दिल्ली हादसे का पहला VIDEO आया सामने, सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा CCTV में कैद, अब तक 6 की मौत
Satya Niketan building Delhi Collapse: बीते दिन दिल्ली में बड़ा हादसा हो गया. दक्षिण-पश्चिम जिले के सत्य निकेतन में एक इमारत ढह गई है. हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई है. हादसे का पहला वीडियो अब सामने आया है. वीडियो को बिल्डिंग गिरने का भयावह मंजर रिकॉर्ड हो गया. पुलिस ने इमारत के मालिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके (साउथ कैंपस के पास) में बीते रविवार दोपहर को एक 5 मंजिला पुरानी इमारत ढह गई. इसमें अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई. साथ ही कई अन्य घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, इस इमारत में लड़कों का एक पेइंग गेस्ट (PG) हॉस्टल संचालित होता था, जिसे 'Hostel Daze' भी कहा जाता था. यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के कई छात्र रहते थे. अब सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने के हादसे का पहला VIDEO सामने आया है. 21 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में मंजर बेहद डरावना नजर आ रहा है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है. वीडियो में दिखा कि बिल्डिंग गिरते ही एक बुजुर्ग शख्स जान बचाकर भाग. कुछ ही सेकंड से वह बच गया.
#WATCH | Delhi: CCTV footage from the building collapse site in Satya Niketan of Delhi's South-West district. Six people have lost their lives.
— ANI (@ANI) September 7, 2026
(Source: Local Resident) pic.twitter.com/7MtDbb3pJF
क्यों हुआ हादसा? मालिक पर मुकदमा दर्ज
शुरुआती जांच में सामने आया है कि बेसमेंट में पानी भरा हुआ था और वहां मरम्मत या खुदाई का काम चल रहा था, जिससे पुरानी इमारत कमजोर होकर ढह गई. दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक (आनंद बंसल) के खिलाफ लापरवाही और गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. साथ ही, दिल्ली सरकार ने मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं.
AIIMS ने जारी किया अपडेट, 10 घायल मरीजों में 6 की मौत
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के हादसे के बाद AIIMS ने मरीजों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. AIIMS के मुताबिक, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. साउथ-वेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद JPN एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में कुल 10 मरीज लाए गए थे। इनमें से 5 मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया था.
वहीं, एक गंभीर रूप से घायल मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. फिलहाल 3 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। इनमें से एक मरीज के हाथ-पैर की सर्जरी की गई है. एक अन्य मरीज को मामूली चोट आई थी. इलाज और निगरानी के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
Aaj Ka Mausam: देश के 15 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ कहर बरपाएगी बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर अभी भी देखने को मिल रहा है. यूपी-बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कम से कम 15 राज्यों में आज यानी सोमवार (7 सितंबर, 2026) को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है. इसके साथ ही आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है.
इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जबकि भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. भारी बारिश के चलते उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में एक बार फिर से नदियों का जलस्तर बढ़ने की भी संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा और झारखंड से होते हुए पश्चिम बंगाल तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में शनिवार और रविवार को जमकर बारिश हुई. इसके साथ ही मौसम विभाग ने एक बार फिर से राजधानी में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है.
उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट
वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में बारिश का ये दौर 10-12 सितंबर को भी दिखाई देगा. इस दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




