Responsive Scrollable Menu

Yoga Tips: 40 की उम्र के बाद पुरुषों को सेहतमंद रखेंगे ये 4 Daily Yoga Asanas

उम्र के साथ-साथ कई सेहत संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं 40 की उम्र के बाद शरीर कमजोर होने लगता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ती उम्र में मांसपेशियों में दर्द, स्किन पर झुर्रियां, हड्डियों की समस्या और झाइयां आ जाती हैं। वहीं पुरुषों की तरह महिलाओं को भी सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन खानपान, लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज की आदत को अपनाकर आप भी लंबी उम्र तक सेहतमंद रह सकते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक योग कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं के लिए लाभकारी होता है। योगाभ्यास से मेंटल हेल्थ बेहतर होती है। वहीं बढ़ती उम्र में होने वाले नकारात्मक बदलावों को भी कम किया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अभ्यास 40 की उम्र के बाद पुरुषों को नियमित रूप से करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Vaginal Irritation Causes: आपकी Diet में छिपे हैं इंफेक्शन के ट्रिगर्स, ऐसे करें बचाव


गोमुखासन

गोमुखासन के अभ्यास से साइटिका की समस्या ठीक हो सकती है। यह आसन हाई बीपी को कंट्रोल करने में मददगार होता है। गोमुखासन का अभ्यास करने से रीढ़ को लंबा करने, कंधों की जकड़न, तनाव व चिंता कम करने और पीठ की मसल्स को मजबूत करने में मदद मिलती है।

पद्मासन

इस आसन का अभ्यास करने से कूल्हों और घुटने के जोड़ों को लचीला बनाता है। घुटनों और टखनों में खिंचाव लाता है और मजबूत करता है। यह पेट, रीढ़ और मूत्राशय को उत्तेजित करता है। यह मन को शांत रखने के साथ पाचन क्रिया को बेहतर करता है। महिलाएं भी इस आसन का अभ्यास कर सकती हैं। साइटिका और मासिक धर्म में होने वाली तकलीफ से भी राहत दिलाता है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी में इस आसन के अभ्यास से प्रसव में आसानी होती है।

विपरीतकर्णी

विपरीतकर्णी आसन का अभ्यास करने से पैरों को आराम मिलता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास करने से मानसिक और शारीरिक रूप से चिंता मुक्त हुआ जा सकती है। गठिया के मरीजों को इस आसन से आराम मिल सकता है। 

अधोमुख श्वानासन

इस आसन के अभ्यास से शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। 40 की उम्र के बाद पुरुषों को नियमित रूप से इस योगासन का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन का अभ्यास करने से पेट की चिचली मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन में वृद्धि, पाचन में सुधार और एंग्जायटी आदि पर काबू पाया जा सकता है।

Continue reading on the app

ट्रंप ने सऊदी से कही थी इसराइल को मान्यता देने की बात लेकिन डील में कुछ और ही निकला

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि यूरेनियम एनरिचमेंट की इजाज़त के बदले सऊदी अरब को इसराइल को मान्यता देनी होगी. लेकिन बीबीसी फ़ारसी को अमेरिका और सऊदी अरब के बीच हुए परमाणु समझौते के ओरिजिनल वर्ज़न की एक कॉपी मिली है. जानिए, इस दस्तावेज में क्या-क्या है.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का गजब कमबैक! 4 गेंदों में पलटा मैच, शुभमन गिल को ऐसे सिखाया सबक

शेर ए पंजाब टी20 लीग के 17वें मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आमने-सामने थे. शुभमन फाजिल्का फाल्कंस और अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमा के लिए मैदान पर उतरे थे. मैच में अमृतसर सूरमा के लिए अभिषेक शर्मा जब गेंदबाजी कर रहे थे तो शुभमन गिल ने उनके खिलाफ लगातार 2 छक्के और 1 चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने गिल को आउट कर दिया. Tue, 8 Sep 2026 06:08:01 +0530

  Videos
See all

All White Look में Sonam Kapoor ने खींचा सबका ध्यान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T00:55:27+00:00

रनवे पर बेकाबू हुआ Amazon का विमान! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T01:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers