2nd वर्ल्डवॉर के बाद पहली बार जर्मनी में आ सकती है दक्षिणपंथी सरकार, चांसलर मर्ज की पार्टी को बड़ा झटका
जर्मनी में दक्षिणपंथी सरकार अस्तित्व में आ सकती है. दक्षिणपंथी पार्टी एएफडी ने पूर्वी राज्य सैक्सोनी-आनहाल्ट के चुनाव में बड़ी जीत हासिल की. पार्टी को 43.8 प्रतिशत वोट मिले हैं. यह 5 साल पहले के मुकाबले दोगुने से अधिक है. हालांकि, सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से एएफडी 3 सीट दूर है. एएफडी राज्य की इकलौती सबसे बड़ी पार्टी है. बता दें, एएफडी अकेले सत्ता में आना चाह रही थी लेकिन उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया.
खास बात है कि एएफडी जर्मनी में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार किसी राज्य में दक्षिणपंथी सरकार बनाने की कोशिश में जुटी हुई है. एएफडी ने अल्पमत सरकार बनाने की संभावना खारिज कर दी है. खास बात है कि दूसरी पार्टियों के लिए भी एएफडी के बिना स्थिर सरकार चलाना मुश्किल होगा.
चांसलर मर्ज की पार्टी CDU को बड़ा झटका
सैक्सोनी-आनहाल्ट पिछले 24 साल से CDU का गढ़ रही है. CDU जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी है. अपने अभेद्य किले में CDU इस बार सिर्फ 15 सीटें ही जीत पाई है. इसके अलावा, सोशल डेमोक्रेट्स को 9.3%, ग्रीन्स को 8.9% और लेफ्ट पार्टी को 8.6% वोट मिले हैं. तीनों ही पार्टी को 8-8 सीटें मिली हैं. इसके अलावा, BSW पार्टी को 5.3% वोटों के साथ 5 सीटें मिलीं हैं. विधानसभा चुनाव में 77.8% वोटिंग हुई है.
सामने आए AfD-CDU नेताओं के बयान
चुनाव परिणाम के बीच पार्टी नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं. AfD की नेता एलिस वीडेल ने कहा कि हमारी पार्टी को सरकार बनाने का स्पष्ट जनादेश मिला है. इसके अलावा, CDU की महासचिव फ्रांजिस्का हॉपरमैन ने कहा कि उनकी पार्टी AfD के साथ काम नहीं करेगी. AfD को उसने दक्षिणपंथी चरमपंथी पार्टी बताया और रूस के साथ उनके करीबी रिश्तों की आलोचना की.
AfD की नीतियां क्या हैं?
बता दें, प्रवासन के खिलाफ AfD का रुख सख्त है. पार्टी रिमिग्रेशन यानी प्रवासियों को वापस भेजने के लिए काम कर रही है. पार्टी बड़े पैमाने पर निर्वासन और जर्मनी आने के लिए मिलने वाले प्रोत्साहन को खत्म करना चाहती हैं. इसके अलावा, पार्टी राज्य में होम-स्कूलिंग को अनुमति, स्कूलों में राष्ट्रीय झंडा लगाने और सरकारी संस्थानों में कुछ नीतिगत बदलाव चाह रही है. पार्टी टैक्सपेयर्स के पैसे को यूक्रेन को देने की आलोचना करती है. साथ ही पार्टी रूस पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग भी कर रही है. भले ही पार्टी राज्य में सरकार बना ले लेकिन वे विदेश नीति को नहीं बदल सकती क्योंकि यह राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर है.
वैभव सूर्यवंशी नहीं चले तो क्या! फाइनल में उनके दोस्त ने मचाया तहलका, 8 चौके 5 छक्के लगाकर जड़ा शतक
Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. दूसरे दिन के पहले सेशन में ईस्ट जोन के स्टार बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने शतक ठोका. जबकि दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे उनके कप्तान ईशान किशन ने 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया.
कुमार कुशाग्र ने ठोका शतक
That moment when Kumar Kushagra brought up his ???? ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
A solid knock of 101(132) ????
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/nB4euIQevy
साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कुमार कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया है. कुमार ईस्ट जोन की तरफ से नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया. कुशाग्र ने 128 गेंदों में शतक लगाया और अपने कप्तान ईशान किशन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 230 रनों की पार्टनरशिप बनाई.
कुमार कुशाग्र ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 8 चौके और 5 छक्के लगाए. हालांकि, वह अपनी इस पारी को और बड़ा नहीं बना सके और 101 रनों पर आउट हो गए. कुशाग्र 132 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के लगाए.
कप्तान ईशान किशन ने पूरे किए 150 रन
दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन का बल्ला जमकर बोल रहा है. पहले तो कप्तान ने शतक लगाया और फिर उन्होंने 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. ईशान ने 203 गेंदों में अपने इस माइलस्टोन को हासिल किया और वह अभी भी नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं. ईस्ट जोन के स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि साउथ जोन के टीम गेंदबाजी में कैसे बदलाव करके ईस्ट जोन के तूफान को कितने स्कोर पर रोक पाती है.
Partnership breaker ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
T Vijay breaks the 230-run stand with the wicket of Kumar Kushagra ????
A much-needed breakthrough for South Zone!
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/RbP5MZju39
वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन ने दिलाई मजबूत शुरुआत
इस मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और पूरी टीम मिलकर अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित कर रही है. पहले बैटिंग करने आई ईस्ट जोन की टीम को उनकी सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन ने मिलकर 100 रनों की साझेदारी बनाई. इसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना अहम योगदान दिया. हालांकि, फिर वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए, जिनके रूप में ईस्ट जोन की टीम को पहला झटका लगा. फिर, ईश्वरन 72 रन पर आउट हुए.
ईस्ट जोन का स्कोर 471/5
Impressive Duleep Trophy debut ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
Tone-setting partnership ????
Captain Ishan Kishan guiding & leading from the front ????
Shikhar Mohan & Abhimanyu Easwaran dissect East Zone's dominant day with the bat! ???? - By @jigsactin
#DuleepTrophy | #EZvSZ pic.twitter.com/ZA8Ype7ETi
दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में ईस्ट जोन का पलड़ा भारी दिख रहा है. जहां, एक ओर ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 471 रन बना चुकी है. (खबर लिखे जाने तक) वहीं, साउथ जोन के गेंदबाज काफी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि साउथ जोन की टीम ईस्ट जोन को कितने रन पर रोक पाती है या फिर ईशान किशन कितने स्कोर पर पारी को घोषित करते हैं.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस की लगेगी लॉटरी! भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज, ICC तैयार कर रहा स्पेशल प्लान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





