Rupee vs Dollar: अंतरबैंक बाजार में 4 पैसे मजबूत होकर 94.39 पर पहुंचा रुपया
मुंबई, सात सितंबर रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ चार पैसे की बढ़त के साथ 94.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये को मजबूत नकदी प्रवाह से लगातार समर्थन मिल रहा है, लेकिन नए सिरे से हुए सैन्य हमलों के कारण ब्रेंट कच्चा तेल 97 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। इससे पश्चिम एशिया में ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंका फिर बढ़ गई है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.40 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में 94.39 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को आठ पैसे की बढ़त के साथ 94.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 99.18 पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ने के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.80 प्रतिशत बढ़कर 97.05 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने और होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच तेल कीमतों में तेजी आई। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.77 अंक टूटकर 76,342.66 अंक पर और निफ्टी 63.30 अंक की गिरावट के साथ 23,832.60 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,111.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
NEET UG 2026: महाराष्ट्र में पहले राउंड में MBBS और BDS की 75% सीटें भरी, जानिए किसमें हुआ ज्यादा एडमिशन
आंकड़ों के मुताबिक, राज्य कोटे के तहत उपलब्ध 10646 एमबीबीएस और बीडीएस सीटों में से 8001 सीटों यानी 75.15% पर एडमिशन हो चुका है। हालांकि, एमबीबीएस और बीडीएस के बीच सीट भरने की दर में बड़ा अंतर देखने को मिला है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Hindustan







