हथकरघा और हस्तशिल्प के रंगों से सजा जबलपुर, 25 स्टॉल पर खरीदारी का खास मौका
जबलपुर के सिविक सेंटर स्थित समदड़िया मॉल में हस्तशिल्प और हथकरघा प्रदर्शनी शुरू हो गई है। 5 से 14 सितंबर तक चलने वाले इस 10 दिवसीय मेले में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए कारीगरों ने अपने खास उत्पाद सजाए हैं। यहां चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों से लेकर बाग प्रिंट, लेदर सामान और ज्वेलरी तक खरीदने का मौका मिलेगा।
स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को बाजार देने के उद्देश्य से लगाई गई इस प्रदर्शनी में करीब 25 स्टॉल लगाए गए हैं। मेले का आयोजन संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के मृगनयनी एम्पोरियम की ओर से किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से कारीगरों को अपने बनाए सामान के लिए सीधे ग्राहक मिलते हैं।
चंदेरी-महेश्वरी साड़ी से बाग प्रिंट तक कई सामान
हस्तशिल्प प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की पारंपरिक कला देखने को मिल रही है। यहां चंदेरी और महेश्वरी साड़ियां, भोपाल के लेदर उत्पाद, बाग प्रिंट, खंडवा का ब्लॉक प्रिंट, बीड्स और स्टोन ज्वेलरी के साथ कई तरह के रेडीमेड हस्तशिल्प सामान उपलब्ध हैं। यानी खरीदारी करने आने वाले लोगों को एक ही जगह पर प्रदेश की अलग-अलग कलाओं से जुड़े उत्पाद मिल रहे हैं।
कारीगरों को मिलेगा सीधा बाजार और बेहतर पहचान
इस मेले का सबसे बड़ा उद्देश्य स्थानीय बुनकरों और शिल्पकारों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। कई कारीगर हाथ से सामान तैयार करते हैं, लेकिन उन्हें अपने उत्पाद बेचने के लिए सही ग्राहक नहीं मिल पाते। ऐसी प्रदर्शनी उनके लिए सीधा बाजार उपलब्ध कराती है। इससे कारीगरों को अपने काम की पहचान मिलने के साथ उत्पाद का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद रहती है।
14 सितंबर तक चलने वाले इस मेले में जबलपुर के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। आयोजकों के अनुसार, स्थानीय और पारंपरिक सामान खरीदकर लोग कारीगरों का हौसला बढ़ा सकते हैं। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को एक ही जगह पर मध्य प्रदेश की कई प्रसिद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा कलाओं को देखने और खरीदने का मौका मिल रहा है।
Police Transfer: 37 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई SDPO-DSP को नई जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट
बिहार में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन आईएएस-आईपीएस और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, 6 सितंबर को गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 37 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बिहार पुलिस अधिकारी तबादला सूची
- एसडीपीओ सदर आरा रहे राकुमार साह को निगरानी ब्यूरो में एसपी।
- सदर बेगूसराय एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय को ईओयू में एएसपी।
- अशोक कुमार दास को दाउदनगर से एएसपी निगरानी ब्यूरो।
- सदर सिवान एसडीपीओ अजय कुमार सिंह को एएसपी विशेष शाखा।
- संजय कुमार झा को एएसपी सिवान से एएसपी विशेष शाखा ।
- सदर समस्तीपुर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय को एएसपी सैन्य पुलिस 1 पटना।
- एसडीपीओ सदर मधेपुरा प्रवेंद्र भारती को एएसपी ईओयू।
- त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार को एएसपी विशेष सशस्त्र सैन्य पुलिस 7 कटिहार।
- एसडीपीओ महुआ संजीव कुमार एएसपी विशेष सशस्त्र सैन्य पुलिस 15 भीमनगर सुपौल।
- एसडीपीओ वजीरगंज गया सुनील कुमार पांडेय को डीएसपी विशेष सुरक्षा दल।
- एसडीपीओ सिमरी बख्तियारपुर मुकेश कुमार ठाकुर को डीएसपी साइबर क्राइम मुंगेर।
- आलोक कुमार को एसडीपीओ सदर सहरसा से डीएसपी रेल जमालपुर।
- रोशन कुमार को डीएसपी रेल समस्तीपुर से डीएसपी यातायात सिवान।
- सौरभ जायसवाल को एसडीपीओ बोधगया से डीएसपी मुख्यालय पूर्णिया।
- अविनाश कुमार को एसडीपीओ उदाकिशुनगंज से डीएसपी साइबर क्राइम किशनगंज।
- संजय कुमार जायसवाल को एसडीपीओ सदर बिहारशरीफ से डीएसपी विशेष कार्यबल।
- संदीप गोल्डी को एसडीपीओ धमदाहा से डीएसपपी यातायात रोहतास।
- अनिल कुमार को एसडीपीओ खड़गपुर से डीएसपी मुख्यालय बक्सर।
- दीपक कुमार को एसडीपीओ फुलवारीशरीफ से डीएसपी साइबर क्राइम सारण।
- राजनीश कांत को एसडीपीओ सदर बेतिया से डीएसपी साइबर क्राइम लखीसराय।
- अजय कु. चौधरी को एसडीपीओ नगर भागलपुर से डीएसपी मुख्यालय सिवान ।
- आलोक कुमार सिंह को डीएसपी रेल गयाजी से डीएसपी रक्षित रोहतास।
- मिथिनेश कुमार सिंह को डीएसपी रक्षित से डीएसपी केंद्रीय आयुद्ध् भंडार पटना।
- विपिन नारायण शर्मा को डीएसपी केंद्रीय आयुद्ध् भंडार से डीएसपी रक्षित पटना।
- ममता प्रसाद को डीएसपी सैन्य पुलिस वाल्मीकि नगर से डीएसपी विशेष शाखा।
- विनीता सिन्हा को एसडीपीओ नगर मुजफ्फरपुर से डीएसपी स्वाभिमान विशेष पुलिस बल, बगहा।
- अनुराग कुमार को डीएसपी ईओयू से विशेष शाखा।
- आदिल बेलाल को डीएसपी सैन्य पुलिस 10 से डीएसपी रेल समस्तीपुर।
- रविशंकर को डीएसपी साइबर क्राइम किशनगंज से डीएसपी पुलिस मुख्यालय।
- राजकुमार 2 को एसडीपीओ सदर छपरा से डीएसपी विशेष शाखा ।
- राजेश कुमार को एसडीपीओ सदर गोपालगंज से डीएसपी यातायात अरवल।
- सुरेंद्र कुमार को एसडीपीओ वीरपुर से डीएसपी रक्षित सिवान।
- गौरी कुमारी को एसडीपीओ सदर सिवान से डीएसपी ईओयू।
- रवि कुमार को एसडीपीओ अरेराज से डीएसपी विशेष शाखा पटना।
- कन्हैया सिंह को एसडीपीओ मसौढ़ी से डीएसपी विशेष शाखा।
- विनोद कुमार को डीएसपी रक्षित सिवान से डीएसपी निगरानी पटन ।
- सुरेंद्र प्रसाद सिंह को डीएसपी सैन्य पुलिस सात कटिहार से डीएसपी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बनाया गया है।
Bihar Police Transfer Order
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News







