Responsive Scrollable Menu

Delhi के Satya Niketan में बहुमंजिला इमारत गिरने से 6 की मौत, जांच के आदेश

नयी दिल्ली, सात सितंबर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढहने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गई है और मलबे से कुल 11 लोगों को निकाला गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के पास स्थित इस इमारत का इस्तेमाल लड़कों के पीजी (पेइंग गेस्ट) आवास के रूप में किया जा रहा था।

इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी रविवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे यह ढह गई। पेइंग गेस्ट वह व्यक्ति होता है जो किसी मकान या आवास में किराया देकर रहता है, जहां अक्सर भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) समेत कई एजेंसियां रातभर राहत एवं बचाव अभियान में जुटी रहीं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने कहा, ‘‘रात में एक और व्यक्ति को मलबे से निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।’’ उन्होंने बताया कि घटना से कथित तौर पर जुड़े लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने इमारत के मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: हो गया तय, भारत की इस टीम से होगी सेमीफाइनल में टक्कर, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

ind w vs ban w women's asia cup semi final: बांग्लादेश ने यूएई को आखिरी ग्रुप मैच में हराकर महिला टी20 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. पहले सेमीफाइनल में उसका सामना भारत से होगा. पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए थे. जवाब में गेंदबाजों ने यूएई को 69/9 से आगे नहीं बढ़ने दिया. Tue, 8 Sep 2026 23:53:23 +0530

  Videos
See all

How your 9/11 memories could be wrong | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T23:01:20+00:00

West Bengal में Baba Bageshwar के खिलाफ FIR दर्ज.. Congress ने की माफी की मांग ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T23:11:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers