आज सोना ₹2409 और चांदी ₹3967 सस्ती:10 ग्राम सोना ₹1.52 लाख पर आया, एक किलो चांदी ₹2.35 लाख की बिक रही
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 7 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,409 रुपए घटकर 1.52 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 3,967 रुपए घटकर 2.31 लाख रुपए पर आ गई। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने की कीमत 1.55 और चांदी के दाम 2.35 लाख रुपए थे। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें इस साल सोना ₹19 हजार महंगा हो चुका इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
मारुति की कारें ₹20,000 तक महंगी होंगी:सितंबर से चुनिंदा मॉडल्स पर लागू होंगी नई कीमतें; मई के बाद कंपनी ने तीसरी बार बढ़ाए दाम
मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडल की कीमतें ₹20 हजार तक बढ़ाने का ऐलान किया है। नई कीमतें सितंबर से लागू होंगी। मई के बाद कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। बढ़ती लागत को बताया वजह कंपनी ने बताया कि उत्पादन में लगने वाली लागत लगातार बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए चुनिंदा मॉडल्स की कीमतें ₹20,000 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल पर कितने रुपए बढ़ाए जा रहे हैं। कंपनी बोली- लागत कम करने की कोशिशें नाकाफी साबित हुईं कंपनी ने कहा, "लगातार ऊंचे स्तर पर बनी महंगाई और विपरीत लागत परिस्थितियों के कारण बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना हमारी मजबूरी हो गया है। हालांकि, हमने यह पूरी कोशिश की है कि ग्राहकों पर इसका कम से कम असर पड़े।" मई के बाद से तीसरी बढ़ोतरी, पहले पूरे पोर्टफोलियो पर बढ़े थे दाम फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों पर असर सितंबर और अक्टूबर से भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाता है, जब लोग सबसे ज्यादा नई गाड़ियां खरीदते हैं। ऐसे समय में मारुति जैसी मास-मार्केट कंपनी के दाम बढ़ाए जाने से त्योहारी सीजन में कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के बजट पर असर पड़ेगा। जानकारों का मानना है कि मारुति के इस कदम के बाद अन्य कार कंपनियां भी आने वाले हफ्तों में अपने मॉडल्स के दाम बढ़ाने का फैसला ले सकती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others






