'पुलिस को सत्ता का केंद्र नहीं बनना चाहिए', विधानसभा में CM विजय ने ऐसा क्यों कहा?
Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु विधानसभा की सोमवार की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया. सदन में सदस्यों ने नारेबाजी की और राज्य में लगातार हो रही हत्याओं और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की मांग की.
विधानसभा में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कहा कि पुलिस को अच्छे लोगों की दोस्त और अपराधियों की दुश्मन की तरह काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कानून सभी लोगों के लिए बराबर है. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि किसी व्यक्ति की राजनीतिक पहचान या पार्टी से जुड़ाव देखकर कार्रवाई नहीं होगी। अपराध करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.
मुख्यमंत्री विजय बोले- पुलिस जनता की रक्षक बने
मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि पुलिस को अच्छे लोगों की दोस्त और अपराधियों की दुश्मन बनकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उसकी पार्टी या राजनीतिक पहचान की परवाह किए बिना कार्रवाई की जाएगी. विजय ने कहा कि पुलिस को सत्ता का केंद्र नहीं, बल्कि जनता का रक्षक होना चाहिए. उन्होंने पिछले तीन महीनों में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये घटनाएं एक साथ नहीं हुई हैं. मुख्यमंत्री के मुताबिक, इनमें से कई मामले पुरानी दुश्मनी और बदले की भावना से जुड़े हैं.
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विजय ने 4,800 करोड़ रुपए के बड़े शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया
कोयंबटूर मामले में अब तक 36 गिरफ्तारियां
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह राज्य में नशे की संस्कृति को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने बताया कि कोयंबटूर के एक कॉलेज में छात्र की हत्या के मामले में अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
37 जिलों में बनाए गए दस्ते
मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनकी सरकार पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए काम कर रही है. उन्होंने बताया कि कोयंबटूर के एक कॉलेज में छात्र की हत्या के मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि हर अपराध के पीछे कई वजहें होती हैं, लेकिन विपक्ष अक्सर ऐसी घटनाओं का राजनीतिक फायदा उठाकर सरकार को जिम्मेदार ठहराता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य के युवाओं के हित में तमिलनाडु से नशे की संस्कृति को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.
उन्होंने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। नशे के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए राज्य के सभी 37 जिलों में एंटी-ड्रग्स दस्ते बनाए गए हैं. मुख्यमंत्री के मुताबिक, एनडीपीएस एक्ट के तहत चेन्नई में पिछले तीन महीनों में 330 मामले दर्ज किए गए और 556 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
‘सिंगापुर स्पेशल फोर्स’ का हुआ गठन
महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके पीछे कई कारण होते हैं. सरकार का लक्ष्य अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय उन्हें पहले ही रोकना है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने ‘सिंगापुर स्पेशल फोर्स’ का गठन भी किया है.
अमेरिका में यात्री को फ्लाइट में टेप से बांधा:मारपीट और हंगामा कर रहा था, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी
अमेरिका में अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में 67 साल के यात्री ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उसने पहले फ्लाइट अटेंडेंट और दूसरे यात्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इसके बाद पास बैठे यात्री पर हमला कर दिया और बीच-बचाव करने आई एक महिला को भी धक्का दिया। हालात बिगड़ने पर तीन यात्रियों ने उसे काबू कर डक्ट टेप और जिप टाई से सीट पर बांध दिया। घटना के कारण फ्लाइट को बाल्टीमोर डायवर्ट करना पड़ा। यह घटना 3 सितंबर की रात अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 618 में हुई। विमान टेक्सास के डलास-फोर्ट वर्थ से न्यू जर्सी के नेवार्क जा रहा था। जीसस और नरक की बातें करते हुए चिल्लाने लगा रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ान के करीब दो घंटे बाद यात्री अचानक आक्रामक हो गया। वह जीसस और नरक में जाने की बातें करते हुए चिल्ला रहा था। उसने एक अश्वेत फ्लाइट अटेंडेंट के खिलाफ नस्लीय गाली दी और समलैंगिक लोगों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इसके बाद वह पास बैठे यात्री से भिड़ गया। गवाहों के मुताबिक, उसने पहले उस यात्री के लैपटॉप पर वार किया और फिर उसका गला पकड़ लिया। एक महिला यात्री ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसने उसकी तरफ भी हमला करने की कोशिश की। 3 यात्रियों ने मिलकर काबू किया आरोपी के हिंसक होने के बाद तीन पुरुष यात्री उसकी तरफ मदद के लिए आगे आए। उन्होंने मिलकर उसे रोकने की कोशिश की। इनमें रिटायर्ड अफसर जुआन मेजिया भी शामिल थे। मेजिया के मुताबिक, कुछ ही सेकंड में विमान का माहौल पूरी तरह बदल गया। पहले सब कुछ सामान्य था, लेकिन यात्री अचानक चिल्लाने और मारपीट करने लगा। आरोपी को रोकने की कोशिश के दौरान उसने मेजिया के हाथ पर काट लिया। इसके बाद फ्लाइट क्रू ने यात्रियों को डक्ट टेप और जिप टाई दीं। यात्रियों ने उसे सीट से बांध दिया और उसके हाथ जिप टाई से सुरक्षित कर दिए। बाल्टीमोर में उतरते ही गिरफ्तार फ्लाइट को बाल्टीमोर-वॉशिंगटन इंटरनेशनल थर्गूड मार्शल एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। विमान के उतरने के बाद मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, उसकी पहचान 67 वर्षीय आर्थर लेन लुंडीन के रूप में हुई है। वह एरिजोना के टक्सन का रहने वाला है। उसके खिलाफ सेकंड-डिग्री असॉल्ट और डिसऑर्डरली कंडक्ट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि लुंडीन के हाथ में एक खुला घाव भी था। उसे मौके पर पैरामेडिक्स ने देखा और इलाज के बाद यात्रा के लिए सुरक्षित बताया। कोर्ट ने रिहा किया, 19 अक्टूबर को सुनवाई स्थानीय पुलिस की कार्रवाई के अलावा FBI भी मामले की जांच कर रही है। एजेंसी यह देख रही है कि घटना में संघीय कानून के तहत भी कोई मामला बनता है या नहीं। FAA भी घटना की जांच कर रही है। कोर्ट रिकॉर्ड के मुताबिक, लुंडीन शुरुआती सुनवाई में पेश हुआ और उसे अपने मुचलके पर रिहा कर दिया गया। उसकी अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को तय की गई है। रियल एस्टेट कंपनी ने नौकरी से हटाया लुंडीन एरिजोना की रियल एस्टेट कंपनी लॉन्ग रियलिटी में काम करता था। घटना के बाद कंपनी ने उसे हटा दिया और वेबसाइट से उसका प्रोफाइल भी डिलीट कर दिया। अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। लुंडीन के विमान से उतरने के बाद फ्लाइट ने नेवार्क के लिए अपनी यात्रा पूरी की ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… मेक्सिको में आतिशबाजी के दौरान धमाका, 10 की मौत:64 घायल; चर्च में सेलिब्रेशन चल रहा था, सैकड़ों लोग जमा थे मेक्सिको में धार्मिक उत्सव के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां आतिशबाजी के सामान में जोरदार धमाका होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





