Responsive Scrollable Menu

अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखे संदिग्ध ड्रोन:रनवे के पास मंडराए, 7 फ्लाइट्स डायवर्ट की; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ऑपरेशनल एरिया में संदिग्ध ड्रोन जैसे उड़ते ऑब्जेक्ट्स दिखाई दिए। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। रनवे के आसपास संदिग्ध गतिविधि नजर आते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत अलर्ट जारी किया। एहतियात के तौर पर अमृतसर आने वाली सात उड़ानों की लैंडिंग रोक दी गई। जानकारी के मुताबिक, ये संदिग्ध ड्रोन या यूएवी जैसी वस्तुएं गांव रुडाला की तरफ से एयरपोर्ट की ओर आती दिखाई दीं। कुछ देर तक ऑब्जेक्ट्स रनवे और आसपास के संवेदनशील इलाके में मंडराते रहे। अमृतसर अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद करीब स्थित होने के कारण इस घटना को सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना गया। CISF-पुलिस ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा बढ़ाई अलर्ट मिलते ही सीआईएसएफ, पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एयरपोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। वहीं, यात्रियों और विमानों की सुरक्षा को देखते हुए एटीसी ने तत्काल कई उड़ानों के रूट बदल दिए। ड्रोन थे या कोई और वस्तु? जांच जारी फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संदिग्ध उड़ते ऑब्जेक्ट्स वास्तव में ड्रोन थे या कोई अन्य वस्तु। घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Continue reading on the app

Petrol Diesel Price Today 07 September 2026: डीजल 4 प्रति लीटर हुआ महंगा, पेट्रोल की कीमतों में आई कमी, जानिए आज आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट

Petrol Diesel Price Today 07 September 2026: डीजल 4 प्रति लीटर हुआ महंगा, पेट्रोल की कीमतों में आई कमी, जानिए आज आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट

Continue reading on the app

  Sports

बुरी फंसीं फातिमा सना, ICC ने सुनाई PAK कप्तान को सजा, शेफाली वर्मा को किया था इशारा

विमेंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया ने बिल्कुल एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को रौंद दिया था. पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने गेंद से कुछ कमाल किया लेकिन उनकी एक हरकत सजा का कारण बनी Mon, 07 Sep 2026 16:59:37 +0530

  Videos
See all

Film Vibe: फिल्म वाइब के प्रमोशन में दिखे कुणाल खेमू #kunalkemmu #sparshshrivastava #vanshikadheer #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T11:36:30+00:00

Iran America War LIVE: ईरान ने जॉर्डन बेस पर 3 अमेरिकी F-35 उड़ाए? | IRGC | Jordan Airbase | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T11:36:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers