Responsive Scrollable Menu

KFC के चिकन पीस में दिख गई ऐसी चीज, उड़ गए होश; अब कंपनी को मांगनी पड़ गई माफी

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। लोग इस वीडियो को देख हैरान हैं। कई लोग कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं हड़कंप मचने के बाद केएफसी इंडिया ने माफी मांगी है।

Continue reading on the app

तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते तनाव, पीठ दर्द और सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में योग एक बेहतरीन माध्यम है। भारतीय संस्कृति की इस प्राचीन विधा में मकरासन का खास महत्व है। यह आसन थकान मिटाने और शरीर को पूरी तरह आराम देने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

मकर शब्द का संस्कृत में अर्थ मगरमच्छ होता है। इस आसन में शरीर की स्थिति पानी में विश्राम कर रहे मगरमच्छ के समान प्रतीत होती है, इसलिए इसे मकरासन कहा जाता है। यह आसन तनाव को दूर कर पाचन को बेहतर बनाता है और अस्थमा, ग्रीवा संबंधी तकलीफ और साइटिका के दर्द से भी राहत देता है।

हठयोग की परंपरा में मकरासन को एक अत्यंत प्रभावी आसन माना गया है, जहां योग के अधिकांश आसन शरीर में शक्ति, लचीलेपन और संतुलन का निर्माण करते हैं, वहीं मकरासन शरीर और मन दोनों को गहरे विश्राम की स्थिति में ले जाने का कार्य करता है।

इस आसन को नियमित रूप से करना रीढ़ की हड्डी के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह रीढ़ की हड्डी की संरचना को संतुलित बनाए रखने में मदद करता और उसमें लचीलापन बढ़ाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो पीठ दर्द, स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

इसके अलावा, मकरासन मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होता है। इस आसन के अभ्यास से मस्तिष्क को शांति मिलती है और एकाग्रता बढ़ती है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, मकरासन पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। इस आसन को करते समय शरीर पेट के बल जमीन पर लेटा होता है, जिससे पेट पर हल्का दबाव पड़ता है। यह दबाव पाचन अंगों को सक्रिय करता है। इस आसन को करते वक्त जब गहरी और धीमी सांस लेते हैं, तो शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: नाशरा ने 6 विकेट लेकर हांगकांग पर बरपाया कहर, भारत के बाद पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंचा, श्रीलंका से होगी टक्कर

pakistan women's cricket team: ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में हांगकांग को हराकर पाकिस्तान ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में उसका सामना ग्रुप-बी की टॉपर टीम श्रीलंका से होगा. Tue, 8 Sep 2026 00:10:25 +0530

  Videos
See all

War Update: 190 दिन बाद अब ईरान पर कौन करेगा हमला? | Donald Trump | Putin | Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T23:30:33+00:00

Man saves child from oncoming traffic in Mexico. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T23:39:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers