आज का वृश्चिक राशिफल ( 7 सितंबर): सुबह संभलकर चलें, अटक सकते हैं काम; दोपहर बाद खुलेगी किस्मत
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सुबह का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। काम में देरी, मानसिक उलझन और छोटी बातों पर तनाव हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। दोपहर के बाद चंद्रमा की स्थिति बदलने से सोच में स्पष्टता आएगी और रुके काम धीरे-धीरे आगे बढ़ सकते हैं।
रिपोर्ट- युद्ध के लिए पोर्न कारोबार पर टैक्स लगाएगा यूक्रेन:236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान, 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकेंगे
रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन सरकार देश में चल रहे एडल्ट कंटेंट के कारोबार को कानूनी दायरे में लाने और उस पर टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक, इससे सरकार को हर साल करीब 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 236 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। यूक्रेन के एक सांसद के अनुमान के मुताबिक, इतनी रकम से करीब 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकते हैं। इस प्रस्ताव का मकसद सिर्फ सरकार की कमाई बढ़ाना नहीं है। समर्थकों का कहना है कि कारोबार को कानूनी दायरे में लाने से सरकार टैक्स वसूल सकेगी, भ्रष्टाचार कम होगा और पुलिस को गंभीर अपराधों पर ज्यादा ध्यान देने का मौका मिलेगा। अभी एडल्ट कंटेंट का बड़ा हिस्सा कानूनी कार्रवाई के डर से छिपकर चल रहा है। संसद की पहली रीडिंग में बिल पास यूक्रेन की संसद ने जुलाई में संबंधित बिल को पहली रीडिंग में मंजूरी दी थी। अब इसे दूसरी रीडिंग में पेश किया जाना है। यानी अभी देश में पोर्नोग्राफी को पूरी तरह कानूनी दर्जा नहीं मिला है। बिल के सह-लेखक और संसद की वित्त समिति के प्रमुख यारोस्लाव झेलेजनियाक का अनुमान है कि एडल्ट कंटेंट पर टैक्स लगाने से सरकार को हर साल करीब 2.5 करोड़ डॉलर मिल सकते हैं। उनका कहना है कि इस रकम से करीब 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकते हैं। बिल को पहली रीडिंग में 231 सांसदों ने समर्थन दिया, जबकि 8 ने विरोध किया और 3 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। कारोबार बड़ा, लेकिन कानून आड़े आ रहा यूक्रेन में एडल्ट कंटेंट का ऑनलाइन कारोबार तेजी से बढ़ा है। खासकर ओनली फैन्स जैसे प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यूक्रेनी क्रिएटर्स काम कर रहे हैं। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक, 2023 में करीब 8 हजार यूक्रेनियों ने ओनली फैन्स से 13.1 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाए थे। यह सिर्फ ओनली फैन्स की कमाई है, पूरे एडल्ट-कंटेंट कारोबार का आंकड़ा नहीं है। दिक्कत यह है कि मौजूदा कानून के तहत पोर्नोग्राफिक कंटेंट का उत्पादन और वितरण अपराध माना जाता है। ऐसे में क्रिएटर्स के सामने अजीब स्थिति बनती है। वे अपनी कमाई पर टैक्स देना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने पर उनकी पहचान अधिकारियों के सामने आ सकती है और उन्हें उसी कारोबार के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। खबर अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan





