थापना?

बता दें कि इस दिन गणेश चतुर्थी तिथि का प्रारंभ सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन 15 सितंबर को सुबह 7:44 मिनट पर होगा.

मूर्ति स्थापना मुहूर्त 

  • नई दिल्ली- सुबह 11 बजकर 2 मिनट से 1:31 तक
  • कोलकाता- सुबह 10 बजकर 18 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक 
  • मुंबई- सुबह 11 बजकर 20 मिनट दोपहर मिनट तक
  • पुणे- सुबह 11:16 मिनट से दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक

गणेश पूजन सामग्री लिस्ट देखें

मूर्ति और आसन से जुड़ी सामग्री

  • गणेश प्रतिमा (मिट्टी या शाडू मिट्टी की)
  • चौकी 
  • लाल या पीला वस्त्र
  • जनेऊ और मौली

तिलक सामग्रियां

  • हल्दी और कुमकुम
  • अक्षत (साबुत चावल)
  • सिंदूर और अष्टगंध
  • गंगाजल 

सजावट सामग्रियां

  • दूर्वा घास
  • लाल और पीले फूलों की माला तथा खुले फूल
  • आम और केले के पत्ते

भोग सामग्रियां

  • मोदक
  • लड्डू
  • पंचामृत (दूध, दही, शहद, शक्कर और घी)
  • पंचमेवे
  • पंच फल (केले, सेब, नारियल, अमरूद तथा अन्य मौसमी फल)
  • सुपारी, लौंग, इलायची और पान के पत्ते

धूप और दीप सामग्री

पूजा के वातावरण को शुद्ध और पवित्र बनाने के लिए सुगंध की आवश्यकता होती है. इसके लिए आप धूप बत्ती, अगरबत्ती, दीये और कपूर का प्रयोग कर सकते हैं. इत्र ले सकते हैं. रुई की बत्ती

अन्य जरूरी सामग्री

  • कलश
  • घंटी और शंख
  • सिक्के

प्रसाद बांटने के लिए क्या चाहिए?

अगर आपके घर में मेहमान आ रहे हैं तो पूजा का प्रसाद बांटने के लिए आप प्लास्टिक या डिस्पोजेबल प्लेटें, बाउल तथा गिलास ले सकते हैं. इसके साथ टिश्यू पेपर्स भी जरूर खरीदें.

पूजा सामग्री खरीदते समय रखें ध्यान

पूजा की सामग्री पहले से खरीद लेना बेहतर होता है, ताकि स्थापना के दिन किसी जरूरी चीज की कमी न हो. फूल, दूर्वा और फल जैसी जल्दी खराब होने वाली चीजें पूजा वाले दिन या एक दिन पहले खरीदी जा सकती हैं. वहीं, चौकी, वस्त्र, कलश, मौली, कपूर और धूप जैसी सामग्री पहले से तैयार रखें.

ये भी पढ़ें-September 2026 Vrat Tyohar List: जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और हरतालिका तीज, यहां देखें सितंबर में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की लिस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

त्योहारी सीजन से पहले मारुति सुजुकी ने चुनिंदा मॉडल्स के 20,000 रुपए तक बढ़ाए दाम

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सोमवार को देश की शीर्ष कार कंपनियों में एक मारुति सुजुकी ने अपनी चुनिंदा गाड़ियों की कीमतों को 20,000 रुपए तक बढ़ा दिया है। यह बढ़ोतरी इसी महीने से लागू हो गई है।

कंपनी ने इस बढ़ोतरी की वजह बढ़ते महंगाई के दबाव को बताया।

मारुति सुजुकी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में लागत कम करने के उपायों से असर को कम करने की कोशिशों के बावजूद, महंगाई का दबाव और लागत के लिए मुश्किल हालात बने रहे।

मारुति सुजुकी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, महंगाई का बोझ बढ़ने और लागत के लिए मुश्किल हालात बने रहने के कारण, कंपनी बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर है।

कंपनी ने कहा कि वह यह पक्का करना जारी रखेगी कि ग्राहकों पर कीमत बढ़ने का असर कम से कम हो।

हालांकि, भारत की सबसे बड़ी पैसेंजर कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने फाइलिंग में उन मॉडल्स के बारे में नहीं बताया जिनकी कीमतें बढ़ाई गई हैं, और न ही अलग-अलग वैरिएंट्स की नई कीमतों के बारे में जानकारी दी।

इससे पहले अगस्त में, मारुति सुजुकी ने अपने एरेना और नेक्सा मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई थीं, जिसमें मॉडल और वैरिएंट के आधार पर 2,500 रुपए से लेकर 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई थी।

इसके अलावा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भी 1 सितंबर से अपने पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो (जिसमें इंटरनल कंबशन इंजन और इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल हैं) की कीमतों में 25,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

साथ ही, हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपने पोर्टफोलियो की कीमतों में 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब कार बनाने वाली कंपनियों को इनपुट कॉस्ट बढ़ने का लगातार दबाव झेलना पड़ रहा है, और वे पैसेंजर व्हीकल मार्केट में लागत बढ़ने और ग्राहकों की मांग व खरीदने की क्षमता के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: नाशरा ने 6 विकेट लेकर हांगकांग पर बरपाया कहर, भारत के बाद पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंचा, श्रीलंका से होगी टक्कर

pakistan women's cricket team: ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में हांगकांग को हराकर पाकिस्तान ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में उसका सामना ग्रुप-बी की टॉपर टीम श्रीलंका से होगा. Tue, 8 Sep 2026 00:10:25 +0530

  Videos
See all

Saharanpur News: मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद 20 फीट नीचे मिली संरचना, ASI ने खोला राज़ #saharanpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T18:31:55+00:00

PM Modi Meeting : प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन घंटे तक चली मंत्रियों की बैठक #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T18:34:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers